Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Raksha Bandhan Recipes: 10 स्पेशल मिठाइयों के साथ इस रक्षाबंधन कुछ मीठा हो जाये
Raksha Bandhan Recipes in Hindi: रक्षाबंधन हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्यौहारों में से एक है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्यौहार प्रति वर्ष सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जो कि अंग्रेजी माह के अनुसार अक्सर जुलाई या अगस्त में पड़ती है। रक्षाबंधन 2021 अगस्त माह की 22 तारीख़ को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, उसे मिठाई खिलाती हैं तथा बदले में भाई जीवन भर उसकी रक्षा करने का वचन देता है। रक्षाबंधन एक बड़ा त्यौहार है जिस पर विभिन्न प्रकार की मिठाईयां भी खाई जाती है, ऐसे में अपने भाइयों को इस विशेष दिन पर कौन सी मिठाई खिलानी है, यह सवाल कई बहनों को कंफ्यूज कर सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं रक्षाबंधन के अवसर पर बनाए जाने वाले विशेष पकवान और मिठाइयों की जानकारी। आइए जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
रक्षाबंधन भाई और बहन के प्रेम का त्यौहार है, ऐसे में इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रेम के प्रतीक मीठे व्यंजन ही बनाए जाते हैं। इस दिन आप पारंपरिक मिठाईयां भी बना सकते हैं तथा कुछ नया भी ट्राई कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आगे हम जानेंगे रक्षाबंधन के अवसर पर बनाई जा सकने वाली विशेष मिठाइयों की विधि।

रक्षाबंधन सावन के महीने में आता है, और इसी महीने में तीज का त्यौहार भी मनाया जाता है। जिस तरह तीज के त्यौहार पर राजस्थान का प्रसिद्ध घेवर बड़े चाव से खाया जाता है, उसी तरह रक्षाबंधन पर भी इस पकवान का अपना महत्व है। घेवर बनाने के लिए आपको दूध, मैदा, मावे, और ड्राई फ्रूट्स की आवश्यकता होती है। हालांकि इसे बनाने में थोड़ी मेहनत और समय अधिक लगता है ऐसे में आप हमारी इंस्टेंट ब्रेड घेवर रेसिपी भी ट्राई सकते हैं।

गुलाब जामुन भारत की सबसे लोकप्रिय मिठाइयों (rakhi special sweets) में से एक है। मावे से तैयार की गई छोटी-छोटी बॉल्स को जब गर्मागर्म चीनी की चाशनी में डुबोकर परोसा जाता है तो हर त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप एक ही तरह से गुलाब जामुन खा कर बोर हो चुके हैं, तो आप इसे आइसक्रीम के साथ भी ट्राई कर सकते हैं। गुलाबजामुन बनाने की पूरी रेसिपी यहाँ से देखिए।

भारत में त्यौहार कोई सा भी हो, गुजिया हर जगह अपने आप फिट हो जाती है। होली पर खाने के लिए तो गुजिया पर्फेक्ट चॉइस है ही, साथ ही मावे और ड्राई फ्रूट्स से भरी एवं चाशनी में डूबी यह गर्मा-गर्म गुजिया बेस्ट राखी रेसिपी (Raksha Bandhan Recipes in Hindi) भी है। रखी पर गुजिया बनाना आपके रिश्ते में इसकी मिठास तो बनाकर रखेगा ही, साथ ही इसका कुरकुरापन भाई-बहनों की मीठी नोंक-झोंक को भी पूरी जगह देगा। तो इस बार ट्राई कीजिए राखी पर गुजिया रेसिपी

हर बहन की यही ख्वाहिश होती है कि उनका भाई हमेशा हेल्दी रहे, तो क्यों न इसकी शुरुआत राखी से की जाए? इस रक्षाबंधन पर आप एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी, फ्रूट कस्टर्ड भी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए विभिन्न फलों जैसे सेब, अनार, केला, आदि का इस्तेमाल किया जाता है और साथ ही इसका स्वाद निखरता है वनीला, चॉकलेट, स्ट्राबेरी आदि फ्लेवर्स के संयोजन से। तो इस बार ट्राई कीजिए ये बेहतरीन फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी, और बना दीजिये इस रक्षाबंधन को यादगार।

गुजिया और अन्य मिठाइयों की तरह मालपुआ भी हर शुभ अवसर पर भारतीय थाली में अपने आप अपनी जगह बना लेता है। मालपुआ बनाने के लिए हमें सबसे पहले दूध और मैदा के घोल की आवश्यकता होती है, और इसके बाद इसे घी में तलकर चाशनी में डुबोया जाता है। मालपुए को ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाने पर इसका स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है, और ऐसा ही आपके साथ भी होने वाला है। तो ट्राई कीजिए ये पारंपरिक मालपुआ रेसिपी इस लिंक से।

इस रखी पर कुछ मीठा हो जाये? आजकल के भाई-बहनों को केक-पेस्ट्रीज़ जैसे व्यंजन खूब पसंद आते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के इस खास अवसर पर आप चॉकलेट केक भी ट्राई कर सकते हैं। इस व्यंजन को आप अपने भाई के साथ मिलकर भी बना और खा सकते हैं क्योंकि इसे बनाना है बहुत आसान और मजेदार। तो ट्राई कीजिए घर में बेहद आसानी से तैयार होने वाली रिश्तों में चॉकलेट की मिठास घोलने वाली चॉकलेट केक रेसिपी इस लिंक से।

शायद ही एक भारतीय घर में कोई ऐसा त्यौहार जाता हो जब खीर न बनाई जाती हो। ईश्वर को भोग लगाने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए कि एक परफेक्ट रेसिपी है जो कि बहुत ही आसानी से तैयार हो जाती है। इसे आप दूध में चावल उबालकर उस और उसमें शक्कर व ड्राई फ्रूट्स मिलाकर बना सकते है। स्वादिष्ट और बेहद आसानी से तैयार होने वाले खीर की पूरी रेसिपी यहाँ से देखिए।

रक्षाबंधन पर अपने भाई को तिलक लगाने और राखी बांधने के बाद कुछ मीठा खिलाने के लिए बेसन के लड्डू से अच्छा विकल्प क्या ही हो सकता है? इस रेसिपी को तैयार करने के लिए आपको बेसन को घी में सेकना होता है और उसके बाद उसमें पिसी हुई शक्कर मिलाकर लड्डू तैयार करने होते हैं। एक्स्ट्रा स्वाद के लिए आप इसमें ड्राइफ्रूट्स भी मिला सकते हैं। तो क्यों ना इस बार ट्राई की जाए बहुत ही आसानी से बनने वाली स्वादिष्ट बेसन के लड्डू की रेसिपी।

अपने जलेबी जैसे सीधे भाइयों के लिए आप रक्षाबंधन के मौके पर घर पर ही जलेबी तैयार कर सकती हैं। इसे आप घर में आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री से आसानी से बना सकते हैं और फिर चाश्नी में भिगोकर परोस सकते हैं। इस रक्षाबंधन पर मिठास से भरपूर जलेबी बनाना आपके रिश्तों में निश्चित रूप से मिठास घोल देगा।

भारतीय मिठाइयों की बात हो रही हो और रसमलाई का नाम न आये, ऐसा कैसे हो सकता है? मीठी रबड़ी में डूबी मैदा की लोई जब आपके मुंह में पिघलती है तो इसकी मिठास आपके मुंह के साथ-साथ रिश्तों में भी घुल जाती है। रसमलाई को आप घर में मिलने वाली सामग्री से आसानी से बना सकते हैं और गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा परोस सकते हैं।
रक्षाबंधन भाई-बहनों के प्रेम का त्यौहार है और थाली में रखी मिठाई इस रिश्ते की मिठास का प्रतीक। इस आर्टिकल Raksha Bandhan Recipes in Hindi में हमने आपसे इस अवसर पर बनाने योग्य मीठी और आसान राखी रेसिपीज़ शेयर की। कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमें बताइए, और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों व परिवार जनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)