सूजी का हलवा एक पारंपरिक स्वीट डिश है। जब भी मीठा का खाने का मन हो तो आसानी से सूजी का हलवा तैयार किया जा सकता है। आटे के हलवे के साथ ही सूजी से बना हलवा भी काफी लोकप्रिय है।
साथ ही किसी भी खास मौके पर अक्सर सूजी का हलवा बनाकर अपनों का मुंह मीठा कराया जाता है। सूजी का हलवा बेहद आसानी से तैयार हो जाता है और इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। साथ ही आप भी अगर दानेदार सूजी का हलवा बनाना चाहते हैं तो बेहद सरल विधि का पालन कर इसे तैयार कर सकते हैं। तो आइये जल्दी से जानते है कि कैसे बनाएं सूजी हलवा की रेसिपी।
कैसे बनाएं सूजी हलवा की रेसिपी- How to Make Suji Halwa Recipe
सामग्री:
- सूजी- 1 कप
- देसी घी- 1 कप
- चीनी- 1 कप
- काजू कटे- 1 टेबल स्पून
- बादाम कटी- 1 टेबल स्पून
- इलायची- 3 से 4
सूजी हलवा बनाने की विधि:
- सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें देसी घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें सूजी डाल दें और गैस की फ्लेम धीमी कर सूजी को लगातार चलाते हुए भूनें।
- अब सूजी को तब तक भूनना है जब तक कि उसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
- जब सूजी का रंग बदल जाए और भीनी खुशबू आने लगे तो कड़ाही में 2 से 3 कप पानी (जरूरत के मुताबिक) डाल दें।
- अब बड़ी चम्मच से अच्छी तरह से चलाते हुए हलवा पकने दें।
- इस बीच ड्राई फ्रूट्स के छोटे-छोटे टुकड़े भी कर लें।
- हलवा कुछ देर तक पकाने के बाद उसमें चीनी डालें और चम्मच की मदद से ठीक तरह से मिक्स कर दें।
- अब इलायची छील लें और उसके बीजों को हल्का सा कूट लें।
- इसके बाद इन्हें कड़ाही में डालकर हलवा के साथ ठीक तरह से मिला दें।
- हलवा जब गाढ़ा होकर तैयार हो जाए तो उसमें ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें और गैस बंद कर दें।
- अब टेस्टी सूजी हलवा बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से थोड़े से ड्राई फ्रूट्स गार्निश कर सर्व करें।
प्रिय पाठकों यदि आप कुछ मीठा खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने किचन में सूजी का हलवा रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सूजी हलवा रेसिपी को अच्छे से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Atta Halwa Recipe: मिठाई खाने का मन करे तो घर में झटपट बनाएं ये आटे का हलवा
Mango Halwa Recipe: बरसात में घर में बनाकर खाएं आम का हलवा, सभी को आएगा पसंद
Bread Halwa Recipe: कुछ खाना है अलग तो अपने घर में बनाए ब्रेड का हलवा, जानें पूरी रेसिपी
Gajar Ka Halwa Benefits: गाजर का हलवा खाने के फायदे के साथ जानिए हलवा बनाने का आसान तरीका
Papaya Halwa Recipe: कब्ज़ और एसिडिटी को दूर करता है पपीते का हलवा, जानें बनाने का तरीका
Apple Halwa Recipe: बेहद ही जायकेदार होता है सेब का हलवा, जानें बनाने की आसान विधि
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

