Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Do Detox Diets Really Help With Weight Loss- क्या डिटॉक्स डाइट से वास्तव में वजन घटता है?

Do Detox Diets Really Help With Weight Loss- क्या डिटॉक्स डाइट से वास्तव में वजन घटता है?

डिटॉक्स डाइट एक ऐसी डाइट है, जिसमें मुख्य रूप से खाली पेट रहना होता है, ज्यादा मात्रा में पानी पीना होता है और फल और सब्जियों का सेवन करता होता है। इस डाइट से शरीर को हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। हालांकि, डिटॉक्स डाइट का पालन करने से आपको अपना वजन कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन यह स्थाई वजन घटाने का कारण नहीं बनता है।

डिटॉक्स डाइट क्या है? What is Ditox Water

 

 

क्या डिटॉक्स डाइट फायदेमंद है? Ditox Diet Benefits

कम वसा और उच्च फाइबर वाले हेल्थी और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ का सेवन करना निश्चित रूप से आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि डिटॉक्स आहार वास्तव में वजन घटाने में मदद करते हैं।

डिटॉक्स डाइट से तत्कालीन रूप से वजन घट सकता है, पर यह लंबे समय तक वजन घटाए रखने के लिए फायदेमंद नहीं हैं। कुछ खाद्य समूहों का सेवन पूरी तरह बंद करने से, स्पष्ट रूप से आपका वजन घटेगा लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन सभी आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुछ खाद्य समूहों को अपने आहार से हटा लेने पर आप आवश्यक पोषण को प्राप्त करने से वंचित होंगे और साथ ही साथ कई स्वास्थ्य विकार भी जन्म लेंगे।

डिटॉक्स डाइट फॉलो करते समय आपका जितना वजन कम होता है, वह वास्तव में फैट लॉस के बजाय पानी की कमी है। डिटॉक्स डाइट का पालन करने से मांसपेशियों की हानि हो सकती है, जिससे लंबे समय तक वजन कम करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। वास्तव में, डिटॉक्स डाइट का पालन करने वाले ज्यादातर लोग अपने घटाए हुए वजन को वापस से प्राप्त कर लेते हैं।

शरीर में पाचन की दर जितनी अधिक होगी, उतना अधिक वजन कम होगा। नियमित रूप से डिटॉक्स करना वास्तव में आपके पाचन स्तर को कम कर सकता है, जिससे भविष्य में वजन कम करना आपके लिए कठिन हो जाएगा।  

डिटॉक्स डाइट से किन्हें बचना चाहिए?

विभिन्न डाइट के असर को देखने के लिए उन्हें आजमाने में कोई बुराई नहीं है। पर, निम्नलिखित लोगों को निश्चित रूप से डिटॉक्स डाइट का पालन नहीं करना चाहिए:

 

 

प्रिय पाठकों आप आंख बंद करके इस ट्रेंडी डाइट का पालन करने के बजाय, अपने आहार विशेषज्ञ या पोषण विशेषज्ञ से सलाह लें। उनकी मदद से एक ऐसा डाइट चार्ट बनवाएं जिससे बिना किसी हानि के आपका वजन कम कम हो। आपका स्वास्थ्य आपकी ज़िम्मेदारी है, इसे किसी जोखिम में न डालें।

 

यह जरूर पढ़िए:

Camel Milk Benefits in Hindi: जानिए ऊंटनी के दूध के 8 फायदे, उपयोग और नुकसान!

Soup Recipes for Weight Loss: जानिए 12 सूप के प्रकार जो घटाएँगे वजन व पढ़िए वेटलॉस सूप की रेसिपीज

पोषण विशेषज्ञ रुतुजा दिवेकर ने बताये वजन घटाने से संबंधित कुछ मूल पहलू

Pudina For Weight Loss: वजन को तेजी से करना है कम तो ऐसे करें पुदीने का सेवन

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।