Search

Home / hindi recipe / Chocolate Burfi Recipe: रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए झटपट बनाएं चॉकलेट बर्फी की रेसिपी

चॉकलेट बर्फी की रेसिपी

Chocolate Burfi Recipe: रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए झटपट बनाएं चॉकलेट बर्फी की रेसिपी

Marketing Team | अगस्त 8, 2022

मिठाईयों के बिना किसी भी त्योहार की मिठास फीकी पड़ जाती है। लेकिन बात जब रक्षाबंधन की हो तो रक्षाबंधन के दिन मीठा जरूरी हो जाता है। मिठाईयों के बगैर तो रक्षाबंधन का त्योहार भी अधूरा माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसे मिठाई खिलाती है। बदले में भाई उसे उपहार देते हैं। साथ ही इस साल रक्षाबंधन का त्योहार भी 11 अगस्त को पड़ रहा है।

 

Chocolate Burfi Recipe

 

साथ ही रक्षाबंधन से पहले मिठाईयों की दुकान में लंबी-लंबी कतारे भी देखने को मिलती है। साथ ही त्योहारों में बाजारों में मिठाईयों में खूब मिलावट पाई जाती है। इसलिए इस बार आप अपने भाई को रक्षाबंधन पर अपने हाथ से बनी चॉकलेट की बर्फी जरूर खिलाएं। साथ ही इसका टेस्ट सभी को खूब पसंद भी आता है और यह घर पर आसानी से बन भी जाती है। तो आइये जानते हैं सबसे पहले चॉकलेट बर्फी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं चॉकलेट बर्फी की रेसिपी (How to Make Chocolate Burfi Recipe)

 

सामग्री:

 

  • खोआ, मैश किया हुआ- 2 कप
  • पिसी हुई चीनी- 1/3 कप
  • दूध- 1/4 कप
  • कोको पाउडर- 2 बड़ा चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच
  • बादाम और पिस्ता- 2 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)

 

चॉकलेट बर्फी बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले एक पैन गरम करें और इसमे हल्के आंच पर मावा को भून लें।
  • अब इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर मिला दें और बराबर चलाते हुए पकाएं।
  • करीब 5-7 मिनट तक भूनने के बाद यह गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  • अब एक चौड़ी प्लेट में इसे फैलाकर हल्का ठंडा कर लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि प्लेट में मिश्रण डालने से पहले इसमें घी या बटर लगा लें।
  • आधे मावा मिश्रण अलग कर लें और आधे में कोको पाउडर मिला दें।
  • सफेद वाले हिस्से को प्लेट के नीचे रखें और कोको मिले मिश्रण को इसेक ऊपर फैला दें।
  • कुछ घंटे ऐसे ही छोड़ दें।
  • ठंडा होने के बाद इसे अपनी मनपसंद बर्फी का शेफ देकर काट लें।
  • अब ऊपर से बारीक कटा बामाद और पिस्ता डालकर सजाएं।
  • अब राखी के स्पेशल मौके के लिए तैयार है आपकी चॉकलेट बर्फी।

 

 

 

अगर आप भी इस रक्षाबंधन में चॉकलेट की बर्फी बनाना चाहती है, तो आज ही अपने किचन में इस चॉकलेट बर्फी की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस चॉकलेट बर्फी को बनाना काफी आसान है, साथ ही ये खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Pineapple Halwa Recipe: रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करवाएं पाइनएप्पल हलवे के साथ, जानें

Raksha Bandhan Recipes: 10 स्पेशल मिठाइयों के साथ इस रक्षाबंधन कुछ मीठा हो जाये

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *