Home / News Stories / विराट कोहली का रेस्टोरेंट विवादों में, समलैंगिक समुदाय से भेदभाव के लगे आरोप
विराट कोहली ने अपने कई इंटरव्यू में अपने खाने के प्रति प्यार को कैमरा के सामने खुलकर बताया है, और दिल्ली से होने के कारण उनके खाने की तरफ प्यार को हम अच्छे से समझ सकते हैं। इसके साथ ही एक खिलाड़ी के तौर पर भी वह अपनी सभी जिम्मेदारी बखूबी निभाते आ रहे हैं, और मैदान के लिए अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए अभी वह किसी भी प्रकार के अस्वस्थ भोजन से दूर हैं।
विराट कोहली एक सफल खिलाड़ी तो हैं ही लेकिन साथ में वह एक सफल व्यावसायी के रूप में भी देखे जाते हैं, और एक सच्चे फूडी होने के कारण दिल्ली, कोलकात्ता और पुणे जैसे शहरो में सफल रेस्ट्रां के भी मालिक है। हाल में विराट कोहली और उनके रेस्ट्रां विवादों से घिरे हुए नजर आए हैं जो कि समलैंगिक समुदाय को रेस्ट्रां में प्रवेश न मिलने के कारण पर है।
दरअसल भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वन8 कम्यून नाम का एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। जिसकी ब्रांच दिल्ली, कोलकाता और पुणे जैसे शहरों में स्थित है। रेस्टोरेंट में LGBTQ+ समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं होने का मामला सामने आया है। यह पोस्ट ट्विटर पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है, कई लोग विराट से इस मामले पर नाराज हैं।
https://www.instagram.com/p/CWRJWHTIo25/?utm_source=ig_web_copy_link
यह मुद्दा तब उठाया गया जब इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने विराट कोहली की शिकायत करते हुए एक पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा गया कि “LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंट में नो एंट्री…विराट पुणे, दिल्ली और कोलकाता में वन8 कम्यून नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। उनकी जोमेटो लिस्टिंग कहती है कि स्टैग के लिए उनके रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है। हमने 2 सप्ताह पहले उनको मैसेज किया था। उनका कोई जवाब नहीं मिला। हमने उनके रेस्टोरेंट के पुणे ब्रांच से संपर्क किया, उन्होंने हमें फ़ोन पर बताया कि रेस्टोरेंट में प्रवेश केवल सिसजेंडर विषमलैंगिक जोड़ों या सिसजेंडर महिलाओं के समूहों के लिए है। समलैंगिक जोड़े या समलैंगिक पुरुषों के समूहों को एंट्री नहीं है। ट्रांस महिलाओं को उनके कपड़ों के अनुसार एंट्री दी जाती है। रेस्टोरेंट की दिल्ली शाखा ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया। रेस्टोरेंट की कोलकाता वाली ब्रांच ने हमें बताया कि यहां सबकी एंट्री है। हालांकि, उनका ज़ोमेटो बुकिंग पेज कुछ और कहता है। भारत में ऐसे फैंसी रेस्टोरेंट, बार और क्लबों में LGBTQ के साथ भेदभाव आम है, और विराट कोहली भी यही कर रहे हैं।”
कोहली के रेस्ट्रां पर लगे सभी आरोप कितने बुनियादी हैं, इस तथ्य का अभी एक वास्तविक जवाब नहीं मिल पाया है साथ ही कोहली के रेस्तरां वन8 कम्यून ने एक बयान जारी कर LGBTQ समुदाय के साथ भेदभाव और एंट्री ना देने की बात को सिरे से नकार दिया और उसे गलत बताया है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)