चाइनीज़ फूड मंचूरियन अब हमारे यहां भी काफी लोकप्रिय हो चुका है। नूडल्स और मंचूरियन दो ऐसी फूड डिशेस हैं जिन्हें पसंद करने वालों की कमी नहीं है। स्ट्रीट फूड के तौर पर सड़क किनारे लोग मंचूरियन का लुत्फ उठाते देखे जा सकते हैं। मंचूरियन में आप स्वाद के साथ सेहत का ‘तड़का’ भी लगाना चाहते हैं तो इस बार सिंपल मंचूरियन की बजाय सोया मंचूरियन रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।
सोया चंक्स से तैयार होने वाला मंचूरियन काफी पौष्टिक हो जाता है और इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मिल जाता है। साथ ही आप भी अगर चाइनीज फूड के शौकीन हैं और मंचूरियन खाना पसंद करते हैं तो इस बार सोया मंचूरियन घर पर बना सकते हैं। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लीजिए सोया मंचूरियन की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं सोया मंचूरियन की रेसिपी- How to Make Soya Manchurian Recipe
सामग्री:
- सोया चंक्स- 1 कप
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून
- कॉर्न फ्लोर- 3 टेबल स्पून
- मैदा- 2 टेबल स्पून
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
- लहसुन कटा हुआ- 2 पुत्थी
- प्याज बारीक कटा- 3 टेबल स्पून
- हरी प्याज कटी- 4 टेबल स्पून
- शिमला मिर्च कटी- 1/4 कप
- चिल्ली सॉस- 1 टेबल स्पून
- सोया सॉस- 1 टेबल स्पून
- टमाटर सॉस- 2 टेबल स्पून
- विनेगर- 1 टेबल स्पून
- तेल- तलने के लिए
- नमक- स्वादानुसार
सोया मंचूरियन बनाने की आसान विधि:
- टेस्टी सोया मंचूरियन तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़ी बाउल में 3 कप गर्म पानी डालें, इसके बाद पानी में 1 कप सोया चंक्स डालकर 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- अब तय समय के बाद सोया चंक्स को गर्म पानी से निकालें और उसका पानी निचोड़ दें।
- इसके बाद सोया चंक्स एक मिक्सिंग बाउल में ट्रांसफर कर लें।
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, कॉर्न फ्लोर, मैदा और एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल दें।
- आखिर में स्वादानुसार नमक डालकर सभी मसालों को अच्छे से मिक्स करें।
- अब सोया चंक्स के साथ मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं इसके लिए जरूरत पड़े तो एक टेबलस्पून पानी भी मिला सकते हैं।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
- अब तेल गर्म होने के बाद उसमें सोया चंक्स डालें और उन्हें डीप फ्राई कर लें।
- ध्यान रखें कि सोया इतना न तलें कि कुरकुरा हो जाए।
- आप चाहें तो इसे शैलो फ्राई कर सकते हैं।
- इसके बाद फ्राइड सोया को एक बाउल में निकाल लें।
- अब एक अन्य कड़ाही को लें और उसमें तीन चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
- फिर कटी 2 पुत्थी लहसुन डालकर उन्हें भूनें।
- कुछ देर बाद कड़ाही में कटी प्याज और हरी प्याजा डालकर उन्हें भी फ्राई करें।
- जब प्याज नरम होने लगे तो कड़ाही में शिमला मिर्च डालें और कुछ देर तक सॉट करें।
- फिर चिल्ली सॉस, विनेगर, टमाटर सॉस, सोया सॉस और थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं और हाई फ्लेम पर पकाएं।
- अब सारी सामग्री को हाई फ्लेम पर पकाएं।
- जब मिश्रण सॉफ्ट हो जाए तो उसमें तले हुए सोया चंक्स को डालें और मिश्रण के साथ अच्छी तरह से मिलाएं।
- कुछ देर तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और सोया मंचूरियन को एक सर्विग प्लेट में निकाल लें।
- अब इस पर हरी प्याज को गार्निश करते हुए गर्मा-गर्म ही सर्व करें।
प्रिय पाठकों यदि आप कुछ चटपटा खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने घर में सोया मंचूरियन की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस सोया मंचूरियन की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Stuffed Paneer Mushroom Recipe: घर में ऐसे बनाएं स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी, जानें विधि
Mushroom Benefits And Uses: जानिए मशरूम खाने के 8 गज़ब के फायदे और उपयोग!
Karandi Omelette: मशरूम और पालक के साथ अपने किचन में बनाएं ये ऑमलेट, देखें रेसिपी
Vitamin B12 Food: वेज और नॉनवेज खाने वाले इस डाइट से पूरी करें विटामिन बी-12 की कमी
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

