Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Weight Gain Tips: इन फूड्स को खाकर 7 से 10 दिनों में तेजी से बढ़ाएं अपना वजन, जानें कैसे?

9 Weight Gain Tips in Hindi

कुछ लोग हर तरह की चीजें खाते है, बावजूद इसके वे बेहद दुबले-पतले ही नजर आते हैं। उम्र के अनुसार वजन भी सही होना बेहद जरूरी है। एक ओर जहां मोटापा कई लोगों के लिए खतरनाक साबित होता है, वहीं अंडरवेट या कम वजन होना भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। कुछ लोग तो हड्डी का ढांचा नजर आते हैं, ऐसे लोगों को अपना वजन बढ़ाने के प्रति जरूर ध्यान देना चाहिए।

 

 

हालांकि, सुरक्षित रूप से वजन बढ़ाने के सही तरीकों के बारे में अभी भी कई गलतफहमियां हैं। इसलिए आज हम इस बेटर बटर के ब्लॉग में 1 महीने में 10 से 12 किलो वजन कैसे बढ़ाएं? साथ ही घर बैठे अपना वजन कैसे बढ़ाएं और पतले से मोटे होने के लिए क्या खाएं? एवं वजन बढ़ाने के सही उपाय क्या है? वजन बढ़ाने के उपाय (Weight Gain Tips) आदि के बारे में आज हम इस लेख में पूरे विस्तार से बताने वाले हैं। तो चलिए जानते है वजन बढ़ाने के उपाय के बारे में।

7 से 10 दिनों में वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय:

दुबले पतले लोग अक्सर वजन बढ़ाने के उपाय और घर पर आसानी से कैसे वजन बढ़ाएं इसके बारे में कुछ ना कुछ उपाय ढूंढते रहते है। यदि आप शाकाहारी है तो वजन बढ़ाने के लिए इन वेजिटेरियन फूड्स को आज से ही खाना शुरू कर दें। साथ ही कई लोग वजन बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार का भी सहारा ले सकते है। क्योंकि घरेलू उपचार और प्राकृतिक उपचार द्वारा शरीर को पोषण प्राप्त होता है।

इससे वजन प्राकृतिक रूप से बढ़ता है। हालांकि कई लोग गर्मियों में वजन कैसे बढ़ाएं इस चीज को लेकर भी चिंतित रहते है। यदि आप सच में गर्मियों में वजन बढ़ाना चाहते है, तो आज से ही अपनी डाइट में 60 से लेकर 65 परसेंट तक कार्बोहाइड्रेट्स शामिल करना शुरू कर दें। जो आपको ज्यादातर चावल, रोटी, मक्का में इसकी मात्रा अधिक देखने को मिलेगी। ताकि अपना वजन 7 से 10 दिनों में तेजी से बढ़ा लें।

1. अंडा:

अंडे में फैट और कैलोरी की मात्रा काफी होती हैं और इसका रोजाना सेवन करेंगे तो वजन बढ़ेगा, लेकिन ध्यान रखें कि कच्चा अंडा भूलकर भी ना खाएं, इससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती है।

2. बादाम:

बादाम भी काफी हद तक वजन बढ़ाने में कारगर है। इसके लिए 3-4 बादाम रात भर पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन पीसकर दूध में घोलकर पी लें। एक महीने तक रोजाना ऐसा करें, असर दिखेगा।

3. पीनट बटर:

पीनट बटर यानि मूंगफली के मक्खन से भी वजन बढ़ाया जा सकता है। आप इसे कैसे भी खा सकते हैं, मसलन ब्रेड पर लगाकर या फिर रोटी के साथ। पीनट बटर में हाई कैलोरी तो होती ही हैं साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

4. आलू:

आलू को अपने नियमित डाइट में जरूर शामिल करें। क्योंकि आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू किसी भी तरीके से खा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि वो ज्यादा तला-भुना ना हो।

5. किशमिश:

रोजाना दिन भर में एक मुट्ठी किशमिश जरूर खाएं। ऐसा करने से आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। इसके अलावा किशमिश और अंजीर को बराबर भागों में बांटकर, रात भर भिगोने के बाद खाएंगे तो उससे भी तेजी से वजन बढ़ेगा।

6. केला:

वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है केला खाना। रोजाना केले का सेवन करेंगे तो वजन जरूर बढ़ेगा। क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती हैं जो शरीर को ना सिर्फ एनर्जी देती हैं बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद करती है। केला आप दूध के साथ भी खा सकते हैं, इसके अलावा केले का शेक बनाकर भी आप ले सकते हैं।

7. घी:

घी खाने से भी आपका वजन बढ़ेगा क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट्स और कैलारी की काफी अच्छी मात्रा होती है। साथ ही घी आप खाने में डालकर भी खा सकते हैं या फिर शक्कर के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि घी की मात्रा सीमित रहे।

8. बीन्स:

बीन्स और फलियों के अलावा राजमा और दालें खाने से भी वजन बढ़ेगा। लायमा बीन्स और सोयाबीन इसमें ज्यादा कारगर हैं इसलिए जरूरी है कि आप इन्हें किसी ना किसी फॉर्म में जरूर खाएं। बीन्स यानि फलियों में कार्बोहाइड्रेट्स और कैलोरी के अलावा फाइबर की मात्रा भी काफी होती है और ये सब तत्व वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

9. अखरोट और शहद:

सुबह-सुबह किशमिश को दूध में मिलाकर खाने से भी वजन बढ़ता है। इसके अलावा अगर अखरोट में शहद मिलाकर खाया जाया तो पतले लोग जल्दी से मोटे होने लगते है।

वजन बढ़ाने वाला डाइट प्लान: Weight Gain Diet Plan

वजन बढ़ाने के लिए ऐसे बनाएं पूरे दिन का डाइट चार्ट (How To Make A Whole Day Diet Chart To Weight Gain)

नाश्ते में इन चीजों को करें शामिल (Do These Things In Breakfast)

लंच में इन चीजों को करें शामिल (Do These Things In Lunch)

डिनर में शामिल करें ये चीजें (Include These Things In Dinner)

 

 

 

 

अक्सर दुबले पतले लोग अपना तेजी से वजन बढ़ाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते है, यदि आप इन वजन बढ़ाने के उपाय (Vajan Badhane ke Upay) और वजन बढ़ाने वाले डाइट प्लान के बारे में जानकारी होगी तो आप 7 से 10 दिनों के भीतर अपना वजन बढ़ा सकते है, लेकिन वजन बढ़ाने वाला डाइट चार्ट को आज से ही फॉलो करना होगा।

क्योंकि इस डाइट चार्ट के बिना अपने घर पर तेजी से वजन बढ़ा नहीं सकते है। साथ ही अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस वजन बढ़ाने वाले डाइट प्लान और डाइट चार्ट को फॉलो कर अपना वजन वेजिटेरियन फूड्स खाकर बढ़ा सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

          यह जरूर पढ़ें: 

बच्चों का वजन तेज़ी से बढ़ाने वाले 11 हाई कैलोरी फूड्स

World Milk Day: वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ इन 5 चीजों का करें सेवन, दिखने लगेगा फ़र्क

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Kaju Matar Makhana Recipe: डिनर में बनाएं काजू मटर मखाना की रेसिपी, खाने में है टेस्टी

Nimbu Ka Achar Recipe in Hindi: मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की एक दिन में बनने वाली खट्टे मीठे नींबू के अचार की रेसिपी

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।