Search

Home / News Stories / पोषण विशेषज्ञ रुतुजा दिवेकर ने बताये वजन घटाने से संबंधित कुछ मूल पहलू

Fotojet (23)

पोषण विशेषज्ञ रुतुजा दिवेकर ने बताये वजन घटाने से संबंधित कुछ मूल पहलू

Sonali Bhadula | नवम्बर 23, 2021

आज के समय में हर कोई फिट दिखना चाहता है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव अक्सर ही हमें अपनी इस आकांक्षा से दूर कर देते हैं। या अक्सर सिर्फ बाहर से फिट दिखने के लिए हम अपने आन्तरिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। कहा जाता है कि एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, लेकिन अक्सर लोग स्वस्थ शरीर को सिर्फ वजन कम करने से आंकने लगते हैं, और बिना सोचे समझे सिर्फ वजन कम करने में लग जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अपने शरीर को बिना जाने और सही रूप से न किया हुआ यह वजन कम आपको आगे कितनी मुश्किलों में डाल सकता है।

हाल ही में पोषण विशेषज्ञ रुतुजा दिवेकर भी हमें इसी सन्दर्भ में बात करती हुई नजर आई। उनका कहना है कि वजन कम करना शरीर के लिए एक अहम प्रक्रिया होती है, जिसे आप बिना सोचे समझे नहीं कर सकते हैं। रुतुजा ने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर लगभग 10 मिनट की एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह वजन कम करने के बुनियादी बातों पर हमारा ध्यान आकर्षित करती नजर आई, और साथ ही उन्होंने इस वीडियो को अपनी वजन कम करने की पहले की वीडियो का एक छोटा संशोधन बताया। वीडियो के कुछ मुख्य पहलू जिन्हें आप संक्षिप्त रूप में नीचे देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/tv/CWU6SWsD6R7/?utm_medium=copy_link

1.त्योहारों के बाद अपने शरीर को एकदम से नई दिनचर्या को न बदलें, ब्लकि धीरे-धीरे स्वस्थ भोजन की ओर चलें।

2 रुतुजा का कहना की वजन कम करना एक सही दिशा में होना बहुत जरूरी है, इसके साथ ही अच्छा खान-पान, नियमित व्यायाम को अपनाना बहुत जरूरी है, क्यूंकि यह शरीर की शक्ति और वजन कम करने में एक संतुलन बनाए रखता है।

3.हमारे शरीर का भार हमारे हड्डियों के भार और मांसपेशियों के भार पर निर्भर करता है। और इनके मध्य एक संतुलन या इनके आधार पर हमारे शरीर का सही वजन होने से, शुगर, नींद अनियमित पीरियड्स, शरीर की शक्ति के साथ बाल और त्वचा पर कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

4.एक अनियमित डाइट, कभी भी की जानी वाली फास्टिंग या सिर्फ अपने वजन बढ़ने और मूड के अनुसार की जाने वाली डाइटिंग भी आपको मुश्किल में डाल सकती है, छोटे समय के लिए यह प्रयोग काम में आ सकते हैं लेकिन उसके साथ आपके वजन और शरीर की ताकत के अनुपात में लगातार कमी देखने को मिलती है, जिससे कि सिर्फ कुछ समय में शरीर से घटाए हुए वजन को दुबारा प्राप्त कर सकते हैं, और शरीर की ताकत पर प्रभाव पड़ेगा। और पेट से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

5.पोषण विशेषज्ञ रुतुजा ने अंत में अपने वजन और शरीर की ताकत के अनुपात को मापने के दो प्रयोग भी बताए, पहला अपने दाएं पैर को अपने बाएं पैर पर रखे और देखे क्या आप दस तक गिनने तक आराम से खड़े हो सकते हैं। फिर अपने दाएं पैर को हवा में रखते हुए 10 तक गिनते हुए सीधे खड़े रहने की कोशिश करे, और फिर बाएं पैर से भी इसे दोहराए। इसके साथ ही दूसरे व्यायाम में अपने पैरों को मोड़ते हुए जमीन पर बैठे और बिना किसी सहारे के उठने की कोशिश करें। अगर आप इन व्यायामों को करने में सफल हो जाते हैं, और एक अच्छी नींद, त्वचा, नियमित पीरियड और स्वस्थ शरीर के मालिक हैं तो आपको किसी भी वजन कम करने की प्रक्रिया में शामिल होने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *