बाज़ार में मिलने वाली ग्रीन चिल्ली सॉस का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि ये घर में कैसे बनती है। कहीं आपको भी ऐसा तो नहीं लगता ना कि ये सिर्फ हरी मिर्ची से ही बनती है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते है तो गलत है। आमतौर पर आप इस ग्रीन चिल्ली सॉस को समोसे, कचौड़ी, सेंडविच, चाऊमिन, मंचुरियन, पुलाव, पास्ता किसी के साथ खा सकते है।
साथ ही ये इंडियन, चाइनिज कई तरह के खाने के स्वाद को और भी बढ़ाने के काम में आती है। हाल ही में इसी ग्रीन चिल्ली सॉस की रेसिपी को लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने मिनटों में बनने वाली ग्रीन चिल्ली सॉस के बारे में एक वीडियो शेयर की है, जो आप आसानी से अपने घरों में बना सकते है, तो आइये जानते है इस ग्रीन चिल्ली सॉस की रेसिपी के बारे में।
यहां वीडियो देखें:
मिनटों में ऐसे बनाएं ग्रीन चिल्ली सॉस:
सामग्री:
- पानी – 1.2 लीटर
- आलू कटे हुए- 1 कप (250gm)
- नमक- 1 चम्मच
- अदरक कटा हुआ- एक छोटा पीस
- लहसून कटा हुआ- 1 चम्मच
- धनिया- 2 चम्मच
- चीनी- 2 चम्मच
- हरी मिर्च- 200 ग्राम
- सिरका- 1 कप
- हरा रंग- कुछ बूंदें
ग्रीन चिल्ली सॉस बनाने की विधि:
- एक पैन या कड़ाही में पानी डालें और कटे हुए आलू डालें। नमक, अदरक, लहसुन, धनिया, चीनी डालकर उबाल लें। एक उबाल आने तक आँच को कम करें और ढककर आलू को पूरी तरह से पकाएं।
- इसी बीच मिर्च के डंठल हटाकर इसे साफ कर लें और उन्हें मोटा-मोटा काट लें और ध्यान रखें कि मिर्च को छूने के बाद अपने हाथ धो लें।
- अब मिर्च को उबालते हुए इसमें सिरका मिलाएं। सिरका सॉस को खट्टापन देता है और इस सॉस को प्राकृतिक रूप से संरक्षित करने में भी मदद करता है। हालांकि हरी मिर्च को ढककर नरम होने तक पकाएं, इसमें लगभग 5-7 मिनट का समय लगेगा। एक बार जब मिर्च का रंग हल्का हरा हो जाए, तो यह इस बात का संकेत है कि ये अब तैयार हो गया है। साथ ही इसे ठंडा करने के लिए प्याले में निकाल लें।
- अब थोड़ा ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। अब इसमें हल्का हरा रंग मिलाएं और सॉस के ठंडा होने के बाद, इसे बोतल में बंद कर दें, साथ ही इस ग्रीन चिली सॉस को अब फ्रिज में 6 सप्ताह तक स्टोर करके रख सकते है। जो कभी भी सर्व किया जा सकता है।
अगर आप भी खाने का स्वाद बढ़ाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में ये ग्रीन चिल्ली सॉस की रेसिपी जरूर बनाएं। साथ ही अपने आप को रिफ्रेश कर सकते है। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इस ग्रीन चिल्ली सॉस रेसिपी को जरूर साझा करें। ताकि वो भी अपने खाने का टेस्ट बढ़ा ले। और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Hari Mirch Ke Fayde: जानिए हरी मिर्च खाने के 8 कमाल के फायदे!
Sanjeev Kapoor Dahi Vada Chaat: संजीव कपूर की क्रीमी दही वडा चाट और मिर्ची वडा रेसिपी।
Besan Shimla Mirch Recipe: बेसन शिमला मिर्च बनाने के लिए इस सिंपल रेसिपी की लें मदद
Pav Bhaji Recipe: शेफ़ रणवीर ब्रार की बेहद आसान पाव भाजी रेसिपी
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

