खाने के शौकीन हर रोज कुछ ना कुछ ट्राई करते ही रहते हैं। क्योंकि इन लोगों में खाने को स्पेशल बना देने की कला जो होती है। आज ऐसी ही एक डिश की बात करेंगे, जिसका सेवन ज्यादातर लोग घरों में करते हैं। इस डिश का नाम है अंडा। जी हां, अंडे से तैयार ऑमलेट या फिर अंडा करी का स्वाद तो आपने जरूर चखा होगा।
लेकिन क्या आपने कभी अंडा मखनी की टेस्टी सब्जी खाई है। दरअसल ये सब्जी भी अंडा करी स्टाइल में ही बनाई जाती है। साथ ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। तो आइए जल्दी से जानते है अंडा मखनी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं अंडा मखनी की रेसिपी- How to Make Egg Makhani Recipe
सामग्री:
- उबले अंडे- 4
- क्रीम- 2 टेबल स्पून
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- बारीक कटा प्याज- 1
- कटा हुआ टमाटर- 1-2
- दालचीनी- 1 इंच टुकड़ा
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- मक्खन- 2 चम्मच
- काजू- 7 से 8 चम्मच
- काली मिर्च- 5 से 6
- इलायची- 3
- लौंग- 3
- तेज पत्ता- 1
- नमक- स्वादानुसार
अंडा मखनी बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले अंडा मखनी बनाने के लिए अंडों को लें।
- अब इन्हें उबालने के बाद किसी बर्तन में निकाल कर छील लें।
- अब एक पैन में मक्खन को डालकर गर्म करें।
- जब अंडे भूरे हो जाएं तो इन्हें किसी साफ बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद कढ़ाही में बचे हुए तेल में प्याज, टमाटर और काजू को डालकर ब्राउन होने तक भून लें।
- आप चाहें तो पेस्ट बनाने के लिए हल्का सा पानी भी एड कर सकते हैं।
- अब इस मिश्रण में साबुत मसाले- दालचीनी, इलायची, लौंग, काली मिर्च और तेज पत्ता भून लें।
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर करीब एक मिनट तक भूनें।
- इसके बाद प्याज-टमाटर-काजू का पेस्ट डाल दें।
- अब नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- ध्यान रहे कि पेस्ट को किनारों से तेल छोड़ने तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक उबालने के लिए रख दें।
- अब इसमें क्रीम को भी एड कर देंगे और 5 मिनट के लिए फिर पकने के लिए रख दें।
- इसके बाद इसमें भुने हुए अंडे डालें और ऊपर से थोड़ी और क्रीम डाल दें।
- इस तरह से टेस्टी अंडा मखनी तैयार हो जाएगी।
- अब आप इसको चपाती या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
प्रिय पाठकों यदि आप खाने के शौक़ीन है और रेस्ट्रोरेंट स्टाइल में कुछ बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में अंडा मखनी की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी अंडा मखनी की रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Egg Chapati Recipe: ब्रेड अंडा खाकर हो गए है बोर तो ऐसे बनाएं एग चपाती की रेसिपी, जानें कैसे?
वायरल पोस्ट से जानिए ज़रूरत के अनुसार अंडा उबालने का तरीक़ा
Green Egg Kerala: हरे अंडे! जी हाँ, केरल के मल्लपुरम गांव में कुछ मुर्गियों ने दिए ऐसे अंडे
Eggless Omelette Recipe: 5 मिनट में बनाएं बिना अंडे का ऑमलेट, जानें बनाने की पूरी विधि
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

