मीठा पराठा बच्चों के बीच खासा पसंद किया जाता है। बचपन में हम सभी ने मीठे पराठे का लुत्फ उठाया है। बेहद आसानी से तैयार होने वाला मीठा पराठा चीनी या गुड़ से बनाया जाता है। जो लोग मीठा खाना पसंद करते हैं वे आज भी इसका लुत्फ उठाते नजर आते हैं।
आप भी अगर मीठा पराठा बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको चीनी से बनने वाले मीठे पराठे की रेसिपी बताएंगे। इसकी मदद से आप बेहद आसानी से स्वाद से भरपूर चीनी पराठा यानी मीठा पराठा तैयार कर सकते हैं। तो आइए जल्दी से जान लीजिए मीठा परांठा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं मीठा पराठा की रेसिपी- How to Make Sweet Paratha Recipe
सामग्री:
- गेहूं आटा- 1 कप
- चीनी- 3 से 4 टी स्पून
- देसी घी- 4 से 5 टी स्पून
- पानी- जरूरत के मुताबिक
- नमक- 1/2 चुटकी
मीठा पराठा बनाने की आसान विधि:
- मीठा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा छान लें।
- इसके बाद आटे में आधा चुटकी नमक और थोड़ा सा घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद आटे में थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए हल्का सख्त आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आटे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- इसके बाद आटा दोबारा लें और उसे गूंथें।
- इसके बाद आटे की समान अनुपात की लोइयां बना लें।
- अब एक लोई लें और उसे थोड़ा सा बेल लें।
- इसके बाद ऊपरी हिस्से पर थोड़ा घी लगाकर चारों तरफ फैला दें।
- फिर एक चम्मच चीनी लेकर उसे बीच में रखें और आटे को फोल्ड कर दोबारा गोल लोई बना लें।
- इसके बाद पराठा दोबारा बेलें।
- इसके बाद एक नॉनस्टिक तवा मध्यम आंच पर गर्म करें।
- जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा देसी घी डालकर फैलाएं।
- अब घी पिघल जाने के बाद उस पर पराठा डालें और सेकें।
- कुछ देर बाद पराठा पलटे और उसके किनारों पर घी डालें और ऊपरी परत पर भी घी लगाएं।
- अब पराठा पलट पलटकर तब तक सेकें जब तक दोनों ओर से सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए।
- इसके बाद पराठा उतारकर प्लेट में रखें।
- इसी तरह सारी लोइयों से पराठे तैयार करें।
- अब नाश्ते के लिए टेस्टी मीठा पराठा बनकर तैयार है।
- इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।
अगर आप कुछ मीठा खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने किचन में मीठे परांठा की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी मीठे परांठा को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Lauki Paratha Recipe: इस बरसात में अपनी रसोई में बनाएं लौकी का परांठा, जानें पूरी रेसिपी
“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर
Pudina Paratha Recipe: गर्मियों में नाश्ते में बनाएं पुदीना परांठा, पूरा शरीर रहेगा ठंडा
Kathal Ka Paratha Recipe: बिरयानी तो कई बार खाई होगी, अब खाइये कटहल का मसाला परांठा
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

