नाश्ते में गुजराती लोग थेपला खूब खाना पसंद करते हैं। दरअसल, ये गुजरात का एक परंपरागत व्यंजन है, जो खाने में बेहद टेस्टी, हेल्दी होता है और बनाने में बहुत ही आसान। यदि आप ब्रेकफास्ट में सूजी, बेसन का चीला, पोहा, आलू पराठा आदि खाकर ऊब गए हैं तो एक बार मेथी थेपले की रेसिपी जरूर ट्राई करें।
साथ ही सर्दियां आने वाली हैं और इस मौसम में मेथी भी खूब मिलता है। थेपले में मेथी भी डालते हैं, जिससे यह और भी ज्यादा पौष्टिक नाश्ता बन जाता है। मेथी थेपले बनाकर आप बच्चों को भी टिफिन में दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे बनाएं मेथी थेपले की रेसिपी।
कैसे बनाएं मेथी थेपला की रेसिपी- How to Make Methi Thepla Recipe
सामग्री:
- आटा- 2 कप
- मेथी- 1 कप
- लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
- दही- 1/2 कप
- हरी मिर्च- 2 कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- तलने के लिए- आवश्यकतानुसार
- नमक- स्वादानुसार
मेथी थेपला बनाने की आसान रेसिपी:
- सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा डालें।
- मेथी को अच्छी तरह से पानी से धोकर काट लें और इसे आटे में डाल दें।
- अब साथ में लहसुन, अदरक का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और थोड़ा पानी डालकर गूंथे।
- अब एक से दो चम्मच रिफाइंड ऑयल भी डाल दें, इससे आटा गूंथने के बाद सॉफ्ट हो जाता है।
- बहुत गीला या कड़ा आटे को ना गूंथे।
- जितना मुलायम आटा होगा, थेपले उतने ही सॉफ्ट बनेंगे।
- इसे 10 मिनट के लिए ढंककर छोड़ दें।
- गैस चूल्हे पर तवा या पैन रखकर गर्म करें।
- आटे से छोटे लोई बना लें और इसे पराठे के शेप में बेलें।
- अब आप इसे गोल भी बेल सकते हैं।
- तवे पर थेपले को डालकर पलटे हुए सेकें।
- हल्का तेल दोनों तरफ लगाएं और गोल्डन ब्राउन हो जाए तो प्लेट में निकाल दें।
- आप रिफाइंड की जगह घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- धीरे-धीरे इसी तरह से सभी थेपले बेलकर सेकते जाएं।
- अब तैयार है टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट में सर्व करने के लिए गर्मा गर्म मेथी के थेपले।
- इसे आप दही, अचार या फिर धनिया की चटनी, टोमैटो सॉस के साथ खाने का आनंद लें।
प्रिय पाठकों यदि आप सुबह के नाश्ते में कुछ लजीज़ खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में मेथी थेपला की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाने में ज्यादा वक़्त भी नहीं लगता है और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस मेथी थेपला की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Vegetarian Recipes: अपने घर में ऐसे बनाएं 12 इंडियन वेजिटेरियन रेसिपीज
Til Gud Paratha Recipe: सर्दियों में ब्रेकफास्ट में बनाएं तिल गुड़ का परांठा, जानें बनाने का तरीका
Palak Omelette Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं पालक ऑमलेट की रेसिपी, जानें बनाने की विधि
Sabudana Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट या लंच में खाएं हेल्दी साबूदाना डोसा, मिलेगी भरपूर एनर्जी
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

