टिंडा की सब्ज़ी का नाम सुनते ही कई लोग नाक-मुंह बनाने लगते हैं। अगर आप भी अब तक ऐसा ही करते आए हैं तो ट्राई करें टिंडे की सब्जी बनाने का वो भी पंजाबी तरीका। इस रेसिपी में टिंडों को बनाने के लिए सबसे पहले गरम मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। जो इसकी खुशबू और स्वाद दोनों को दोगुना कर देता है। तो आइए बिना देर किए जानते है पंजाबी स्टाइल में कैसे बनाई जाती है टिंडे की ये टेस्टी सब्जी।
ऐसे बनाए पंजाबी स्टाइल में टिंडे की सब्ज़ी (Punjabi Style Tinda Recipe)
सामग्री:
- छिलके उतारकर बीज निकालकर- 8 टिंडे को काट लें
- बारीक कटा हुआ- 1 प्याज
- लहसुन- 4 कली
- टमाटर कटा हुआ- 1
- टमाटर का पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
- धनिया पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर- -1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- -1 छोटा चम्मच
- मिर्च पाउडर स्वादनुसार- 1 छोटा चम्मच लाल
- तेल- 1 बड़ा चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
- हींग- 1/4 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादनुसार
पंजाबी स्टाइल में टिंडा सब्ज़ी की आसान सी रेसिपी:
- पंजाबी स्टाइल में टिंडा की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें जीरा डालकर तड़कने दें।
- जीरा तड़कने के बाद कढ़ाई में लहसुन, प्याज डालकर प्याज के नरम होने तक पकाएं।
- प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर, टिंडे, टमाटर का पेस्ट, हींग, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब इसमें थोड़ा पानी डालकर हिला लें।
- कढ़ाई को ढककर टिंडे के नरम होने तक पका लें।
- टिंडों के नरम होने के बाद इसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाने के बाद 2 मिनट तक और पकने दें।
- 2 मिनट के बाद गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करके परोसें।
प्रिय पाठकों बहुत सारे लोग टिंडा की सब्जी खाकर अपना मुंह फेर लेते है, यदि आज ही पंजाबी स्टाइल में टिंडा की सब्जी बनाएंगे तो अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। क्योंकि ये टिंडे की सब्जी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है। साथ ही इस सब्जी को बनाना भी बेहद ही आसान है।इसलिए आज ही अपने घर में इस सब्जी को जरूर बनाएं। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Vegetarian Recipes: अपने घर में ऐसे बनाएं 12 इंडियन वेजिटेरियन रेसिपीज
Arbi ki Sabzi Recipe: एक ही सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो घर में ऐसे बनाएं अरबी की सब्ज़ी
Kathal ki Sabji: कुकर में झटपट बनाएं ये सब्जी, ढाबे वाली रेसिपी को कर देगी फेल
Benefits of Eating Bhindi in Summer: गर्मी में भिंडी खाने के 8 गज़ब के फायदे, यहां जानें
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

