Protein Foods लेना हर व्यक्ति के लिए ज़रूरी है, पर क्या आप जानते हैं प्रोटीन से भरे इन शाकाहारी स्नैक्स के बारे में?
अपना स्वास्थ्य मज़बूत बनाए रखने और सेहतमंद बने रहने के लिए हमें अनेकों पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। प्रोटीन एक ऐसा ही पोषक तत्व है जो हर उम्र के व्यक्ति के लिए आवश्यक होता है। हालाँकि शाकाहारी लोगों के लिए अपने शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति करना माँसाहारी लोगों की तुलना में मुश्किल होता है, क्योंकि अंडा, माँस, व मछली जैसे खाद्य पदार्थों में प्रोटीन शाक सब्ज़ियों की तुलना में अधिक होता है। हालाँकि ऐसा नही है कि प्रोटीन की आपूर्ति के लिए पूरी तरह से ही माँस पर निर्भर रहना पड़े। शाकाहार में भी अनेकों Protein Foods आसानी से मिल जाते हैं जिनमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही शाकाहारी व्यंजनों की चर्चा करेंगे जिनमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में हो। आइए जानते हैं विस्तार से।
प्रोटीन क्या है?
प्रोटीन एक जटिल कार्बनिक पदार्थ है जो कि नाइट्रोजन, हाईड्रोजन, कार्बन, व ऑक्सीज़न से मिलकर बना होता है। इसमें आंशिक रूप से जिंक, कॉपर, फ़ोस्फोरस व अन्य खनिज तत्व भी मौजूद होते हैं। जब प्रोटीन की हमारे शरीर में आपूर्ति होती है तो हमारा शरीर पोषित होता है तथा मज़बूत बनता है। प्रोटीन लेने से हमारी मांसपेशियाँ व रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत बने रहते हैं और शरीर तंदरुस्त रहता है। वहीं प्रोटीन की कमी होने से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। औसतन एक व्यक्ति को दिनभर में 45-55 ग्राम प्रोटीन आवश्यक रूप से लेना चाहिए। अंडा, माँस, मछली जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन के स्रोत Source of Protein in Hindi ) मुख्य रूप से माने जाते हैं, वहीं दूध, दाल, टोफ़ू, पालक, सोया बीन व अन्य हरी सब्ज़ियों में भी प्रोटीन पर्याप्त रूप से मिल जाता है। आइए जानते हैं प्रोटीन से भरे कुछ बेहतरीन स्नैक्स के बारे में।
प्रोटीन से भरे प्रमुख स्नैक्स (High Protein Vegetarian Foods in Hindi)
निम्नलिखित शाकाहारी स्नैक्स प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं क्योंकि इन्हें बनाने में दाल, पालक, पनीर व दही (Protein Rich Food in Hindi) जैसे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया गया है। आप भी इन्हें ट्राई कर सकते हैं-:
1. सोया स्नैक
सोयाबीन प्रोटीन का एक मुख्य स्रोत है। सोया स्नैक एक स्वादिष्ट प्रोटीन वाला खाना है। इसमें प्रोटीन के साथ साथ विटामिन बी और मिनरल्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक झमता बढ़ाता है और हमें सेहतमंद रखता है। इस स्नैक में सोया के साथ साथ सब्जियां भी उपलब्ध है जो कि इसे हेल्दी के साथ साथ स्वादिष्ट भी बनाता है।
पूरी रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें
2. पनीर टिक्का
वैसे तो पनीर शाकाहारियों का बहुत ही पसंदीदा भोजन होता है पर भरपूर पोषण की मौजूदगी इसे उनके लिए एक आवश्यक भोजन भी बनाती है। खासकर बच्चों को पनीर की बनी चीज़े बहुत पसंद आती है।पनीर प्रोटीन का भंडार (Protein Rich Food in Hindi) होता है। प्रोटीन के साथ साथ पनीर और भी कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पनीर टिक्का एक बहुत ही लज़ीज़ स्नैक है जो सभी को पसंद आता है।
पूरी रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें
3. चीज़ कटलेट
चीज़ का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। चीज़ दूध से बनी होती है इसीलिए ये प्रोटीन के साथ साथ कैल्शियम का भी मुख्य स्रोत मानी जाती है। वैसे तो चीज़ का उपयोग टॉपिंग्स के लिए किया जाता है मगर चीज़ कटलेट उससे भी ज़्यादा ज़ायकेदार होते हैं। चीज़ कटलेट तैयार होता है चीज़ और सब्ज़ियों के मिश्रण से जिससे स्वाद के साथ-साथ बढ़ जाता है इसका पोषण भी।
पूरी रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें
