Search

Home / News Stories / क्रिकेटर ऋषभ पंत ने क्विनोआ को बताया एक हेल्दी डिनर ऑप्शन

Fotojet (39)

क्रिकेटर ऋषभ पंत ने क्विनोआ को बताया एक हेल्दी डिनर ऑप्शन

Sonali Bhadula | दिसम्बर 6, 2021

ऋषभ पंत वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम में एक उभरते हुए खिलाड़ी है, और हम कह सकते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य जिम्मेदार कंधों पर संवारा जा रहा है। ऋषभ पंत ने अपने करियर के शुरुआती दौर से ही कई क्रिकेट प्रेमियों को अपना दीवाना बनाया है, जिसका एक स्टीक अनुमान उनके इंसटाग्राम फॉलोअर्स देख कर लगाया जा सकता है।

5.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ यह अकाउंट कई फिटनेस वर्कआउट, क्रिकेट अभ्यास की वीडियो और टीम के अन्य खिलाडियों के साथ तस्वीरों से भरा हुआ है। जो कि उन्हें एक सच्चा खेल प्रेमी घोषित करने के लिए पर्याप्त कहा जा सकता है।

लेकिन हाल ही में ऋषभ पंत के अकाउंट को स्क्रोल करते हुए, हमारी नजर उनकी इंसटाग्राम स्टोरी पर पहुंची। जो कि उनके वर्कआउट वीडियो से अलग और दिलचस्प नज़र आ रही थी, यह उनके रात के खाने की एक झलक थी। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने स्वस्थ भोजन की एक तस्वीर साझा की, जो कि एक स्वादिष्ट “क्विनोआ” से भरा हुआ कटोरा था। डिश को स्प्रिंग अनियन और स्प्राउट्स के साथ सजाया गया था। उन्होंने तस्वीर को शब्दों के साथ कैप्शन दिया, “कोई भी रात के खाने के लिए तैयार है?”

Rishab Pant Ig Story

क्विनोआ ऐमारैंथ परिवार का एक फूल वाला पौधा है। जो मुख्य रूप से अपने खाद्य बीजों के लिए शाकाहारी वार्षिक फसल के रूप में उगाया जाता है, इसके बीज़ कई अनाजों की तुलना में अधिक मात्रा में प्रोटीन, आहार फाइबर, विटामिन बी और आहार खनिजों से समृद्ध होते हैं।

क्विनोआ अत्यधिक पौष्टिक होता है और यह फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के बीच लोकप्रिय भोजन विकल्पों में से एक है। इसलिए यदि आपने अभी तक इस स्वादिष्ट खाद्य को नहीं चखा है, तो अब आपको और देर नहीं करनी चाहिए। इसका प्रयोग आप सब्जियों , सलाद, नाश्ते और बिरियानी जैसी डिश के साथ बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। यह न केवल आपके भोजन के स्वाद को बढ़ाता है, ब्लकि भोजन से अधिक पोषण लेने में भी आपकी मदद कर सकता है।

आप भी खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी मनपसंद रेसिपी हमारे साथ कमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते हैं। साथ ही स्वास्थ को बढाने वाली दिलचस्प खबरों और मुह में पानी ला देने वाली स्वादिष्ट रेसिपीज के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *