Search

Home / hindi recipe / Bajra Moong Dal Khichdi: मूंग दाल में इस मोटे अनाज को मिलाकर बनाएं खिचड़ी, जानें कैसे?

Bajra Moong Dal Khichdi Recipe

Bajra Moong Dal Khichdi: मूंग दाल में इस मोटे अनाज को मिलाकर बनाएं खिचड़ी, जानें कैसे?

Marketing Team | सितम्बर 4, 2023

दाल-चावल की खिचड़ी तो घरों में अक्सर खायी जाती है, लेकिन क्या आपने कभी बाजरा और मूंग दाल की खिचड़ी का लुत्फ उठाया है। जी हां, ये खिचड़ी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, ब्लकि पोषण के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होती है। शुगर पेशेंट्स अगर चावल से बनी खिचड़ी खाते हैं तो उनकी ब्लड शुगर बढ़ सकती है।

 

Bajra Moong Dal Khichdi Recipes

 

लेकिन अगर बाजरा और मूंग दाल की खिचड़ी खायी जाए तो ये खिचड़ी ब्लड शुगर लेवल घटाने में मदद करती है। दरअसल, बाजरा में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ शुगर को घटाते हैं बल्कि मोटापा कम करने में भी असरदार होते हैं। साथ ही बाजरा-मूंग की खिचड़ी बनाना भी काफी आसान है और इसे तैयार करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं बाजरा-मूंग दाल की खिचड़ी

कैसे बनाएं बाजरा-मूंग दाल की खिचड़ी- How to Make Bajra Moong Dal Khichdi Recipe:

सामग्री:

  • बाजरा- 1/2 कप
  • मूंग दाल- 1/2 कप
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • हींग- 1 चुटकी
  • हरा धनिया- 1 टेबल स्पून
  • देसी घी- 2 टी स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

बाजरा-मूंग की खिचड़ी बनाने की आसान विधि:

  • स्वाद और पोषण से भरपूर बाजरा-मूंग दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बाजरा साफ करें और उसे रातभर के लिए (कम से कम 8 घंटे) पानी में भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद सुबह छन्नी की मदद से बाजरे का पानी निकाल दें और सिंक के नल के नीचे बाजरा रखकर उसे दो-तीन बार अच्छी तरह से धो लें।
  • इसके बाद साबुत हरी मूंग लें और उसे साफ कर लें।
  • फिर प्रेशर कुकर में भिगोया हुआ बाजरा और मूंग दाल डालकर कुकर में 2 कप पानी डाल दें।
  • इसके बाद कुकर में स्वादानुसार नमक मिलाएं और ढक्कन लगाकर 4 से 5 सीटियां आने दें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।
  • जब प्रेशर रिलीज हो जाए तो ढक्कन खोल दें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब घी पिघल जाए तो उसमें जीरा, हींग और हल्दी पाउडर डालकर कुछ सेकंड तक भूनें।
  • जब जीरा चटकने लग जाए तो उसमें मूंग दाल और बाजरा का मिश्रण डालें और मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
  • जब खिचड़ी अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें और उसे सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से हरी धनिया पत्ती को गार्निश करें।
  • अब स्वादिष्ट और हेल्दी बाजरा-मूंग दाल खिचड़ी परोसे जाने के लिए रेडी है।

 

 

 

 

अगर आप मधुमेह के शिकार है, तो आज ही अपने घर में बाजरा-मूंग दाल की खिचड़ी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी बाजरा-मूंग दाल की खिचड़ी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

जरूर पढ़े:

Diabetes Diet Chart in Hindi: जानिए शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नही?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *