Home / hindi recipe / यह ज्वार प्रोटीन पैन केक रेसिपी है सर्दियों में फुर्तीले रहने का राज
पोषण विशेषज्ञ पूजा मखीजा समय-समय पर अपने प्रशंसकों को मौसम के अनुरूप स्वस्थ रहने की दिनचर्या और कई स्वादिष्ट पकवानों से अवगत कराती आई हैं।
दोस्तों सर्दियों का मौसम आ गया है, और ऐसे में आपको भूख अधिक लगने वाली है। लेकिन ज्यादा खाने के साथ यह मौसम खाने को अधिक तेजी से पचाने के लिए भी जाना जाता है। यही कारण है कि लोग अक्सर सर्दियों में बहुत अधिक चिकनाई वाले भोजन का सेवन करते हैं। लेकिन, अगर आप इसे मध्यम रखना चाहते हैं और बिना किसी जटिलता के सभी स्वादों का आनंद लेना चाहते हैं, तो पोषण विशेषज्ञ पूजा मखीजा इसका एक स्वादिष्ट उपाय लेकर आई है। यह एक सुपर संतुलित भोजन है जो आपको घर, ऑफिस या स्कूल में स्वाद और सेहत दोनों से ही भरा हुआ रखेगा।
https://www.instagram.com/reel/CWNnLp7Af0-/?utm_medium=copy_link
बेसन – 1 कप
ज्वार का आटा – 1 कप
प्याज – 2 टेबल स्पून
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 1
बटन मशरूम – 2
पानी – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – स्वादानुसार।
1.एक बाउल लें और उसमें बेसन और ज्वार का आटा डालें।
2.अब इसमें बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, मशरूम डालें।
3.बाउल में पानी डालें और सभी सामग्रियों का एक घोल तैयार करलें।
4.अब इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और बारीक कटे धनिया पत्ता डालकर अच्छे से मिलाए।
5.पैन केक तैयार करने के लिए अब एक तवा गर्म करें, और बैटर को गोल आकार दें।
6.दोनों तरफ तेल का उपयोग करके सुनहरा होने तक पकाएँ। सादे दही या रायते के साथ परोसें।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)