हर रोज हैवी फूड किसी का भी मन भरने के लिए काफी है। ऐसे में कुछ हल्का ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए पौष्टिकता से भरपूर पालक दाल खिचड़ी बेहतर ऑप्शन है। यह खाने में जितनी टेस्टी, सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद भी होती है।
इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रखने में मददगार मिलती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसको आप किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं। यह घर के सभी सदस्यों को पसंद भी आ सकती है। यदि आपने अबतक पालक खिचड़ी नहीं बनाई तो ईजी ट्रिक्स फॉलो करके आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि बनाएं पालक दाल खिचड़ी की रेसिपी।
कैसे बनाएं पालक दाल खिचड़ी की रेसिपी- How to Make Palak Dal Khichdi
सामग्री:
- चावल- 2 कटोरी
- मूंग दाल- 1 कटोरी
- पालक- 1 किलो
- मूंगफली दाने- 1/2 कटोरी
- देसी घी- 1 छोटी कटोरी
- हल्दी पाउडर- 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
- धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
- कटा हरा धनिया- 2 टेबलस्पून
- राई- 1 टी स्पून
- जीरा- 1 टी स्पून
- कटी हरी मिर्च- 2 से 3
- हींग- 1 चुटकी
- नमक- स्वादानुसार
पालक खिचड़ी बनाने का तरीका
- टेस्टी पालक दाल खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को लेकर साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- अब पालक को भी धो लें।
- इसके बाद पालक को बारीक काट लें।
- अब एक प्रेशर कुकर लें, जिसमें थोड़ा सा पानी, एक चम्मच घी डालकर उसमें चावल, मूंग दाल और मूंगफली दाने डालकर गैस पर रख दें।
- अब 2 सीटी आने पर गैस बंद कर दें।
- अब पके मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें।
- दूसरी तरफ, एक कड़ाही लें, जिसमें घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।
- अब घी पिघलने पर उसमें राई, जीरा और हींग डालकर तड़काएं।
- अब इसमें बारीक कटी पालक डाल दें, इसके ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी डालकर करछी की मदद से सभी को अच्छी तरह से मिला दें।
- अब करीब 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद जब पालक नरम हो जाए तो उसमें जरूरत के अनुसार पानी डाल दें, ताकि खिचड़ी ड्राई न रहे।
- अब पालक को बॉइल होने तक पकने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद पहले से पकाए दाल-चावल-मूंगफली को इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- अब इस कड़ाही को ढककर करीब 10 मिनट तक पकने को छोड़ दें।
- हालांकि, बीच-बीच में ढक्कन हटाकर खिचड़ी को चलाना जरूरी है।
- इस तरह खिचड़ी बनकर तैयार।
- अब गैस बंद करके इसे उतार लें।
- इसमें ऊपर से बारीक कटी धनिया पत्ती से गार्निश कर दें।
- अब आप देसी घी के साथ सर्व कर सकते हैं।
अगर आप कुछ हल्का खाने का प्लान बना रहे है, तो आज ही पालक दाल की खिचड़ी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पालक दाल की खिचड़ी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
जरूर पढ़े:
Diabetes Diet Chart in Hindi: जानिए शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नही?
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Bajra Moong Dal Khichdi: मूंग दाल में इस मोटे अनाज को मिलाकर बनाएं खिचड़ी, जानें कैसे?
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

