Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

IPL Foods 2023: इन 5 लजीज व्यंजनों के ज़रिए ले सकते हैं आईपीएल का डबल मज़ा!

ipl snacks in hindi

इन दिनों पूरे देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के मैच जोरों शोरों से चल रहा है। ऐसे में क्रिकेट को चाहने वाले टीवी के सामने आंख गड़ाए बैठे मैच देख रहे है। लेकिन मैच देखते समय कुछ स्वादिष्ट खाने को मिल जाए तो मैच देखने का आनंद ही अलग हो जाता है। इसके लिए आज हम कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट फूड्स के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानते है ये कौन से 5 स्वादिष्ट फूड्स हैं, जो आपके लिए सही हो सकता है।

आईपीएल देखते समय खाएं ये 5 फूड्स (5 IPL Foods in Hindi)

1. ढोकला:

आमतौर पर लोग ढोकला बहुत पसंद करते है। इसे आप चना दाल, नमक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, नारियल, अदरक, हींग, सरसों के बीच, तेल, चीनी, दही, नींबू का रस, पानी, धनिया पत्ती, सोडा से तैयार कर सकते है। ये लगभग 45 मिनट में बनकर खाने के लिए तैयार हो जाता है।

2. केले का समोसा:

कच्चे केले की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी कच्चे केले का समोसा खाया है। ये अनोखा और स्वादिष्ट केले का समोसा होता है। इसे बनाने के लिए कच्चे केले, तेल, पानी, नमक, मैदा, जीरा, हरी मिर्च, लाल मिर्च और काजू की जरूरत पड़ती है। इसे चाय के साथ खाने में अलग ही मजा आता है।

3. ओट्स इडली:

ओट्स इडली में पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसे चना दाल, उड़द, ओट्स, तेल, सरसों, हल्दी पाउडर, गाजर, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, दही और नमक के साथ अपने घर में आसानी से बना सकते है।

4. बादाम ग्रेनोला बार:

अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो ग्रेनोला बार एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। इसे आप गेहूं का आटा, बादाम, शहद, गुड़, ओट्स और तिल को मिलाकर बना सकते है। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

5. नमक पारे:

नमक पारे खाने में बहुत ही हल्का और स्वादिष्ट होता है। इसे मैदा, बेकिंग पाउडर, घी, नमक, अजवाइन और आटा को मिलाकर बना सकते है। नमक पारे को चाय के साथ खाने में एक अलग ही मजा है। इसे आप आईपीएल (IPL 2023) को देखते हुए भी मजे के साथ खा सकते है।

 

 

 

 

अगर आप भी आईपीएल (IPL 2023) को देख रहे है, तो आज से ही कमर की पेटी कसकर बांध लीजिए। और इन लजीज व्यंजनों को मैच देखते हुए खाना शुरू कर दीजिए। जिसके बाद आपको आएगा डबल मजा। साथ ही आपके दोस्त और परिवार के लोगों को BetterButter के इस आर्टिकल को जरूर शेयर करें ताकि वो भी इस फूड्स आइटम्स को बनाकर इसका लुफ्त उठा सकें।

 

यह जरूर पढ़िए:

Match Day Platter Ideas for IPL 2023 Viewing Parties: आईपीएल देखने वालों के लिए मैच के दिन का प्लेटर प्लान

IPL 2023 Match का लुत्फ़ उठाइए देश के कोने-कोने से चुने गए इन 20 स्नैक्स के साथ!

हार्दिक पांड्या को पसंद आ गया अफगानी खाना? ट्राई करते नज़र आए ये अफ़ग़ानी व्यंजन!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।