पारंपरिक स्वीट डिश श्रीखंड को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। अक्सर किसी खास मौके पर श्रीखंड बनाकर खाया जाता है। होली भी एक ऐसा ही अवसर है जब श्रीखंड बनाकर खुशियों की मिठास को और भी बढ़ाया जा सकता है। साथ ही होली सेलेब्रेशन के दौरान अपनों के साथ पहले रंगों की जमकर मस्ती और फिर बाद में अगर मीठे में श्रीखंड मिल जाए तो ये खुशी और भी बढ़ जाती है।
आप अगर घर पर ही होली सेलेब्रेशन कर रहे हैं तो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए बनने वाली स्वीट डिशेस की लिस्ट में श्रीखंड को भी शामिल कर सकते हैं। इसका स्वाद भी सभी को काफी पसंद आएगा। और इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है, श्रीखंड की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं श्रीखंड की रेसिपी (How to Make Shrikhand Recipe)
सामग्री:
- दही- 1 किलो
- बादाम- 10
- काजू- 20
- पिस्ता- 5
- इलायची पाउडर- 1 टी स्पून
- केसर- 1/2 टी स्पून
- केसरिया फूड कलर- 1 चुटकी (वैकल्पिक)
- चीनी- स्वादानुसार
श्रीखंड बनाने की आसान विधि:
- होली पर स्वादिष्ट श्रीखंड बनाने के लिए सबसे पहले दही लें।
- श्रीखंड तैयार करने के लिए दही का सारा पानी निकालना जरूरी होता है।
- इसके लिए दही को एक मलमल के कपड़े में शिफ्ट कर दें।
- इसके लिए कपड़े को पहले किसी छन्नी या गहरे तले वाले बर्तन के ऊपर फैलाएं और फिर ऊपर से दही डालकर कपड़े को चारों ओर से समेट लें।
- इसके बाद कपड़े को निचोड़ते हुए कसकर बांध दें।
- ऐसा करने से दही का अधिकतर पानी एकबार में निकल जाएगा।
- इसके बाद दही के कपड़े को किसी ऊंची जगह पर टांगकर 7 से 8 घंटों के लिए छोड़ दें।
- इससे दही में मौजूद सारा पानी निकल जाएगा।
- अब पानी निकले दही को एक बर्तन में निकालें और उसे 5 मिनट तक अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब इसमें केसर, इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स करते हुए दोबारा फेंटे।
- इसे तब तक फेंटते रहना है जब तक कि श्रीखंड में मौजूद सारी गांठें खत्म न हो जाएं।
- इसमें लगभग 15 मिनट का वक्त लग सकता है।
- अब श्रीखंड में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, पिस्ता, बादाम) डालकर मिला लें।
- आप चाहें तो श्रीखंड में केसरिया फूड कलर मिला सकते हैं।
- इससे श्रीखंड का रंग सफेद की जगह केसरिया पीला नजर आने लगेगा।
- स्वाद से भरा श्रीखंड बनकर तैयार हो चुका है।
- इसके 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और फिर सर्व करने से पहले ऊपर ड्राई फ्रूट्स गार्निश कर दें।
प्रिय पाठकों यदि आप इस होली पर कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में श्रीखंड की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी श्रीखंड की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Chawal Jalebi Recipe: होली में मीठा खाकर हो गए है बोर तो ऐसे बनाएं चावल जलेबी की रेसिपी
Paan Thandai Recipe: होली की मस्ती में रंग जमा देगी ये पान ठंडाई की रेसिपी, जानें पूरी विधि
Aloo Bhujia Sev Recipe: होली पर बनाएं आलू भुजिया सेव की रेसिपी, बनाना है काफी आसान
Coconut Barfi Recipe: होली में बनाएं टेस्टी नारियल की बर्फी, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार
Holi Special Recipes in Hindi: होली के पकवान और ख़ास मिठाइयाँ!
Holi 2023: भांग पकौड़ा के साथ ये 5 फूड्स अपनी होली पार्टी में जरूर करें शामिल!
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

