अभी गर्मियों का मौसम चल रहा है ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। वैसे चिलचिलाती गर्मी में ठंडा-ठंडा पीने का मन भला किसका नहीं करता होगा। आमतौर पर अधिक गर्मी रहने के कारण लोगों की भूख भी कम हो जाती है और दिन भर कुछ तरल पदार्थ पीते रहने का मन भी करता रहता है। खास बात ये है कि पेट में गर्मी होने पर भी डॉक्टर लिक्विड लेने की सलाह देते है।
वैसे इस गर्मी में अपनी डाइट में कुछ ऐसे ड्रिंक्स को जरूर शामिल करना चाहिए, जो हमारे शरीर को हाईड्रेट करने में मदद करते हो। आप इन गर्मियों में लस्सी, बेल का शरबत, आम पन्ना, नारियल पानी, और तरबूज का जूस आदि पी सकते है। इन पेय पदार्थों से आपकी इम्यूनिटी मजबूत तो होगी ही साथ में शरीर भी स्वस्थ रहेगा। तो आज हम इस गर्मी में उन 7 पेय पदार्थों के बारे में बताएंगे, जिसे पीकर अपनी बॉडी को ठंडा रख सकते है।
गर्मियों में ठंडा रहने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन
1. नारियल पानी (Coconut Water)
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी का जरूर सेवन करना चाहिए। नारियल पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। नारियल पानी में काफी कम कैलोरी होती है। साथ ही वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है। नारियल पानी में पोटैशियम, विटामिन सी, मैग्नीशियम होता है, जो इम्यूनिटी को तेजी से बूस्ट करता है।
2. बेल का शरबत (Bael Sharbat)
गर्मी के दिनों में बेल का शरबत बहुत ही फायदेमंद होता है। बेल में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट और पाचन शक्ति को मजबूत बनाए रखता है। बेल में विटामिन-सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। गर्मी में लू से बचाव के लिए बेल का शरबत जरूर पिएं।
ये भी पढ़ें: Bael Juice Benefits: यहां जानें बेल के फायदे, उपयोग और नुकसान
3. केला शेक (Banana Shake)
शेक पीने का मजा तो गर्मियों के दिनों में अलग ही होता है। ठंडा केले से बना शेक पेट की गर्मी को दूर करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये पेट की गर्मी के साथ शरीर की गर्मी को भी दूर करने में मददगार साबित होता है।
4. आम का पन्ना (Mango Panna)
कच्चे आम का पन्ना लू और गर्मी से राहत पहुंचाने में मदद करता है। आम में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही आम खाने से शरीर ठंडा भी रहता है। आप आम पन्ना बनाने के लिए कच्चा आम, काला नमक, जीरा पाउडर और गुड़ लें। साथ ही आप आम को उबालकर पल्प निकालने के बाद ये सभी चीजें मिक्स कर लें। ठंडा आम पन्ना पीने में बहुत ही टेस्टी लगता है।
5. पुदीना लस्सी (Mint Lassi)
गर्मियों में छाछ और लस्सी हमारे शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। पेट के लिए पुदीने की लस्सी अच्छी रहती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ए, मिनरल्स पाए जाते है। साथ ही इन सभी चीजों से इम्यूनिटी बढ़ने लगती है। दही में प्रो-बायोटिक्स होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है।
6. तरबूज का शरबत (Watermelon Sharbat)
हीट को बीट करने के लिए तरबूज से बना ड्रिंक रोज पी सकते है। ये स्वाद में अच्छा होने के साथ सेहतमंद भी होता है। तरबूज के शरबत से इम्यूनिटी बढ़ने लगती है। इसके लिए आप 700 एमएल तरबूज का जूस निकालकर इसमें थोड़ा सा काला नमक और चीनी मिक्स कर लें। आप चाहें तो टेस्ट बढ़ाने के लिए पुदीना भी डाल सकते है। बाद में थोड़ा सा नींबू का रस डालकर ठंडा-ठंडा सर्व कर सकते है।
7. लस्सी (Lassi)
गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा पी जाने वाली देसी ड्रिंक में से एक है लस्सी। लस्सी को दही व छाछ से तैयार किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को ठंडक पहुंचाने और गर्मी से बचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं इससे पेट संबंधी समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते है।
अगर आप भी चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान है, तो इन ड्रिंक्स को रोजाना इस्तेमाल कर अपनी गर्मी को दूर भगा सकते है। साथ ही अपने इम्यूनिटी को बूस्ट कर हमेशा के लिए स्वस्थ रह सकते है। अगर आपको बेटरबटर का ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इस गर्मी में अपने आप को बचा सके। साथ में हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में दे सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
स्वास्थ्य और भोजन की खबरों के लिए जुड़े रहें।
ये भी पढ़ें: Shikanji Recipe: इस गर्मी को मुंहतोड़ जवाब देगी ये मसाला शिकंजी, जानें आसान रेसिपी
इस गर्मी में डिहाइड्रेट होने से बचाएगी ये आम पन्ना की रेसिपी, कुणाल कपूर ने किया खुलासा
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

