Search

Home / ट्रेंडिंग / Tricolour Food Recipes: आजादी दिवस का जश्न मनाने के लिए बेहतरीन तिरंगे पकवान

Tricolour Food Recipes

Tricolour Food Recipes: आजादी दिवस का जश्न मनाने के लिए बेहतरीन तिरंगे पकवान

Himanshu Pareek | अगस्त 13, 2021

15 अगस्त 2021 को भारत अपना 75वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर पर पूरे देश में तिरंगा फहराया जाएगा तथा लोग देश प्रेम में डूबे रहेंगे। देशभक्ति के इस माहौल में हमारे खाने के लिए भी तो ऐसा कुछ होना चाहिए जिसे देख कर ही मन में देश प्रेम उमड़ आए। इसलिए इस आर्टिकल Tricolour Food Recipes in Hindi में हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी तिरंगी रेसिपीज जो आपके स्वतंत्रता दिवस के जश्न को दोगुना कर देंगी और साथ ही हर बाइट में एहसास दिलाएँगी आपको भारतीय होने का। आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस स्पेशल तिरंगे पकवान बनाने की विधि विस्तार से।

 

स्वतंत्रता दिवस की रेसिपीज़- Independence Day Recipes

Tricolour Food Recipes: स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और अगर इस दिन हमारा स्वाद भी तिरंगे में रंग जाए तो मजा ही आ जाएगा। इस आर्टिकल में जानिए खट्टी, मीठी और चटपटी तिरंगे में रंगी हुई स्वादिष्ट recipes के बारे में, जो हैं स्वतंत्रता दिवस पर खाने के लिए एकदम परफेक्ट।

1. तिरंगा बर्फ़ी (Tirangi Barfi)

Tirangi Barfi

आजादी के इस पावन पर्व पर कुछ मीठा खाना तो जरूर बनता है, तो क्यों ना शुरुआत की जाए स्वतंत्रता दिवस की रेसिपीज की तिरंगा बर्फी के साथ। यह बेहतरीन तिरंगी मिठाई बनाना बहुत ही आसान है और इसे आप दूध, चीनी, सूजी, पिघली हुई चॉकलेट, नारियल का बुरादा और वनीला एसेंस के मिश्रण से बना सकते हैं। यह रेसिपी खाने में स्वादिष्ट तो है ही साथ ही इसका तिरंगा कलर आपके मन में देशभक्ति का एहसास जरूर छोड़ जाएगा। तो आजमाएं ये तिरंगा बर्फी (Tirangi Barfi) बनाने की रेसिपी इस लिंक से।

2. झटपट ब्रेड डेजर्ट (Quick Bread Dessert)

Quick Bread Dessert

आजादी दिवस (Indian Independence Day 2021) पर खाने-पीने का इंतज़ाम तो हो जाने के बाद कुछ मीठा भी तो चाहिए, इसके लिए आप झटपट ब्रेड डेजर्ट बना सकते हैं। इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको ब्रेड, चीनी व फ्रेश क्रीम के अतिरिक्त फ़ूड कलर की आवश्यकता होती है। काजू से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसे आप खाने के बाद तुरंत बना सकते हैं।

3. थ्री कलर बॉल स्वीट

Three Color Ball Sweet

थ्री कलर बॉल स्वीट 15 अगस्त के लिए स्पेशल स्वीट डिश है जिसे आप बेहद आसानी से घर में मिलने वाली सामग्री से बना सकते हैं। इस रेसिपी को तैयार करने के लिए आपको नारियल, चीनी, घी, दूध, मलाई व विभिन्न ड्राई फ़्रूट्स की आवश्यकता होती है। रंग के लिए इसमें आपको फ़ूड कलर का इस्तेमाल भी करना पड़ता है। थ्री कलर बॉल स्वीट की पूरी रेसिपी आप यहाँ से देख सकते हैं।

4. तिरंगा नूडल्स

अगर आप स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर कुछ चायनीज़ ट्राई करना चाहते हैं तो तिरंगा नूडल्स बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको नूडल्स के तीन हिस्से करके उसे मटर-पालक के पेस्ट, ओरेंज गाजर व म्योनीज के साथ पकाना होता है, एवं उसके बाद आप इन तीनों को तिरंगे की तरह एक साथ परोस सकते हैं। तिरंगा नूडल्स तैयार हो जाएँगे।

5. तिरंगा ब्रेड पकौड़ा

Tri Colour Bread Pakoda

आजादी दिवस पर आप स्वादिष्ट तिरंगा ब्रेड पकौड़ा भी ट्राई कर सकते हैं। यह एक चटपटा तिरंगा व्यंजन है।  इसके लिए आपको ब्रेड के बीच में लाल व हरी चटनी लगाकर उसे बेसन के घोल में लपेटकर फ़्राई करना होगा। इस तरह तिरंगा ब्रेड पकौड़ा तैयार हो जाएगा।

6. तिरंगा सैंडविच

Tiranga Sandwich

आजादी दिवस के इस शुभ अवसर पर आप नाश्ते में स्वादिष्ट तिरंगा सैंडविच भी बना सकते हैं। तिरंगा सैंडविच बनाने के लिए आपको गाजर, ककड़ी, म्योनीज, हरी चटनी, टोमेटो केचप, चीज़, मक्खन और ब्रेड की आवश्यकता होती है। इसे बनाने के लिए आपको ब्रेड के स्लाइस के बीच में इन सभी सब्जियों को काटकर अथवा कसकर रखना होता है, और फिर उनमें चटनी म्योनीज व केचप मिलाकर बटर में सेकना होता है। इस तरह आप स्वादिष्ट तिरंगा सैंडविच रेसिपी घर पर ही आजमा सकते हैं।

