Search

Home / hindi recipe / Chinese Fried Rice: बासी चावल का ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और चटपटा फ्राइड राइस, जानें पूरी रेसिपी

Chinese Fried Rice

Chinese Fried Rice: बासी चावल का ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और चटपटा फ्राइड राइस, जानें पूरी रेसिपी

Marketing Team | मई 24, 2023

आप भी अगर दिन या रात के बचे हुए चावल को फेंक देते है तो ऐसा ना करें। क्योंकि इन चावल से आप रात को या सुबह सुबह टेस्टी और चाइनीज फ्राइड राइस बना सकते है। अब ये तो मत ही कहिए कि आपको चाइनीज फ्राइड राइस बनाना नहीं आता। इसमें कोई चिंता की बात नहीं है। क्योंकि आज हम आपको चाइनीज फ्राइड राइस बनाने का पूरा तरीका अच्छे से बताने वाले है। तो चलिए जानते है कैसे बनाते है बासी चावल के चाइनीज फ्राइड राइस की रेसिपी

 

Chinese Fried Rice

 

बचे हुए चावल से बनाएं चटपटा चाइनीज फ्राइड राइस (How to make Chinese Fried Rice)

सामग्री:

  • 1 कप बासी चावल
  • 1 कप कटा हुआ प्याज
  • 1 कप सेम
  • जरूरत के अनुसार लहसुन
  • 1 कप गाजर
  • जरूरत के अनुसार नमक
  • 1/2 छोटी चम्मच चिली पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच चिली फ्लैक्स
  • 1/2 छोटी चम्मच सिरका
  • 1 छोटी चम्मच टमाटर सॉस

बचे हुए बासी चावल के चाइनीज फ्राइड राइस बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक पैन लेकर उसमें तेल डालकर उसे गर्म करें और कद्दूकस किए हुए लहसुन, बारीक कटे प्याज डालकर उसे पारदर्शी होने तक भून लें।
  • जब प्याज अच्छी तरह से भून जाए तब उसमें कटे हुए गाजर बींस डालकर 3 से 4 मिनट तक उसे भूने। अब इसमें नमक मिर्ची पाउडर चिल्ली फ्लेक्स फ्राइड राइस मसाला केचप और विनेगर डालें अब सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब तैयार हुए मसाले में पके हुए चावल को डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें और ढक्कन बंद करके 1 या 2 मिनट के लिए इसे पकने दें ताकि मसाले का फ्लेवर चावल में अच्छी तरह से घुस जाए।
  • अब तैयार है गरमा गरम चाइनीज फ्राइड राइस इसे धनिया की पत्ती से गार्निश करके गरमा गरम सर्व कर सकते है।

 

 

 

 

अगर आप भी बासी चावल हर दिन फेंक रहे है तो आज से ही ये बचे हुए राइस फेंकना बंद कर दें। क्योंकि इस बचे हुए चावल से आप चाइनीज फ्राइड राइस बना सकते है। जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है साथ ही बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग को भी खिला सकते है। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी बचे हुए बासी चावल का चाइनीज फ्राइड राइस आसानी से बना ले। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

         यह जरूर पढ़ें: 

Perfect Biryani Tips: स्वादिष्ट बिरयानी बनाने के लिए कैसे करें चावल का चुनाव? जानें यहां

Rice Ke Pakode: ब्रेकफास्ट में ट्राई करना चाहते हैं कुछ नया तो घर में बनाएं चावल के पकौड़े

चावल के भूसे से बने इको फ्रेंडली कंटेनर हो रहे हैं वायरल, शशि थरूर ने दी मंजूरी

Brown Rice Recipe In Hindi: जानिए ब्राउन राइस बनाने की विधि और सफेद चावल की तुलना में इसके फायदे!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *