राजमा-चावल हों या फिर रोटी के साथ राजमा की सब्जी, दोनों का ही स्वाद लाजवाब होता है। पंजाब और दिल्ली के आसपास के इलाकों में तो राजमा काफी लोकप्रिय है। राजमा में पोषक तत्वों का खजाना छुपा हुआ है जो कि शरीर के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। आप राजमा मसाला की सब्जी को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं।
किसी पार्टी या फंक्शन में भी राजमा मसाला को बनाकर खाया जा सकता है। बड़ों के साथ ही बच्चों को भी राजमा का स्वाद पसंद आता है। राजमा मसाला की सब्जी में मीट मसाला डालने से इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है। साथ ही आप मसाले बढ़ाकर राजमा को काफी स्पाइसी भी बना सकते हैं। तो आइये जल्दी से जानते है राजमा मसाला की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं राजमा मसाला की रेसिपी- How to Make Rajma Masala Recipe
सामग्री:
- राजमा- 1/2 किलो
- प्याज बारीक कटे- 2
- टमाटर कटे- 5 से 6
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 टेबल स्पून
- हल्दी- 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 2 टी स्पून
- धनिया पाउडर- 1 टेबल स्पून
- गरम मसाला- 1 टेबल स्पून
- मीट मसाला- 1 टेबल स्पून
- बड़ी इलायची- 2
- देसी घी- 2 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
राजमा मसाला बनाने का तरीका:
- स्वाद से भरपूर राजमा को लंच या डिनर में बनाकर सर्व किया जा सकता है।
- राजमा तैयार करने के लिए सबसे पहले राजमा को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- अगले दिन एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें राजमा डालकर उबाल लें।
- राजमा को लगभग 10 मिनट तक उबालें जिससे नरम हो जाएं।
- अब राजमा को पानी से निकालें और उन्हें कुकर में शिफ्ट करें।
- अब कुकर में काली इलायची, जरूरत के मुताबिक पानी और थोड़ा सा नमक डालें।
- इसके बाद कुकर में 2 सीटी आने का इंतजार करें।
- जब दो सीटी आ जाएं तो गैस की फ्लेम धीमी कर दें और 20 से 25 मिनट तक राजमा पकने दें।
- दरअसल राजमा को ठीक ढंग से नरम करने के लिए इसे सही तरीके से पकाना बेहद जरूरी होता है।
- अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें।
- घी पिघलने के बाद कड़ाही में अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी प्याज डालकर चलाते हुए भूनें।
- जब प्याज का पेस्ट लाइट ब्राउन हो जाए तो उसमें टमाटर की प्यूरी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- अब गरम मसाला, धनिया पाउडर, मीट मसाला समेत अन्य सभी मसाले और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें और 2 मिनट तक और पकाएं।
- अब तैयार मसाले में उबला हुआ राजमा डालें और थोड़ा सा पानी डालकर उबलने दें।
- 5 मिनट तक पकाने के बाद इसमें हरी धनिया पत्ती डालें और गैस बंद कर दें।
- अब टेस्टी राजमा मसाला की सब्जी बनकर तैयार है।
- इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करें।
अगर आप अपने घर में कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में राजमा मसाला की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को चख सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Punjabi Dum Aloo Recipe: डिनर में खाना है कुछ अलग तो बनाएं पंजाबी दम आलू की रेसिपी
Poha Pakoda Reicpe: नाश्ते के लिए बनाएं पंजाबी स्टाइल में पोहा पकोड़ा, जानें बनाने की विधि
Punjabi Tadka Maggi Recipe: शाम की चाय का मजा दोगुना कर देगी ये पंजाबी तड़का मैगी
शेफ कुणाल कपूर के पंजाबी स्टाइल राजमा आपको बना देंगे दीवाना
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

