Search

Home / hindi recipe / Rakhi Special NanKhatai Recipe: राखी पर भाई को गिफ्ट करें हैंडमेड नानखटाई, जानें रेसिपी

राखी स्पेशल नानखटाई की रेसिपी

Rakhi Special NanKhatai Recipe: राखी पर भाई को गिफ्ट करें हैंडमेड नानखटाई, जानें रेसिपी

Marketing Team | अगस्त 10, 2022

रक्षा बंधन पर क्या आप अपने भाई के लिए बाहर से मिठाई खरीद रहे हैं? अगर हां, तो आप मिठाई के अलावा भी भाई के लिए एक स्पेशल डिश बना सकते हैं। आज हम आपको नानखटाई की रेसिपी बता रहे हैं। हम में से बहुत से लोगोंं का बचपन इस कुकीज को खाते हुए बीता है। तो क्यों न इस राखी पर आप अपने भाई को नानखटाई गिफ्ट करें।

 

Rakhi Special NanKhatai Recipe

 

साथ ही हैंडमेड नानखटाई आपके भाई को जरूर पसंद आएगी। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान भी है, तो चलिए जानते है, राखी स्पेशल नानखटाई की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

 

कैसे बनाएं राखी स्पेशल नानखटाई की रेसिपी (How to make Rakhi Special NanKhatai Recipe)

 

सामग्री:

 

  • मैदा- 1 कप
  • पिसी चीनी- 1/2 कप
  • नमक- 1/4 छोटा
  • पिसी हुई हरी इलायची- 1/2 छोटा चम्मच
  • सूजी- 3 बड़े चम्मच
  • बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
  • मक्खन- 1/2 कप

 

राखी स्पेशल नानखटाई बनाने की आसान विधि:

 

  • ओवन को 360 डिग्री फारेनहाइट या 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
  • इसके बाद, एक मिक्सिंग बाउल में, पिघला हुआ मक्खन और पिसी चीनी को डालकर नरम और चिकना पेस्ट बना लें।
  • फिर घी के मिश्रण में मैदा, इलायची पाउडर, सूजी, नमक और बेकिंग सोडा छान लें।
  • सारी सामग्री को अब अच्छी तरह मिला लें और चिकना आटा गूंद लें।
  • इसके बाद, आटे का एक छोटा सा हिस्सा लें और इसे बेकिंग ट्रे पर रखें और प्रत्येक कुकी के बीच 2 से 4 इंच की दूरी रखें।
  • ट्रे को ओवन में रखें और 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 से 15 मिनट तक बेक करें।
  • फिर आप इन्हें कम से कम 10 मिनट तक बेक कर सकते हैं।
  • अब नानखटाई खाने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

यदि आप भी अपने भाई को राखी स्पेशल नानखटाई खिलाना चाहती है, तो आज ही अपनी रसोई में इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को आसानी से बना सकते है। साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही अगर ये लेख आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी राखी स्पेशल हैंडमेड नानखटाई का लुफ्त उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Chocolate Burfi Recipe: रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए झटपट बनाएं चॉकलेट बर्फी की रेसिपी

Pineapple Halwa Recipe: रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करवाएं पाइनएप्पल हलवे के साथ, जानें

Raksha Bandhan Recipes: 10 स्पेशल मिठाइयों के साथ इस रक्षाबंधन कुछ मीठा हो जाये

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *