Search

Home / hindi recipe / शेफ कुणाल कपूर के पंजाबी स्टाइल राजमा आपको बना देंगे दीवाना

Rajma Chawal

शेफ कुणाल कपूर के पंजाबी स्टाइल राजमा आपको बना देंगे दीवाना

Sonali Bhadula | जनवरी 31, 2022

राजमा नॉर्थ इंडिया के लोगों के लिए किसी दावत से कम नहीं रहा है, कुकर से आने वाली इसकी भीनी महक ने थाली में परोसे जाने तक के इंतज़ार और भूख दोनों को ही बढ़ाया है। लोगों की राजमा के लिए दीवानगी का अंदाजा आप इस बात से भी बखूबी लगा सकते हैं कि यहां लोग घर के बने राजमा खाने के लिए बड़ी से बड़ी पार्टी के खाने को नकार सकते हैं। लेकिन सोचिए अगर आपको किसी सेलिब्रिटी शेफ के हाथों का राजमा खाने को मिले, हमारा दावा है आप सिर्फ सोचकर ही इसका स्वाद ले पा रहे होंगे। बनाने में बहुत ही आसान और देसी घी की महक से भरी हुई राजमा जिसकी मुंह में पानी ला देने वाली रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। तो चलिये बिना किसी देरी के इसे बनाना शुरू करते हैं। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

पंजाबी स्टाइल राजमा बनाने की सामग्री:

  1. राजमा – 1 ¼ कप
  2. तेल -⅓ कप 
  3. तेज पत्ता – 1
  4. काली इलायची -1
  5. जीरा – 2 बड़े चम्मच 
  6. प्याज़ प्यूरी – 1 कप 
  7. कटी हरी मिर्च – 1
  8. अदरक का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच 
  9. लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  10. कश्मीरी मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  11. हल्दी – ½ बड़ा चम्मच
  12. धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  13. टमाटर कद्दूकस किया हुआ/प्यूरी – 2 कप  
  14. कसूरी मेथी पाउडर – ½ बड़ा चम्मच
  15. गरम मसाला – बड़ा चम्मच
  16. पानी – 5 कप लगभग
  17. नमक – स्वादानुसार 

 

पंजाबी स्टाइल राजमा बनाने की विधि:

1.राजमा को धोकर रात भर या खाना पकाने से कम से कम चार घंटे पहले भिगो दें। एक पैन में तेल गरम करें, उसमें एक-एक करके तेज पत्ता, बड़ी इलायची और जीरा डालें। अब प्याज़ डालें और हल्का ब्राउन होने तक पकाएं। हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। तीन मिनट तक भूनें, उसके बाद हल्दी, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें।

2.टमाटर और थोड़ा नमक डालकर मसाला तैयार करें, आप इसे तब तक पका सकते हैं जब तक कि यह तेल न छोड़ दे। अब, सूखा हुआ राजमा और कुछ और नमक डालें। डिश को 10-12 मिनट तक पकाएं और धीरे-धीरे थोड़ा पानी डालें।

3.एक उबाल आने दें और ढककर कुकर में पकाएं। अब 3 सीटी आने तक इसे पकाए और आंच बंद कर दें। धीरे से ढक्कन खोलें और अपनी आवश्यकता के अनुसार थोड़ा पानी मिला लें, अगर जरूरत हो तो। एक उबाल आने दें और लगभग पांच मिनट तक और पकाएं। गार्निशिंग के लिए आप कसूरी मेथी पाउडर और गरम मसाला डाल सकते हैं।

यह भी देखें- वजन कम करने वाली शेफ़ अमृता रायचंद की ग्रीन स्मूदी रेसिपी

कैसी लगी आपको शेफ कुणाल कपूर  की यह स्वादिष्ट रेसिपी हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बताएं। साथ ही हमारे साथ ट्राई करें स्वादिष्ट दाल मखनी एक आसान रेसिपी के साथ। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

 

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *