Home / Top Cooking Recipes in Hindi / चुटकियों में तैयार होने वाली मिठाई, शेफ़ पंकज भदौरिया की शाही टुकड़ा रेसिपी
अगर आपका मन कर रहा है कुछ मीठा खाने का, तो क्यों न इस बार हमारी रेगुलर मिठाइयों जैसे लड्डू, गुलाब जामुन, हलवा, बर्फ़ी आदि से हटकर कुछ अलग बनाया जाए? शायद ऐसा ही कुछ सोचकर मशहूर शेफ़ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाही टुकड़ा बनाने की रेसिपी शेयर की। इस रेसिपी को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आने वाले त्यौहारों के मौसम में बनाने के लिए शाही टुकड़ा एक पर्फ़ेक्ट और टेस्टी रेसिपी है, पर हम आपको बता दें कि ये रेसिपी देखने में इतनी स्वादिष्ट और बनाने में इतनी आसान है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी त्यौहार का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है। सबसे अच्छी बात ये कि इसे बनाने की सारी सामग्री घरों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। तो आइए जानते हैं शेफ़ पंकज भदौरिया की शाही टुकड़ा रेसिपी।
शेफ़ पंकज भदौरिया की शाही टुकड़ा रेसिपी बनाने के लिए हमें निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी-:
उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से शाही टुकड़ा तैयार करें-:
1. सबसे पहले ब्रेड को दो टुकड़ों में तिकोना काटकर उसके भूरे भाग को हटा दें।
2. अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें ब्रेड के टुकड़ों को सुनहरा भूरा होने तक धीमी आँच पर डीप फ़्राई करें।
3. अब एक दूसरे पैन में दूध लेकर उबालें और उसमें ऊपर से सौंफ़, चीनी और खोया डाल दें व मिश्रण के रबड़ी जैसा गाढ़ा होने तक 10 मिनट तक पकने दें।
4. इसके बाद इस रबड़ी में इलायची पाउडर भी मिला दें।
5. अब एक पैन में सिके हुए ब्रेड के टुकड़ों को रखकर उनपर रबड़ी फैलाएँ।
6. अब इस पैन में केवड़ा वॉटर और केसर डालकर कुछ देर सेकें।
7. इसके बाद आप शाही टुकड़े को फ़्रिज में रखकर ठंडा कर सकते हैं।
8. ड्राई फ़्रूट्स के साथ परोसिए।
View this post on Instagram
आप हमारी BetterButter Special शाही टुकड़ा रेसिपीज़ यहाँ से देख सकते हैं।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)