नॉनवेज होटल या रेस्तरां में शीरमाल रोटी आपको आसानी से मिल जाएगी। साथ ही मिठास से भरी हुई शीरमाल रोटी को अब काफी पसंद किया जाने लगा है। हालांकि शीरमाल की रोटी भले ही भारत में ईजाद नहीं हुई है लेकिन अब इसे काफी पसंद किया जाता है। खास तौर पर पारंपरिक मुस्लिम समाज की शादियों और त्यौहारों में इसे खूब बनाया जाता है।
साथ ही शीरमाल रोटी को वैसे तो तंदूर पर बनाया जाता है, लेकिन आप इसे बिना तंदूर की मदद के भी तैयार कर सकते हैं। साथ ही आप अगर घर पर शीरमाल रोटी बनाना चाहते है, तो हमारी बताई गई आसान सी रेसिपी की मदद ले सकते है। तो आइये जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं शीरमाल की रोटी।
कैसे बनाएं शीरमाल की रोटी ( How to Make Sheermal Roti Recipe)
सामग्री:
- मैदा- 1 कप
- दूध- 1/2 कप
- देसी घी- 1/2 कप
- केसर- 1/4 टी स्पून
- इलायची पाउडर- 1/2 टी स्पून
- बेकिंग पाउडर- 1 टी स्पून
- चीनी- 1 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
शीरमाल की रोटी बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले होटल जैसी शीरमाल रोटी बनाने के लिए एक बड़ी बाउल में मैदा डाल दें।
- उसमें देसी घी, चीनी, बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद एक छोटी कटोरी में केसर और 1 टेबल स्पून गर्म पानी डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लें और इसे मैदे की बाउल में डालकर सभी सामग्रियों के साथ अच्छे से मिला लें।
- अब मिश्रण में इलायची पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं और फिर थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
- जब आटा गूंथ लें तो इसे एक गीले सूती कपड़े से ढककर आधा घंटे के लिए अलग रख दें।
- अब तय समय के बाद आटा लें और इसे एक बार और गूंथकर समान अनुपात में बड़ी-बड़ी लोइयां तैयार कर लें।
- अब एक लोई लें और मैदे के पलेथन की मदद से इसे गोल बेल लें।
- इसके बाद कांटे की मदद से रोटी को सभी जगह छेद दें।
- इस बीच एक नॉनस्टिक पैन/तवा गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
- जब तवा गर्म हो जाए तो उसमें शीरमाल को डाल दें और सेकें।
- रोटी को तब तक सेकें जब तक कि एक तरफ से थोड़ी सी फूल न जाए।
- इसके बाद रोटी को पलट दे और सेकें।
- जब शीरमाल दूसरी तरफ से भी थोड़ा फूल जाए तो इसे तवे से हटाकर खुली आंच पर दोनों ओर से सुनहरा भूरा होने तक सेक लें।
- इसी तरह एक-एक कर सारे शीरमाल तैयार कर लें।
- अब सर्व करने से पहले शीरमाल पर देसी घी या मक्खन लगाकर परोसें।
प्रिय पाठकों यदि आप कुछ अलग तरह की रेसिपी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में शीरमाल की रोटी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रोटी को बनाना काफी आसान है। साथ ही ये रोटी खाने में भी टेस्टी लगता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस शीरमाल की रोटी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Nachni Roti Recipe: सर्दियों में खाना है पौष्टिक तो ऐसे बनाएं नाचनी की रोटी, मिलेगी भरपूर एनर्जी
Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी
Masala Missi Roti: लच्छा परांठा और रोटी खाकर हो गए हैं बोर तो बनाएं मसाला मिस्सी की रोटी
Jowar Roti Recipe: ज्वार की रोटी बनाने का सरल व सीक्रेट तरीका, जानें यहां
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