7. तिरंगा केक

Tri Colour Cake

आजादी दिवस के इस शुभ अवसर पर आप एकदम देसी स्टाइल में तिरंगा सूजी नारियल केक भी बना सकते हैं। इस केक को बनाने के लिए आपको घर में मौजूद सामग्री में से सूजी, नारियल का बुरादा, पिसी हुई चीनी, तेल, दूध, दही, मैदा, बेकिंग पाउडर, और वनीला एसेंस की आवश्यकता होती है। इस सारी सामग्री को एक निश्चित प्रक्रिया के अनुसार मिलाकर इस मिश्रण को ओवन में बेक करना होता है, और अंडारहित स्वादिष्ट तिरंगा केक तैयार हो जाता है।

8. ट्राई कलर मैकरून्स रेसिपी

Tri Color Macroons

ट्राई कलर मैकरून्स भी आजादी दिवस के दिन बनाने के लिए बेहतरीन डिश है। यह मीठा पकवान बच्चों को काफी पसंद आता है और काफी पौष्टिक भी होता है। इसे बादाम, पिसी हुई चीनी, अंडे, चीज़, वनीला एक्सट्रेक्ट और इलायची पाउडर मिलाकर बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए पहले बादाम के आटे, चीनी, अंडा और क्रीम का घोल तैयार करके बेक करना होता है और उसके बाद चीनी, क्रीम, वनीला एक्सट्रैक्ट व इलायची पाउडर का मिश्रण बनाकर मैकरून्स की फिलिंग तैयार होती है। मैकरून्स आमतौर पर एक फ्रेंच डिश है जिसे देसी स्टाइल में बनाने के लिए इसमें इलायची डाली गई है।

9. तिरंगा राइस

Tri Colour Rice

तिरंगा राइस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लंच में बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। तिरंगा राइस बनाने के लिए आपको बासमती चावल, गाजर, मटर, जीरा, तेजपत्ता, काली मिर्च, लौंग, और पानी की आवश्यकता होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि तिरंगा राइस बनाने के लिए किसी आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसे बनाने की पूरी रेसिपी आप यहां से देख सकते हैं।

10. तिरंगा पनीर

Tiranga Paneer

रेस्टोरेंट स्टाइल तिरंगा पनीर को आप इंडिपेंडेंस डे के दिन लंच या डिनर में बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको विभिन्न मसालों के साथ पनीर, काजू, दूध, मलाई, एवं टमाटर व प्याज की मुख्य रूप से आवश्यकता होती है। इसे आप रोटी अथवा चावल के साथ खा सकते हैं। तिरंगा पनीर बनाने की पूरी रेसिपी यहां से देखिए।

11. तिरंगा मोजिटो

Tiranga Mojito

आजादी दिवस के मौके पर पड़ने वाली गर्मी को दूर रखने के लिए आप एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक तिरंगा मोजिटो ट्राई कर सकते हैं। तिरंगा मोजिटो बनाने के लिए आपको मीठा कलकत्ता पान, रोज़ एसेंस, नींबू का रस, शक्कर, नमक, संतरे का जूस, पुदीने के पत्ते, और एक छोटी बोतल स्प्राइट की आवश्यकता होती है। इस सामग्री की वजह से ही इस रेसिपी में ये तीन रंग भी आते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे परिवार को रिफ्रेश करने के लिए आप तिरंगा मोजिटो ड्रिंक ज़रूर ट्राई करें।

12. ट्राई कलर स्वीट स्क्वायर

Sweet Square

इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर अगर आप कुछ अनोखा ट्राई करना चाहते हैं तो आप ट्राई कलर स्वीट स्क्वायर भी आजमा सकते हैं। ये रेसिपी मुख्य रूप से मैदा से तैयार की गई है जिसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीनी व इलायची मिलाए गए हैं। ट्राई कलर स्वीट स्क्वायर बनाने की पूरी रेसिपी आप यहाँ से देख सकते हैं।

13. ट्राई कलर सेवरी कपकेक

Saveri Cupcake

आजादी का जश्न मनाने के लिए अगर आप कुछ फटाफट से तैयार होने वाला चटपटा पकवान खाना चाहते हैं तो ट्राई कलर सेवरी कप केक से बेहतर विकल्प शायद ही आपको मिले। स्वाद में नमकीन और खाने में स्पंजी ये कपकेक सूजी, दही, नमक व विभिन्न मसालों के मिश्रण से बनाये जाते हैं। इनका तिरंगा रंग इन्हें खाने के लिए और भी रोचक बनाता है।

14. ट्राई कलर आलू पिनव्हील

Tri Color Aloo

ट्राई कलर आलू पिनव्हील भी 15 अगस्त के खास मौके पर बनाने के लिये अच्छा विकल्प है। यह एक स्नैक रेसिपी है जिसे ब्रेड, उबले आलू, खट्टी-मीठी चटनी व विभिन्न मसालों के इस्तेमाल से बनाया जाता है। ट्राई कलर आलू पिनव्हील बनाने की पूरी रेसिपी आप यहाँ से देख सकते हैं।

15. जलेबी

Jalebi

जलेबी भले ही एक ट्राई कलर रेसिपी न हो, पर उसमें हमारा देसी स्वाद और तिरंगे का केसरिया रंग आपको जरूर देखने मिलेगा। दाल के घोल से बनाकर तेल में तली गयी और उसके बाद चाशनी में डूबी गर्मागर्म जलेबी स्वाधीनता दिवस के अवसर पर घर में बनाने के लिए एक शानदार विकल्प है।

 

स्वतंत्रता दिवस क़रीब है और इसका जश्न मनाने के लिए इस आर्टिकल Tricolour Food Recipes में हमने आपसे विशेष Independence Day Recipes शेयर की। कैसा लगा आपको ये आर्टिकल, हमें बताइए और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *