मैंगो हलवा स्वाद और सेहत से भरपूर रेसिपी है। साथ ही बरसात और गर्मियों में ताजे रसीले आम से बना ये मैंगो का हलवा काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये रेसिपी हर उम्र के लोगों को पसंद भी आती है, इसे किसी खास दिन भी बनाया जा सकता है। साथ ही आम से कई तरह की डिशेस बनाई जाती है। इसमें मैंगो शरबत’, आमरस, मैंगो शेक काफी फेमस है, लेकिन स्पेशल स्वाद वाला मैंगो का हलवा एक अलग ही जायका देगा।
मैंगो हलवा एक ऐसी रेसिपी है जो किसी भी वक्त बनाकर खाई जा सकती है। साथ ही इसे आप नाश्ते में या फिर डिनर के बाद भी खा सकते हैं। मैंगो हलवा बनाने की रेसिपी काफी आसान है। और इसे थोड़े वक्त में ही तैयार किया जा सकता है। तो आइये जानते है मैंगो का हलवा की रेसिपी के बारे में।
ऐसे बनाए मैंगो हलवा की रेसिपी:
सामग्री:
- सूजी – डेढ़ कप
- आम का गूदा – 2 कप
- घी – 1 कप
- दूध – 1 कप
- ड्राई फ्रूट्स कटे – 1 कप
- इलायची पाउडर – आधा चम्मच
- मैंगो एसेंस – आवश्यकतानुसार
- चीनी – स्वादानुसार
मैंगो का हलवा बनाने की आसान विधि:
- मैंगो हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आम लें और उसके छिलके उतारकर उसका गूदा निकालकर एक बड़े बाउल में जमा कर लें।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर कम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
- जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो इसमें सूजी डाल दें और उसे करछी से चलाते हुए भूनें।
- 4-5 मिनट में सूजी का रंग सुनहरा हो जाएगा।
- इसे तब तक भूनने के बाद गैस को बंद कर दें।
- ध्यान रहे कि सूजी को धीमी आंच में भूनना है।
- अब सूजी में आम का गूदा और दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें और पकने दें।
- 3-4 मिनट तक मिश्रण को पकाने के बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, स्वादानुसार चीनी, मैंगो एसेंस और इलायची पाउडर डालकर सभी को मिक्स कर लें।
- अब कड़ाही को ढककर हलवे को 5 से 7 मिनट और पकने दें।
- बीच-बीच में हलवे को चलाते भी रहें।
- जब हलवे की हल्की हल्की खुशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दें।
- अब आपका स्वादिष्ट मैंगो का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
- साथ ही इसे सर्व करने से पहले ऊपर से ड्राई फ्रूट्स, थोड़ी सी केसर के रेशे से गार्निश कर सकते है।
यदि आप इस बरसात में मैंगो का हलवा नहीं खाए तो समझिये आप कुछ नहीं खाए। क्योंकि आम का हलवा बनाना बहुत ही आसान है, इसलिए हमने इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप आम का हलवा कैसे बनाएं के बारे में पूरी जानकारी दे है। साथ ही आज अपने किचन में आम का हलवा जरूर बनाए।
अगर बेटर-बटर का ये लेख आपको पसंद आया है तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस बरसात में आम के हलवे का पूरा आनंद उठा सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Raw Mango Benefits: वरदान से कम नहीं हैं कच्चे आम के 10 फायदे, जानें कैसे?
Raw Mango and Garlic Chutney: घर में झटपट बनाएं कच्चे आम और लहसुन की चटपटी चटनी
Mango Kulfi Recipe: घर में आसानी से बनाएं ये आम से बनी टेस्टी कुल्फी: शेफ कुणाल कपूर
Mango Raita in Summer: गर्मी में अपने घर पर बनाए ये आम का रायता, सभी को आएगा पसंद
Mango Side Effect: आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को होंगे नुकसान
गर्मी में रहिए तरोताजा, संजीव कपूर की मैंगो मोजिटो और मैंगो मिंट कूलर रेसिपी के साथ!
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