4. मिक्स दाल डोसा
दाल में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ज्यादातर बच्चे दाल को नापसंद करते हैं, इसलिए जरुरत है उसे किसी अलग अंदाज़ में बनाया जाये। ये डोसा प्रोटीन से भरपूर है क्योंकि इसमें सभी प्रकार के दालों का मिश्रण है। इसके अलावा इस डोसे में सब्ज़ियाँ और मसाले भी मिले हुए हैं जो इसे काफ़ी स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाते हैं।
पूरी रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें
5. प्रोटीन ब्राउनी
वैसे तो ब्राउनी सभी उम्र के लोगो को पसंद आती है लेकिन हम वज़न बढ़ने के डर से इसे खाने से डरते है। अगर हमारी ब्राउनी प्रोटीन से भरपूर हो तो क्या बात होगी? स्वाद के साथ साथ सेहत भी! इस ब्राउनी को बनाया गया है गेहूँ के आटे और ओट्स के मिश्रण से जो बनाते हैं इसे हर किसी के के लिए बेहतरीन।
पूरी रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें
6. ग्रिल्ड टोफू
टोफू सोया दूध से बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन और एमिनो एसिड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। इसके साथ साथ इसमें जिंक, कैल्शियम, कॉपर, मैग्निशियम, विटामिन बी आदि पोषक तत्व भी पाए जाते है। टोफू से बनी ये रेसिपी स्वाद में लाजवाब है।
पूरी रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें
7. चिकपीस सलाद
चिकपीस को हम काबुली चना के नाम से भी जानते हैं। यह प्रोटीन के साथ साथ विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। इसमें फाइबर भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि पाचन क्रिया को नियंत्रित करता है।
पूरी रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें
8. मूँग दाल की इडली
मूँग दाल की इडली स्वादिष्टतम Protein Foods में से एक है। इसे दाल, दही, गाजर व अन्य मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसे खाकर मन को तो संतुष्टि मिलती ही है, साथ ही शरीर को प्रचुर मात्रा में पोषण और विटामिन भी प्राप्त हो जाते हैं।
पूरी रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें
9. पालक डोसा
पालक डोसा प्रोटीन से भरपूर एक बेहतरीन व्यंजन है। इसे आप पालक और मूँग दाल के मिश्रण से तैयार कर सकते हैं। इसे साम्भर व नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। यह पकवान शरीर में प्रोटीन के साथ-साथ विभिन्न विटामिनों की आपूर्ति भी कर देता है।
पूरी रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें
10. पनीर टोस्ट
पनीर, ककड़ी और दही को मिलाकर आप स्वादिष्ट पनीर टोस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे गेहूँ की ब्रेड के टुकड़े पर पनीर, खीर और दही की टॉपिंग करके परोसा जाता है। यह स्नैक वास्तव में स्वाद और सेहत का अद्भुत मेल है।
पूरी रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें
11. गोभी ज्वार मूठिया
गोभी ज्वार मूठिया पोषण और स्वाद एक साथ प्राप्त करने का आसान तरीक़ा है। यह डिश सब्ज़ी और ज्वार यानि की सफ़ेद बाजरे के आटे से तैयार की जाती है। इसमें विभिन्न तरह के मसाले भी बड़ी नज़ाकत से डाले जाते हैं तो इसका स्वाद एकदम बेहतरीन हो जाता है।
पूरी रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें
12. मूँग दाल और फूलगोभी के पत्तों के अप्पे
मूँग दाल और फूलगोभी के पत्तों के अप्पे प्रोटीन की आपूर्ति करने के लिए बेहतरीन डिश है। इसे बनाने के लिए आपको मूँग की दाल और फूलगोभी के पत्तों के साथ हरी मिर्च के पेस्ट और अन्य मसालों की आवश्यकता होती है। एक बार तैयार होने के बाद इन अप्पों को गर्मा-गरम खाना बेहद शानदार रहता है।
पूरी रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें
प्रोटीन हम सभी की आवश्यकता है और जब बात शाकाहारी खाने की ओर आती है तो प्रोटीन के विकल्प कुछ सीमित हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपसे एक से एक स्वादिष्ट Protein Foods की चर्चा की। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

