नाश्ते के तौर पर पोहा काफी लोगों को पसंद आता है। साथ ही पोहा स्वाद में लाजवाब होने के साथ साथ डाइजेशन के लिहाज से भी अच्छा होता है। यही वजह है कि इसे पसंद करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है।
इसलिए आप ब्रेकफास्ट में पोहा भी बना सकते है। लेकिन आज हम आपको ड्राई फ्रूट्स पोहा बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे है। जो बनाने में बहुत आसान है। तो चलिए जानते है, कैसे बनाई जाती है, ड्राई फ्रूट्स पोहा की रेसिपी।
कैसे बनाएं ड्राई फ्रूट्स पोहा की रेसिपी (How to make Dry Fruits Poha Recipe)
सामग्री:
- पोहा- 1 कप
- मूंग स्प्राउट्स- 3 चम्मच
- बादाम- 8 से 10
- मखाने- 2 चम्मच
- किशमिश- 1 चम्मच
- मटर उबले- 2 चम्मच
- प्याज छोटा- 1
- जीरा- 1 चम्मच
- गरम मसाला – 1 चम्मच
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- चीनी- 1 चम्मच
- घी- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
ड्राई फ्रूट्स पोहा बनाने की विधि:
- सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स पोहा बनाने के लिए पोहे को लेकर उन्हें साफ कर लें।
- इसके बाद पोहे को पानी से कम से कम 2 बार धोएं और उन्हें छलनी में कुछ वक्त के लिए रख दें जिससे पोहे नरम हो सकें।
- इसके बाद प्याज को बारीक काटकर एक बाउल में अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में घी डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
- घी जब गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें पहले मखाने और बादाम बारी-बारी से डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद इन्हें भी बाउल्स में अलग रख दें।
- सारी सामग्री डालने के बाद आखिर में पोहे पर ऊपर से गरम मसाला डालकर मिक्स करें और कड़ाही ढककर 3 से 4 मिनट तक पोहे पकाएं।
- इस दौरान बीच-बीच में करछी से पोहे चलाते रहें जिससे वे कड़ाही में ना चिपके।
- इसके बाद फ्लेम बंद कर दें।
- अब आपका स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स पोहा खाने के लिए तैयार है।
प्रिय पाठकों यदि आप कुछ अलग तरह का पोहा खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में ड्राई फ्रूट्स पोहा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि ये रेसिपी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है, साथ ही इसे बनाना बहुत आसान भी है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ साझा जरूर करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का डबल मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Poha Wali Aunty: महिला ने पोहा बेचकर अपने बच्चों के लिए खरीदा घर, देखें पूरी वीडियो
जानिए क्यों 70 साल का दंपती हुआ पोहा बेचने पर मजबूर
रणवीर बरार की पोहा वडा रेसिपी है आपकी किसी भी भूख का इलाज
Fruit Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं ये फ्रूट सैंडविच रेसिपी, मिलेगा भरपूर पोषण
Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

