आपने मटर की फूड डिशेस तो काफी खायी होंगी लेकिन क्या कभी मटर का अचार चखा है। जी हां, स्वाद से भरे मटर का अचार बेहद बढ़िया होता है। साथ ही सर्दियों में मटर की खूब आवक होती है और इसी के साथ शुरू हो जाता है इसका सब्जियों और फूड डिशेस में जमकर इस्तेमाल।
साथ ही मटर का दाना दिखने में भले ही छोटा लगे लेकिन ये स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसलिए आज हम आपको लंच, डिनर का स्वाद बढ़ाने वाला मटर का अचार बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप 10 मिनट में ही तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं मटर के अचार रेसिपी के बारे में।
कैसे बनाएं मटर का अचार रेसिपी (How to Make Matar Ka Achar Recipe)
सामग्री:
- मटर दाने- 1/2 किलो
- सौंफ- 1 टी स्पून
- अजवाइन- 3/4 टी स्पून
- हल्दी- 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
- अमचूर- 1/2 टी स्पून
- अचार मसाला- 4 टी स्पून
- तेल- 2 टी स्पून
मटर का अचार बनाने की आसान विधि:
- मटर का अचार बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए सबसे पहले मटर को छीलें और उसके दानों को पानी से धोकर छलनी में डाल दें, जिससे कुछ देर में पूरा पानी निकल जाए।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
- तेल लगभग 1 मिनट में गर्म हो जाएगा इसके बाद उसमें सौंफ और अजवाइन डालकर भून लें।
- कुछ सेकंड तक भूनने के बाद इसमें हल्दी पाउडर और मटर डाल दें।
- बड़ी चम्मच से मटर को मसालों के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
- कुछ देर तक चलाते हुए भूनने के बाद इसमें अचार मसाला पाउडर मिक्स कर दें।
- फिर इसमें अमचूर डालें और बर्तन को ढककर मटर को नरम होने तक पकाएं।
- मटर नरम होने में लगभग 5 मिनट लगेंगे।
- इसके बाद गैस बंद कर दें।
- स्वाद और पोषण से भरा हुआ मटर का अचार बनकर तैयार हो चुका है।
- इसे आप लंच या डिनर में परोस सकते हैं।
प्रिय पाठकों यदि आप इन सर्दियों में कुछ अलग तरह की रेसिपी का टेस्ट लेना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में मटर का अचार की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस स्वादिष्ट अचार को बनाना बेहद ही आसान है और इसका टेस्ट भी अलग है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही पाने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस मटर का अचार रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
सेब का अचार बनाने की आसान विधि- Apple Pickle Recipe in Hindi
Mooli Gajar ka mix Achaar: सर्दी में बनाएं गाजर मूली का मिक्स अचार, जानें बनाने का तरीका
Lehsun Ka Achaar Recipe: इस सर्दी में घर पर ऐसे बनाएं 20 मिनट में ये टेस्टी अचार, जानें कैसे?
Onion Pickle Recipe: भूख और स्वाद दोनों बढ़ा देगा प्याज का अचार, नोट करें रेसिपी
Karela Achar Recipe: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है करेले का अचार, जानें रेसिपी
Potato Pickle Recipe: घर में झटपट बनाएं आलू का अचार, जानें पूरी रेसिपी
Tamatar Ka Achar: खट्टे टमाटर का चटपटा अचार बनाने की आसान रेसिपी, यहां देखें
मशहूर शेफ़ संजीव कपूर से जानिए हरी मिर्च का चटपटा अचार बनाने की विधि
प्रसिद्ध शेफ अमृता रायचंद ने शेयर की स्वादिष्ट आम का अचार बनाने की विधि
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
