जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। अगर व्रत के दौरान जलेबी खाने को मिल जाए तो क्या कहना। जी हां, आज हम आपको व्रत के दौरान खाई जाने वाली फलाहारी जलेबी बनाने का तरीका बताएंगे। सावन के महीने में शिव भक्त व्रत का पालन करते हैं। सावन सोमवार के दिन खासतौर पर उपवास रखा जाता है।
आमतौर पर फलाहार के लिए साबूदाना से बनी चीजें खाई जाती हैं। अगर आप मीठा खाने का शौक रखते हैं तो फलाहार में स्पेशल फलाहारी जलेबी बनाकर खा सकते हैं। फलाहारी जलेबी टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिहाज से भी नुकसानदायक नहीं रहेगी। साथ ही इस रेसिपी को बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है स्वाद से भरी फलाहारी जलेबी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
सावन में कैसे बनाएं फलाहारी जलेबी की रेसिपी- How to Make Sawan Somvar Falahari Jalebi Recipe
सामग्री:
- समा चावल का आटा- 1 कटोरी
- साबूदाना आटा- 2 टी स्पून
- आलू उबले- 4
- दही- 1 कटोरी
- चीनी- 1 कटोरी
- इलायची पाउडर- 1 टी स्पून
- मीठा पीला रंग- 1 चुटकी
- तेल/घी- तलने के लिए
फलाहारी जलेबी बनाने का आसान तरीका:
- सावन सोमवार व्रत के लिए फलाहारी जलेबी बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आलू को उबालें और फिर उनके छिलके उतारकर टुकड़े काटें और मिक्सर जार में ट्रांसफर कर दें।
- इसके बाद जार में दही डालें और अच्छी तरह से पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट में समा के चावल का आटा और साबूदाने का आटा डालकर लगभग 1 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- स्मूद पेस्ट तैयार होने के बाद इसे एक बड़ी बाउल में ट्रांसफर करें और उसे 4 से 5 मिनट तक फेंटने के बाद मीठा पीला रंग मिला दें।
- इसके बाद 2 मिनट तक पेस्ट को और फेंटे जिससे पेस्ट में रंग अच्छी तरह से चढ़ जाए।
- अब एक बर्तन में जरुरत के मुताबिक पानी और चीनी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करने रखें।
- जब चीनी पानी के साथ एकसार हो जाए तो उसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें और चाशनी तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में देसी घी/तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
- जब तक घी पिघल रहा है, जलेबी के पेस्ट को एक कोन में डाल लें।
- जब घी गर्म हो जाए तो कोन की मदद से तेल में जलेबी बनाकर डालें और तलें।
- कुछ देर एक तरफ से तलने के बाद जलेबी को पलटें और दूसरी ओर से भी तलें।
- जब जलेबी दोनों ओर से सुनहरी होकर क्रिस्पी हो जाए तो उसे कड़ाही से निकालकर चाशनी के बर्तन में डालकर 5 मिनट के लिए डुबोकर रख दें।
- इसी तरह बाकी बचे पेस्ट से जलेबी बनाते जाएं और उन्हें चाशनी में डुबोकर रखते जाएं।
- अब जलेबी जितनी अच्छी तरह से चाशनी को सोखेगी, खाने में उसका स्वाद उतना ही रसीला लगेगा।
- सर्व करने से पहले जलेबी को चाशनी में से निकाल लें।
- अब फलाहार के लिए टेस्टी जलेबी बनकर तैयार हो चुकी हैं।
सावन में अगर फलाहार करना चाहते है, तो अपने किचन में फलाहार जलेबी की रेसिपी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सावन में फलाहारी जलेबी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Paneer Masala Recipe: सावन में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं पनीर मसाला, जानें बनाने का तरीका
Sawan Special Recipe: सावन में फलाहार के लिए परफेक्ट रेसिपी है खसखस
No onion No Garlic Recipes for Sawan: सावन में बिना प्याज और लहसुन के बनाएं ये सभी रेसिपीज
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

