Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Omega 3 Benefits: रोजाना ओमेगा-3 के सेवन से होंगे ये 12 गज़ब के फायदे, जानिए कैसे?

जानें ओमेगा-3 के फायदे और फिश ऑयल एवं कैप्सूल के फायदे

आपने अखबारों में, टी.वी. या और अन्य स्थानों पर अनेकों बार ओमेगा 3 (Omega 3) का नाम सुना या पढ़ा होगा। क्या आपको पता है कि ओमेगा 3 है क्या? नहीं न? ओमेगा 3 एक फैटी एसिड है। वास्तव में, यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो आपको कई तरह के फायदे पहुंचाता है और अनेक रोगों से बचाने में मदद करता है। जब आप इसकी उपयोगिता के बारे में जानेंगे तो आश्चर्य मेें पड़ जाएंगे। असल में, ओमेगा 3 फैटी एसिड के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होती है।

 

 

हो सकता है आप भी इसके गुण के बारे में पहली बार पढ़ रहे हैं। अगर सही में ऐसा है तो आपको यह जानना बहुत जरूरी है क्योंकि इसकी कमी से बहुत गंभीर नुकसान हो सकता है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है, कि ओमेगा 3 कैप्सूल खाने से क्या फायदा है? और ओमेगा 3 की कमी से क्या होता है? एवं ओमेगा 3 कैप्सूल कब लेना चाहिए? और ओमेगा 3 कैप्सूल दिन में कितने खाने चाहिए? जैसे कई सवालों के जबाव देने हम बेटर बटर के इस ब्लॉग में आ  ए है, तो आइये बिना देर किए जल्दी से जान लेते है, ओमेगा क्या है और ओमेगा 3 के फायदे क्या हो सकते है।

 

Table of Contents

क्या है ओमेगा 3 फैटी एसिड? (What is Omega 3 Fatty Acids)

 

ओमेगा 3 एक फैटी एसिड है। यह मुख्यतः तीन प्रकार का होता है जिनमें एएलए ओमेगा पौधों में पाया जाता है, जबकि डीएचए और ईपीए ओमेगा पशु खाद्य पदार्थों में होता है। यह शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी पोषक तत्व है जिसकी पर्याप्त मात्रा से आपका शरीर स्वस्थ बना रहता है।

 

ओमेगा 3 फैटी एसिड के फायदे (Omega 3 Fatty Acid Benefits)

 

1. त्वचा के लिए है फायदेमंद:

ओमेगा 3 आपकी त्वचा को मुलायम, नमी से युक्त, और झुर्रियों से मुक्त रखता है। साथ ही त्वचा को डिहाइड्रेट होने से बचाता है। और यह मुंहासों को आने से रोकता है। इतना ही नहीं यह सूर्य की रोशनी से त्वचा को होने वाले नुकसान से भी रक्षा करता है।

2. गर्भावस्था एवं गर्भस्थ शिशु को फायदा:

गर्भावस्था के दौरान ओमेगा 3 के सेवन से गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ गर्भस्थ शिशु का शरीर भी निरोग रहता है। साथ ही शिशु का शरीर और मस्तिष्क का सही ढंग से विकास भी होता है।

3. ह्रदय संबंधी रोगों में असरकारक होता है ओमेगा-3 फिश ऑयल:

ह्रदय संबंधी रोगों से आज दुनिया भर में लाखों लोग पीड़ित हैं। ओमेगा 3 फिश ऑयल ऐसे रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। चिकित्सकों के अनुसार, जो लोग मछली खाते हैं उनको पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 मिलता है। साथ ही इससे सामान्य लोगों की अपेक्षा उनको ह्रदय संंबंधित रोग होने की कम संभावना रहती है। इसके साथ ही फिश ऑयल मेटाबोलिक सिंड्रोम को सही कर ह्रदय संबंधी जोखिम में भी सुधार करता है। हालांकि इससे संबंधित किसी तरह का प्रमाणिक तथ्य का अभी तक पता नहीं चला है।

4. मोटापा में लाभदायक फिश ऑयल कैप्सूल:

मोटापा से परेशान रहने वाले लोग फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन कर सकते है, क्योंकि ये वजन को तेजी से कम करने में सहायक होता है। साथ ही अमेरिका स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार, ओमेगा 3 फिश ऑयल कैप्सूल मोटापा में काफी फायदा पहुंचाता है।

5. आंखों के लिए फायदेमंद होता है ओमेगा 3 कैप्सूल:

ओमेगा 3 कैप्सूल का सेवन करने से आंखों की रेटिना स्वस्थ रहती हैं और इससे आंखों से संबंधित परेशानी के होने की संभावनाएं भी कम हो जाती है।

6. हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है ओमेगा 3 सप्लीमेंट:

ओमेगा 3 सप्लीमेंट का काम उच्च रक्तचाप को कम करना और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाना भी है। साथ ही रक्त के थक्के जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं ओमेगा 3 सप्लीमेंट उसको बनने से रोकता है। इसके साथ ही यह सूजन को भी कम करता है और धमनियों के कार्य को गतिशील रखता है।

7. इम्युनिटी बूस्ट करता है ओमेगा 3:

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ के अनुसार, इस बीमारी में रोग प्रतिरक्षा शक्ति कमजोर हो जाती है और शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने लगता है। टाइप 1 डायबिटीज इसका एक प्रमुख उदाहरण है। इसमें पैनक्रियाज में इंसुलिन का उत्पादन रुक जाता है। इसलिए ओमेगा 3 इसमें मदद पहुंचाता है।

8. मानसिक विकार में फायदेमंद है फिश ऑयल सप्लीमेंट:

जो लोग मनोवैज्ञानिक विकार से पीड़ित होते हैं उनके शरीर में फिश ऑयल सप्लीमेंट की कमी हो सकती है। साथ ही इसकी कमी से आंत संबंधी रोग, भूलने की बीमारी या अल्जाइमर जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।

9. कैंसर को रोकने में असरकारक है ओमेगा 3:

ओमेगा 3 को कैंसर में भी फायदेमंद माना जाता है। एक शोध के अनुसार, जो लोग अधिक मात्रा में ओमेगा 3 का सेवन करते हैं उनमें कोलोन कैंसर होने की संभावना 55 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसके साथ ही यह कैंसर के कई और प्रकार में भी फायदेमंद होता है।

10. स्तन एवं प्रोस्टेट कैंसर के लिए फायदेमंद है ओमेगा 3:

अगर शरीर में ओमेगा 3 की बहुत अधिक कमी हो गई तो स्तन और प्रोस्टेट कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। हालांकि अब तक इससे संबंधित किसी तरह का प्रामाणिक तथ्य का पता नहीं चला है।

11. अस्थमा की रोकथाम के लिए है ओमेगा 3:

अस्थमा, कफ, सांसों का उखड़ना, सांस लेते समय घरघराहट की आवाज आना फेफड़े से जुड़ी एक क्रोनिक बीमारी है। यह फेफड़े में संक्रमण और सूजन के कारण होती है। साथ ही यह छोटे बच्चों में अधिक देखा जाता है। क्योंकि ओमेगा 3 की पर्याप्त मात्रा से छोटे एवं किशोरावस्था के बच्चों को अस्थमा में जल्दी आराम मिलता है।

12. हड्डी एवं जोड़ों के रोग में भी फायदा करता है ओमेगा 3:

आज कई लोग ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया से पीड़ित हैं। ओमेगा 3 हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने में मदद कर हड्डी की शक्ति में सुधार लाता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम कम होता है। साथ ही यह गठिया में भी मदद करता है।

ओमेगा 3 का उपयोग (How to Use Omega 3 in Hindi)

 

ओमेगा 3 के लाभ इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि उसे किस रूप में लिया जा रहा है। यहां हम इसके कुछ स्वास्थ्यवर्धक उपयोग के बारे में बता रहे हैं।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों उम्मीद करते है कि आपको समझ आ गया होगा  कि ओमेगा 3 फैटी एसिड क्या है, और यह शरीर के लिए यह किस प्रकार फायदेमंद हो सकता है। साथ ही हमने बताया कि यह कई शारीरिक समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यह किसी भी बीमारी की दवाई नहीं है।

साथ ही अगर कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित है, तो उसे नजदीकी चिकित्सक से जरूर दिखाएं। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस ओमेगा-3 फिश ऑयल को अपनी डाइट में शामिल कर सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

इन खाद्य पदार्थों को अपनाएं और गठिया (आर्थ्रईटिस) के दर्द को दूर करें

वजन कम करनें के लिए विभिन्न प्रकार की चाय

Pudina For Weight Loss: वजन को तेजी से करना है कम तो ऐसे करें पुदीने का सेवन

कम वजन और हेल्दी स्किन पाने जैसे 12 फायदे जो आपको अंगूर से मिल सकते हैं

Green Peas Benefits: मटर के अनगिनत फायदे, उपयोग और नुकसान; जानिए विस्तार से।

5 गुड़ रेसिपीज जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी देगी बढ़ावा

Winter Cocktails: बेस्ट कॉकटेल रेसिपीज़ जो देंगे सर्दी में भी गर्मी का एहसास

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।