Search

Home / hindi recipe / Peanut Rice Recipe: बचे हुए चावल से अपनी रसोई में झटपट बनाएं पीनट राइस, जानें पूरी विधि

पीनट राइस की रेसिपी

Peanut Rice Recipe: बचे हुए चावल से अपनी रसोई में झटपट बनाएं पीनट राइस, जानें पूरी विधि

Marketing Team | अगस्त 12, 2022

आज कल ज्यादातर घरों में खाने के बाद चावलों का बचना आम बात है। आमतौर पर बचे हुए चावलों को या तो हम अगले दिन सब्जी के साथ खा लेते हैं या फिर फ्राइड राइस बना कर खत्म करते हैं, लेकिन अगर आप फ्राइड राइस खा कर बोर हो गए हैं या फिर घर में कोई सब्जी नहीं बची है, तो आप पीनट राइस ट्राई कर सकते हैं। साथ ही पीनट राइस को बनाने में न ही ज़्यादा मेहनत लगती है और न ही ज़्यादा समान। तो आइये बिना देर किए जानते है, पीनट राइस की रेसिपी के बारे में।

 

Peanut Rice Recipe

कैसे बनाएं पीनट राइस की रेसिपी (How to Make Peanut Rice Recipe)

 

सामग्री:

 

  • उबले हुए चावल या बचे हुए- 1 बाउल
  • चना दाल- 1 चम्मच भीगी हुई
  • उड़द दाल- 1 चम्मच भीगी हुई
  • मूंगफली के दाने- 1 कटोरी
  • राई- आधा चम्मच
  • कटी हरी मिर्च- 2 से 3 बारीक
  • कटा हुआ प्याज- 1 बारीक
  • आधा नींबू
  • हरा धनिया- 3-4 चम्मच बारीक कटा
  • नमक- स्वादानुसार

 

पीनट राइस बनाने की आसान विधि:

 

  • पीनट राइस बनाने के लिए एक पैन या कड़ाही में तेल गर्म कर लें।
  • इसके बाद इसमें राई के दाने डालें।
  • आप जीरे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • अब आप इसमें चुटकी भर हींग और 3 से 4 करी पत्ते भी डाल सकते हैं।
  • जैसे ही राई चटकने लगे, इसमें भीगी हुई चना दाल और उड़द दाल डालें।
  • इसके साथ ही मूंगफली के दाने डाल कर अच्छे से रोस्ट कर लें।
  • अब इसके बाद पैन में उबले हुए चावल, बारीक कटी हरी मिर्च और नींबू का रस डाल कर मिला लें।
  • फिर इसे हल्की आंच पर 1 से 2 मिनट तक पकाएं।
  • आप इसमें ढेर सारी सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • पकने के बाद ऊपर से बारीक कटे हरे धनिये से गार्निशिंग करें।
  • इसके साथ आप चटनी या रायता परोस सकते हैं।
  • याद रहे कि इसमें दाल भिगोने के बाद ही डालें वरना कच्ची रह सकती है।
  • अब आप चाहें तो दाल को स्किप भी कर सकते हैं।
  • इसके साथ आप अचार, सलाद आदि सर्व कर सकते है।

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप भी बचे हुए चावल को ढाबा स्टाइल में पीनट राइस बनाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना बेहद ही आसान है। और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से अपने घर में बना ले। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Chinese Fried Rice: बासी चावल का ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और चटपटा फ्राइड राइस, जानें पूरी रेसिपी

सी फ़ूड का है शौक़ तो संजीव कपूर की इस रेसिपी से बनाइए प्रॉन पॉट राइस

Perfect Biryani Tips: स्वादिष्ट बिरयानी बनाने के लिए कैसे करें चावल का चुनाव? जानें यहां

लाजवाब रूप में आया यह राइस बॉल बना रहा है सबको दीवाना

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *