Search

Home / hindi recipe / 5 गुड़ रेसिपीज जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी देगी बढ़ावा

Dreamstime S 137568644

5 गुड़ रेसिपीज जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी देगी बढ़ावा

Sonali Bhadula | नवम्बर 30, 2021

जब भी हम चीनी के विस्थापन के बारे में सोचते हैं तो गुड़ हमारे दिमाग में आने वाली सबसे पहली चीज होती है। सभी गुणों से युक्त यह खाद्य पदार्थ हमारी मीठे की लालसा को हमारे शरीर से जुड़े कई फायदों के साथ पूरा करता है। 

इसके साथ ही गुड़ सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है जो शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का निवारण करता है। गुड़ से बनी 5 रेसिपी जो मीठा खाने की लालसा को दूर करने के साथ-साथ शरीर के लिए गुणकारी भी साबित हो सकती है, आप नीचे देख सकते हैं। 

1.गुड़ की पुडिंग

Dreamstime S 218203345

 पुडिंग आमतौर पर भोजन के अंत में खाई जाने वाली डिश में से एक है, और पश्चिमी देशों में इसका सेवन अधिक किया जाता है ब्रेड, मैदा या चावल, अंडे, दूध आदि से बना यह पकवान मीठे के साथ-साथ नमकीन स्वाद में भी आता है। लेकिन चीनी के स्थान पर गुड़ का प्रयोग इस डिश को और अधिक स्वादिष्ट और शरीर के लिए लाभदायक बनाने में मदद कर सकता है। गुड़ की पुडिंग की विधि आप यहां देख सकते हैं।

2.गुड़ चूरमा लड्डू 

Dreamstime S 78874025

चूरमे में मिलाए गए ड्राई फ्रूट्स शरीर को फाइबर और कई तरह के पोषक तत्‍व प्रदान करते हैं। चूंकि, चूरमा गेहूं के आटे से बना होता है इसलिए इसकी पौष्टिकता भी बढ़ जाती है। और मिठास के लिए प्रयोग किया गया गुड़ इस डिश को सभी गुणों से युक्त बनाने में मदद करता है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए यह एक स्वादिष्ट विकल्प है। गुड़ चूरमा लड्डू बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।

3.गुड़ वाले रसगुल्ले 

Dreamstime S 23718398

रसगुल्ले भारतीय मिठाई में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मिठाईयों में से एक है, जो कि बाजार में कई अलग-अलग जायकों के साथ आता है। लेकिन चीनी की चासनी से सनी यह डिश शरीर को कई तरह के नुकसान पहुचाने के लिए भी जानी जाती है। 

गुड़ के फ्यूजन के साथ बनाई गई यह डिश अतिरिक्त कैलोरी की चिंता किए बिना खाने का एक सही विकल्प हो सकती है। गुड़ वाले रसगुल्ले की विधि आप यहां देख सकते हैं।

4.गुड़ बादाम हलवा

Gud Badam Halwa

गुड़ और बादाम का हलवा सर्दियों में शरीर को स्वस्थ और गर्माहट देने का एक अच्छा उपाय है, बादाम में प्रोटीन और फाइबर काफी होता है, जो पेट को देर तक भरा रखता है और और अस्वस्थ चीजें खाने की आशंका कम कर देता है। इसके साथ ही गुड़ सर्दियों में सर्दी जुकाम को नियंत्रण करने, पाचन संबन्धी रोगों को दूर करने और लीवर को स्वस्थ बनाने के लिए उपयोगी होता है। गुड़ बादाम का हलवा बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।

5.तिल गुड़ बर्फी

Dreamstime S 137568644

गुड़ में काफी मात्रा में  आयरन, विटामिन और मिनरल पाया जाता है। जो शरीर को शुद्ध बनता है। वहीं तिल का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का समाधान होता है। दुकानों पर तिल लड्डू, चिक्‍की, गजक, रेवड़ी, बर्फी आदि बिकना शुरु हो गए हैं। सर्दियों में मिलने वाली इन चीजों के नाम अगल अलग जगहों पर अगल होते हैं मगर इनका स्‍वाद दिल को छू लेने वाला होता है। तिल गुड़ बर्फी की विधि आप यहां देख सकते हैं।

हमारी हमेशा मीठा खाने की भूख हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन मीठे को पूरी तरह छोड़ पाना एक साधारण जीवन में बहुत मुश्किलों भरा हो सकता है। अतः चीनी के स्थान पर गुड़ के प्रयोग से बनी यह 5 रेसिपीज आपको मीठे भोजन के साथ समझौता करने से बचा सकती हैं। कैसा लगा आपको हमारा यह ब्लॉग हमें बताएं और साथ ही ऐसी ही अलग और दिलचस्प रेसिपीज के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *