Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Soyabean Oil Benefits in Hindi: जानें सोयाबीन तेल के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और नुकसान!

जानिए सोयाबीन तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान

भारत के हरेक घर में कई तरह के तेल का उपयोग किया जाता है। कुछ तेल खाना बनाने के लिए, तो कुछ तेल बालों में लगाने के लिए। कभी-कभी लोग तेल को शरीर व चेहरे पर भी लगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के तेल का इस्तेमाल करते हुए कभी-न-कभी आपने सोयाबीन तेल का भी उपयोग तो किया ही होगा।

 

 

यही वजह है कि आज हम बेटर बटर के इस लेख में सोयाबीन तेल के फायदे और स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी देने वाले है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि क्या सोयाबीन का तेल पुरुषों के लिए ख़राब है? सोयाबीन के तेल में कौन सा विटामिन पाया जाता है? क्या सोया रिफाइंड तेल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है? जैसे कई सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आए है। तो चलिए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है सोयाबीन तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।

सोयाबीन तेल क्या है? (What is Soyabean Oil in Hindi)

सोयाबीन ऑयल वनस्पति तेल है यानी कि वेजिटेबल ऑयल है, जिसे सोयाबीन के बीजों से निकाला जाता है। संयमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है, लेकिन इसका अधिक उपयोग शरीर को कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकता है।

सोयाबीन तेल के फायदे (Soyabean Oil Benefits)

1. त्वचा में नमी बनाए रखने में कारगर:

सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल त्वचा और बालों को नमी प्रदान करने के लिए किया जा सकता है। साथ ही सोयाबीन तेल त्वचा की सतह में प्रवेश करता है, नमी को सील करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप 2 से 3 बूंद सोयाबीन ऑयल लें, इस अपने चेहरे पर थपथाएं और बालों पर लगाएं। साथ ही आप क्लींजर, टोनर और मॉयश्चराइजर लगाने के बाद भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इन स्किन केयर प्रोडक्ट्स को गहराई तक ले जाने में भी मदद करता है।

2. बालों को तेजी से बढ़ाए:

बाल झड़ना और गंजापन होना आज महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही आम समस्या है। ये समस्या तनाव, एंजाइटी, जीन, खान-पान, प्रदुषण और हार्मोन्स के कारण हो सकती है। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आज से ही सोयाबीन ऑयल का उपयोग कर इससे निजात पा सकते है।

3. वजन को जल्दी से करे कम:

सोयाबीन तेल में सेचुरेटेड फैट की तुलना में मोनो और पॉली अनसेचुरेटेड फैटी एसिड का स्तर हाई होता है। इसलिए वजन जल्दी से कम करने के लिए आप सोयाबीन तेल का इस्तेमाल कर सकते है।

4. ख़राब कोलेस्ट्रॉल को करे कम:

सोयाबीन ऑयल में ‘गुड’ अनसेचुरेटेड ओमेगा-3 और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होती है। जो एलडीएल संचय को धीमा करती है। और उच्च रक्तचाप को कम करती है।

5. अल्जाइमर लोग के लिए फायदेमंद:

अल्जाइमर रोग यानी कि भूलने की बीमारी को कम करने के लिए सोयाबीन तेल की मदद ले सकते है। एक रिसर्च के अनुसार, सोयाबीन तेल का सेवन करने वालों की याददाश्त और याद करने की क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही सोयाबीन ऑयल में आइसोफ्लेफॉन्स होते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके एजिंग के कारण होने वाले अल्जाइमर की समस्या से जल्दी राहत दिलाता है।

6. हड्डियों को रखे सही:

हड्डियों को सुरक्षित बनाए रखने में भी सोयाबीन का तेल मदद कर सकता है। क्योंकि इसमें आइसोफ्लेफॉन केमिकल कंपाउंड होता है, जो एस्ट्रोजेनिक गतिविधि और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव दिखाता है। साथ ही यह ऑक्सीडेटिव संतुलन को बनाए रखते हुए ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से संबंधित बीमारियों जैसे कि ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी रोग) से बचाव करता है। साथ ही यह एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ाकर हड्डी को स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है।

सोयाबीन तेल के पौष्टिक तत्व (Soybean Oil Nutritional Value)

सोयाबीन ऑयल के फायदे जानने के बाद अब जानें इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व के बारे में।

 

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में

सोयाबीन तेल का उपयोग (Soyabean Oil Uses)

सोयाबीन तेल के फायदे जानने के बाद अब जानिए सोयाबीन ऑयल का उपयोग कैसे कर सकते है।

सोयाबीन तेल के नुकसान (Soyabean Oil Side Effects in Hindi)

सोयाबीन तेल के फायदे के साथ सोयाबीन ऑयल का नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इसका उचित मात्रा में ही इस्तेमाल करें तो बेहतर रहेगा।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों इस लेख के माध्यम से सोयाबीन ऑयल के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में तो आप जान ही चुके है। साथ ही सोयाबीन तेल का कम मात्रा में इस्तेमाल करने से जहां फायदा मिलता है, वहीं अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कई नुकसान भी है। इसलिए सोयाबीन तेल का उचित मात्रा में ही सेवन करें, जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहे।

साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सोयाबीन तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Mustard Oil Benefits in Hindi: जानिए सरसों के तेल के 8 बेहतरीन फायदे, उपयोग और नुकसान

सूरजमुखी के बीज के 8 फायदे, उपयोग- Sunflower Seeds Benefits in Hindi

Coconut Oil Benefits: नारियल तेल के इन 10 फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

6 Health Benefits of Soy Milk: सोया मिल्‍क के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें क्यों!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।