Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Bitter Gourd Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये करेले के फायदे, उपयोग और नुकसान; जानें?

करेले के फायदे, उपयोग और नुकसान

करेले की सब्जी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। साथ ही कड़वी होने के कारण, भले ही सभी लोग करेले की सब्जी नहीं खाते हों, लेकिन इसके बारे में आप जरूर जानते होंगे। आमतौर पर लोग केवल इतना ही जानते हैं कि करेला डायबिटीज में फायदा पहुंचाता है, लेकिन सच यह है कि आप करेला का प्रयोग कर कई रोगों को भी ठीक कर सकते है।

 

 

साथ ही इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम बेटर बटर के इस लेख में शरीर के लिए करेले के फायदे बताने जा रहे हैं। साथ ही यहां आपको करेला खाने के फायदे से लेकर करेला का उपयोग कैसे किया जा सकता है, इस संबंध में हम यहां पूरी जानकारी देंगे। तो आइये बिना देर किए जानते है, करेले के फायदे और नुकसान के बारे में।

करेला क्या है? (What is Bitter Gourd)

करेला स्वाद में कड़वा, और थोड़ा-सा तीखा होता है। मधुमेह के रोगी विशेषतः करेला के रस, और सब्जी का सेवन करते हैं। करेला का सेवन अनेक बीमारियों जैसे- पाचनतंत्र की खराबी, भूख की कमी, पेट दर्द, बुखार, और आंखों के रोग में लाभ पहुंचाता है। साथ ही कुष्ठ रोग तथा अन्य बीमारियों में भी आप करेला से फायदा ले सकते हैं।

करेला के फायदे (Bitter Gourd Benefits)

1. मधुमेह के लिए करेला खाने के फायदे:

करेला का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करेला में एंटी डायबिटीक गुण पाये जाते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं।

2. वजन घटाने के लिए करेला के फायदे:

करेला का सेवन वजन कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि करेले में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए जो लोग बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, उनको रोजाना करेले के जूस का सेवन करना चाहिए।

3. आंखों के लिए करेले के फायदे:

करेला आंखों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। एक शोध में पाया गया है कि इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों की बीमारियों के जोखिम से बचाव कर सकता है। इतना ही नहीं यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

4. कैंसर से बचाव के लिए करेला के औषधीय गुण:

करेले के औषधीय गुणों की बात की जाए तो यह कैंसर के जोखिम को भी कम करने में मदद कर सकता है। करेले से जुड़े एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि करेले में कैंसर के जोखिम को कम करने के गुण मौजूद होते है। साथ ही आयुर्वेद के अनुसार करेले का उपयोग कैंसर जैसी बीमारी के उपचार में भी किया जा सकता है।

5. कोलेस्ट्रॉल के लिए करेले के फायदे:

आजकल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से ज्यादातर लोग परेशान हैं, लेकिन अगर आप करेले की सब्जी या जूस का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल तो नियंत्रित रहता है। साथ ही करेला ट्राइग्लिसराइड को भी कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड दोनों ही हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण होते हैं।

6. त्वचा के लिए करेले के फायदे:

करेला का सेवन त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करेला में विटामिन्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिसके सेवन से स्किन संबंधी परेशानियां दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है। साथ ही करेला विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

7. चर्म रोग में करेले के फायदे:

करेला के उपयोग से चर्म रोग में भी लाभ मिलता है। करेला के पौधे, दालचीनी, पीपर और चावल को जंगली बादाम के तेल में मिला लें। इसे लगाने से त्वचा विकार, या चर्म रोग में फायदा होता है।

8. मुंह के छाले में करेले के फायदे:

मुंह में छाले होने पर करेले के रस में सुहागा की खील मिला लें। इसे लगाने से लाभ होता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व छालों को जल्दी ठीक करते हैं।

9. रतौंधी में करेले के फायदे:

कुछ लोगों को रात में अंधेपन की समस्या होती है। साथ ही इस बीमारी में लोगों को दिन की तुलना में रात के समय ठीक से दिखाई नहीं देता है। इसलिए करेला के पत्ते का सबसे पहले पेस्ट बना लें। और इसे आंखों के चारों तरफ लेप करने से रात के अंधेपन की समस्या में लाभ होता है।

करेला के पौष्टिक तत्व (Bitter Gourd Nutritional Value)

करेले के फायदे जानने के बाद अब हम आपको इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में।

करेला का उपयोग (Bitter Gourd Uses)

करेला का नुकसान (Bitter Gourd Side Effects)

 

 

 

 

प्रिय पाठकों आप में से कई लोग करेले की सब्जी का सेवन किया होगा। लेकिन आपको इस करेले के फायदे, नुकसान और उपयोग के बारे में अच्छे से जानकारी नहीं होगी। इसलिए आज हमने इस लेख में कच्चे करेले खाने के फायदे और इसके जूस के फायदे के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी दे दी है।

साथ ही स्वास्थ्य के लिए करेले के फायदे भी कई है, इसके बारे में भी पूरी जानकारी दे दी है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वो भी करेले के फायदे के बारे में जानकारी हासिल कर सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Ivy Gourd Benefits: क्या आप खा सकते हैं कुंदरू की सब्ज़ी? जानें कुंदरू के फायदे और नुकसान

Benefits of Eating Bhindi in Summer: गर्मी में भिंडी खाने के 8 गज़ब के फायदे, यहां जानें

Raw Banana Benefits and Side Effects- कच्चे केले के गज़ब के फायदे, उपयोग और नुकसान!

Shalgam Benefits: शलजम के फायदे, उपयोग और इसके नुकसान, यहां जानिए विस्तार से।

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।