खाने के शौकीन हर दिन पनीर को कुछ स्पेशल तरह से बनाकर खाने का प्रयास करते हैं। चाहे वो कढ़ाही पनीर हो या फिर पालक पनीर। लेकिन क्या कभी आपने पनीर टिक्का मसाला ट्राई किया है। इसका स्वाद लेने के लिए ज्यादातर लोग होटल पहुंचते हैं। लेकिन यदि आप इसको घर पर ही ट्राई करेंगे तो होटल से ज्यादा स्वाद मिलेगा।
यह खाने में बेहद टेस्टी और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। बेहद आसानी से तैयार होने वाली यह डिश घर आए मेहमानों को को भी सर्व कर सकते हैं। यदि आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो हम आपको बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जल्दी से जान लीजिए घर पर पनीर टिक्का मसाला की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं पनीर टिक्का मसाला की रेसिपी- How to Make Paneer Tikka Masala Recipe
सामग्री:
- पनीर- 300 ग्राम
- दही- 1 कप
- काली मिर्च- 1 टी स्पून
- भुना जीरा- 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
- चाट मसाला- 1 टी स्पून
- नींबू- 1 से 2
- तेल- अंदाजानुसार
- नमक- स्वादानुसार
ग्रेवी बनाने के लिए
- कटे प्याज- 2 से 3
- कटे टमाटर- 2 से 3
- धनिया बीज- 1 टेबल स्पून
- दालचीनी- 1 इंच टुकड़ा
- बड़ी इलायची- 1 से 2
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
- हल्दी पाउडर- 1/2 टी स्पून
- सूखी लाल मिर्च- 2
- गरम मसाला- 1 टी स्पून
- कसूरी मेथी पिसी- 1/2 टी स्पून
- क्रीम- 1/4 कप
- काजू- 9 से 10
- हरा धनिया कटा
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- अंजादानुसार
पनीर टिक्का बनाने की आसान विधि:
- टेस्टी पनीर टिक्का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- अब एक बर्तन में दही डालकर फेंट लें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च, काली मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर, नमक, नींबू रस, चाट मसाला और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से मिला दें।
- अब पनीर के टुकड़ों को भी दही में डालकर मिला दें।
- करीब एक घंटे तक पनीर को मेरिनेट होने के लिए छो़ड़ दें।
- अब एक कढ़ाही को गैस पर रखकर उसमें तेल गर्म करें।
- अब तेल गर्म होने पर इसमें मेरिनेट पनीर को डालकर फ्राई करें।
- इसके बाद सभी को एक बर्तन में निकाल लें।
- अब फिर से गैस पर कढ़ाही रखकर उसमें तेल को गर्म करें।
- तेल गर्म होने पर उसमें धनिया बीज, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी और बड़ी इलायची डालकर तड़का लगाएं।
- अब कढ़ाही में काजू डालकर उसे लगभग एक मिनट तक फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें प्याज को एड कर दें।
- हालांकि गैस की फ्लेम रखें।
- इसके बाद इसमें टमाटर और नमक डाल दें।
- जब टमाटर नरम होकर पक जाएं तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और गरम मसाला मिला दें और इस मिश्रण को 1 से 2 मिनट तक फ्राई होने दें।
- अब गैस बंद कर दें और प्याज-टमाटर के इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
- इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्सर में पीसकर ग्रेवी का पेस्ट बना लें।
- अब एक बार फिर कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमें ग्रेवी और आधा कप पानी डालकर मध्यम आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
- जब ग्रेवी उबलने लगे तो उसमें कसूरी मेथी डाल दें।
- फिर फ्राई किए हुए पनीर टिक्का डालकर लो फ्लेम पर ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं।
- अब ग्रेवी गाढ़ी होने पर इसमें क्रीम/मलाई डालकर एक मिनट तक और फ्राई होने दें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें।
- अब बनकर तैयार हो चुकी डिश में ऊपर से कटे हुए हरे धनिया से गार्निश करें।
- इसके बाद आप इसको सर्व कर सकते हैं।
अपने भोजन का जायका बढ़ाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में पनीर टिक्का मसाला की रेसिपी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पनीर टिक्का मसाला को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Paneer Tikka Wrap: मानसून में ट्राई करना है कुछ ज़ायकेदार तो बनाएं पनीर टिक्का रैप की रेसिपी
Paneer Masala Recipe: सावन में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं पनीर मसाला, जानें बनाने का तरीका
Paneer Butter Masala: घर आ रहे मेहमानों के लिए बनाएं पनीर बटर मसाला, स्वाद की करेंगे तारीफ
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

