Home / News Stories / केजरीवाल ने रात के खाने के लिए ऑटो चालक का निमंत्रण किया स्वीकार
कभी कभी बड़ी बड़ी हस्तियां कुछ ऐसे कारनामे कर दिखती है, कि एक आम आदमी के लिए उनसे रिलेटे करना और भी आसान हो जाता है। और उस व्यक्ती विशेष के लिए सम्मान बढ़ना स्वाभाविक हो जाता है।
Moment of the Day ❤️
Auto Rickshaw Driver, cutely invited CM @ArvindKejriwal for a Dinner at his home and to go in his auto too 🛺
Well, AK says ; आज रात को 👍
pic.twitter.com/SqCu0aqSua— Aarti (@aartic02) November 22, 2021
जी हां हम बात कर रहे हैं भारत की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की, दरअसल पंजाब में एक कार्यक्रम के दौरान एक ऑटोरिक्शा चालक दिलीप तिवारी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल से पूछा कि क्या वह रात के खाने के लिए मेरे घर आ सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने न सिर्फ खाने पर जाने के लिए हां कही, ब्लकि वह स्वयं ऑटो चालक के ऑटो में बैठकर उसके घर खाने पर गए।
दिलीप तिवारी ने आज दिल से हमें अपने घर खाने पे बुलाया। उनके परिवार ने इतना प्यार दिया। बेहद स्वादिष्ट भोजन। मैंने उनके पूरे परिवार को दिल्ली में अपने घर अब खाने का आमंत्रण दिया। https://t.co/PqCLUue4pm
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 22, 2021
वीडियो में तिवारी को केजरीवाल को रात के खाने के लिए आमंत्रित करते हुए सुना जा सकता है। तिवारी कहते हैं, ‘मैं आपका फैन हूं। मैं एक ऑटोरिक्शा चालक हूं। आप ऑटोरिक्शा चालकों की बहुत मदद करते हैं। क्या आप इस गरीब ऑटोरिक्शा चालक के घर रात के खाने के लिए आएंगे?” दर्शकों से भारी समर्थन प्राप्त करते हुए, केजरीवाल ने जवाब दिया कि वह निश्चित रूप से आएंगे और पूछा कि क्या रात के खाने के लिए आना ठीक है। दर्शकों के बीच व्यापक मुस्कराहट फैलाते हुए, तिवारी ने केजरीवाल से आगे पूछा कि क्या वह उनके ऑटो से उनके घर जा सकते हैं। साथ ही केजरीवाल ने भगवंत मान और हरपाल सिंह चीमा को भी साथ ले जाने की बात कही, जिसके लिए दिलीप ने खुशी-खुशी हांमी भर दी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने खाने के बारे में ट्वीट भी किया और लिखा कि बहुत स्वादिष्ट भोजन था, उनके परिवार ने हमें बहुत प्यार दिया और मैंने उनके पूरे परिवार को दिल्ली में अपने घर में खाने के लिए आमंत्रित किया है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)