Search

Home / hindi recipe / Paan Thandai Recipe: होली की मस्ती में रंग जमा देगी ये पान ठंडाई की रेसिपी, जानें पूरी विधि

होली पर कैसे बनाएं पान ठंडाई की रेसिपी

Paan Thandai Recipe: होली की मस्ती में रंग जमा देगी ये पान ठंडाई की रेसिपी, जानें पूरी विधि

Marketing Team | मार्च 6, 2023

होली का जश्न हो और उसमें ठंडाई न हो ऐसा कैसे हो सकता है। रंगों से सराबोर कर देने वाले होली के त्योहार में अलग-अलग प्रकार की ठंडाई बनाकर परोसी जाती है। इसी कड़ी में बनने वाली पान ठंडाई की रेसिपी का स्वाद सभी लोगों को पसंद आता है। साथ ही स्वादिष्ट पान ठंडाई को बनाना काफी सरल है और इसे पीने के बाद पूरे शरीर में ठंडक सी महसूस होने लगती है। होली खेलने के बाद अक्सर खाने-पीने का दौर भी शुरू हो जाता है।

 

Paan Thandai Recipe

 

इसमें स्वीट्स के साथ ही नमकीन भी जमकर पसंद किए जाते हैं। इसी लिस्ट में पान ठंडाई को भी शामिल कर सकते हैं। पान ठंडाई का स्वाद सभी उम्र के लोगों को भाएगा। साथ ही पान ठंडाई टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होती है। और इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है, होली में पान ठंडाई की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

 

कैसे बनाएं पान ठंडाई की रेसिपी (How to Make Paan Thandai Recipe)

 

सामग्री:

 

  • दूध- 1 लीटर
  • पान के पत्ते- 2 से 3
  • गुलाब की पंखुड़ियां- 2 टेबल स्पून
  • सौंफ- 2 टी स्पून
  • खसखस- 1 टी स्पून
  • बादाम- 1/2 कप
  • काजू- 1/2 कप
  • मगज के बीज- 2 टी स्पून
  • इलायची- 2 से 3
  • काली मिर्च- 1 टी स्पून
  • चीनी- स्वादानुसार

 

पान ठंडाई बनाने की आसान विधि:

 

  • होली में पार्टी करने के लिए पान ठंडाई बना रहे हैं, तो सबसे पहले पान के पत्ते धोकर साफ करें और फिर उन्हें सूखे कपड़े से पोछकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • इसके बाद काजू, बादाम को भी काट लें।
  • अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें खसखस, इलायची, काजू, बादाम, मगज के बीज, सौंफ, गुलाब की पंखुड़ियां और काली मिर्च सभी को डाल दें।
  • इसके बाद इसमें पानी डालें और सारी सामग्रियों को लगभग 2 घंटे तक पानी में ही भिगोकर रख दें।
  • अब तय समय के बाद सारी सामग्रियों को निकालें और उन्हें मिक्सर ग्राइंडर में शिफ्ट कर दें।
  • इसके बाद पान के पत्ते भी मिक्सर जार में डाल दें। इसमें स्वादानुसार चीनी डाल दें और ढक्कन लगाकर अच्छी तरह से ग्राइंड करें।
  • अगर सामग्री ज्यादा लग रही है तो उसे एक बार में ही ब्लेंड करने के बजाय दो या तीन बार में भी पीस सकते हैं।
  • जब सभी चीजों का पेस्ट तैयार हो जाए तो उन्हें निकालकर एक बर्तन में अलग रख दें।
  • अब दूध लें और उसे गर्म कर लें।
  • अब दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।
  • आप चाहें तो पहले से पके हुए ठंडे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ठंडे दूध को एक बर्तन में डालें और उसमें तैयार किया गया पेस्ट डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद कुछ वक्त के लिए पान ठंडाई को फ्रिज में ठंडी होने के लिए रख दें।
  • ठंडाई जब चिल्ड हो जाए तो उसे सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से बादाम कतरन डालकर सर्व करें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस होली पर कुछ अलग तरह की ठंडाई सर्व करना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में पान ठंडाई की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे होली पर बनाना काफी आसान है और ये पीने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों तो परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस होली पर पान की ठंडाई को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Aloo Bhujia Sev Recipe: होली पर बनाएं आलू भुजिया सेव की रेसिपी, बनाना है काफी आसान

Coconut Barfi Recipe: होली में बनाएं टेस्टी नारियल की बर्फी, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार

Holi Special Recipes in Hindi: होली के पकवान और ख़ास मिठाइयाँ!

Holi 2023: भांग पकौड़ा के साथ ये 5 फूड्स अपनी होली पार्टी में जरूर करें शामिल!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *