भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। इस मौके पर हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए उसका मुंह मीठा करवाने के लिए अलग-अलग तरह के डेजर्ट बनाती है।
अगर आप भी इस राखी अपने भाई के लिए मीठे में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहती हैं तो ट्राई करें कद्दू का हलवा। कद्दू का हलवा खाने में टेस्टी होने के साथ बनने में भी बेहद आसान है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी कद्दू का हलवा।
कैसे बनाएं कद्दू का हलवा रेसिपी- How to Make Pumpkin Halwa Recipe
सामग्री:
- कद्दू- 1 किलो
- दालचीनी स्टिक- 1/2
- पानी- 150 मिली
- चीनी- 150 ग्राम
- घी- 4 टेबल स्पून
- किशमिश- – 50 ग्राम
- रोस्टेड नारियल- 2 टेबल स्पून, कद्दूकस किया हुआ
- बादाम- 2 बड़े चम्मच, टुकड़ों में कटे हुए
कद्दू का हलवा बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले कद्दू का हलवा बनाने के लिए एक पैन में कद्दू, पानी और दालचीनी डालकर उसे ढककर नरम होने तक पकाएं।
- इसके बाद कद्दू को छानकर उसे मैश कर लें।
- अब एक बड़े पैन में 4 चम्मच तेल गर्म करके इसमें कद्दू डालकर लगातार चलाते रहें।
- अब प्यूरी के गाढ़ा और रंग बदलने पर उसे 10 मिनट और पकाएं।
- अब इसमें चीनी डालकर हलवा पकने तक चलाएं।
- अब आपका कद्दू का हलवा बनकर तैयार है, इसे सर्विंग डिश में निकालकर किशमिश, बादाम और नारियल से गार्निश करें।
अगर आप भी इस रक्षाबंधन में लौकी हलवा की रेसिपी बनाना चाहती है, तो आज ही अपने किचन में इस लौकी हलवा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस लौकी हलवा की रेसिपी को बनाना काफी आसान है, साथ ही ये खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Pineapple Halwa Recipe: रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करवाएं पाइनएप्पल हलवे के साथ, जानें
Raksha Bandhan Recipes: 10 स्पेशल मिठाइयों के साथ इस रक्षाबंधन कुछ मीठा हो जाये
Chocolate Burfi Recipe: रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए झटपट बनाएं चॉकलेट बर्फी की रेसिपी
Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि
Poha Pakoda Reicpe: नाश्ते के लिए बनाएं पंजाबी स्टाइल में पोहा पकोड़ा, जानें बनाने की विधि
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

