सावन का महीना हिन्दुओं के लिए एक बहुत ही पावन होता है और कई लोग इस समय व्रत भी करते हैं जिसे श्रवण सोमवार व्रत कहते हैं। इस साल सावन 4 जुलाई से 31 अगस्त तक हैं। सावन के महीने में कई लोग बिना प्याज़ और लहसुन का खाना खाते हैं। बरसात के इस मौसम में बीमारियां भी सबसे ज़्यादा फैलती हैं। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुन्या, खांसी, ज़ुखाम और बुखार तो आम है। ऐसे में बाहर का खाना तो बिलकुल नहीं खाना चाहिए।
बरसात के मौसम में आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति भी थोड़ी कमज़ोर हो जाती है और आपको एक पौष्टिक आहार की सख्त ज़रुरत होती है। अब बिना प्याज़ लहसुन के खाना कैसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाया जाये? यही हर महिला की समस्या है। तो बेटर बटर आपके लिए लाये हैं कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक बिना प्याज़ और लहसुन की रेसिपीज-
सावन में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं ये रेसिपीज
1. अनारी पनीर करी:
पनीर के साथ अनार की ये अनोखी जोड़ी आपको प्याज़ और लहसुन भुला देगी।
2. पंच फोरन दाल कोफ्ता:
कोफ्ता किसे नहीं पसंद? और जब आप पांच फ़ौरन दाल कोफ्ता चखेंगे तो अपनी उँगलियाँ चाटते रह जायेंगे।
3. पनीर डम्पलिंग इन स्पिनच ग्रेवी:
पनीर का यह अंदाज़ सचमुच निराला है। पालक और खसखस ने इसमें एक अलग स्वाद डाला है।
4. बिना प्याज लहसुन का रसदार पकोड़ा:
बारिश का मौसम हो और आप पकोड़े न खाएं ऐसा तो मुमकिन नहीं! लेकिन हम लेकर आये हैं पकोड़ों में एक ट्विस्ट।
5. कर्ड पोहा:
सेहत और स्वाद से भरपूर, कर्ड पोहा एक बहुत ही हल्का स्नैक है।
6. काजू कारेला:
काजू अपने स्वाद से किसी भी व्यंजन को और स्वादिष्ट बना सकता है और जब वो मिल जाये कड़वे केरेले से, तो क्या कहने!
7. चटपटे स्वाद वाली स्टिकस:
अगर मन हो कुछ चटपटा खाने का, तो हाज़िर है लज़ीज़ आलू की स्टिक्स।
अगर आप सावन में बिना प्याज और लहसुन के रेसिपीज बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में ये सभी व्यंजनों को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Sawan Somwar Vrat Recipes: 12 ऐसी रेसिपीज जिन्हें सावन में बिना प्याज और लहसुन के बनाया जा सकता है।
Sawan Mein Namkeen Seviyan: सावन में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं नमकीन सेवईं, जानें विधि
Sawan Shivratri 2023: जानिए सावन शिवरात्रि का महत्व और सावन शिवरात्रि की रेसिपीज़
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

