आमतौर पर अरबी की सब्जी ज्यादातर गर्मियों में ही बनाई जाती है। लेकिन अब हर सब्जी लगभग हर मौसम में मिल जाती है, तो कभी भी बना सकते हैं। कई लोग अरबी को घुइयां के नाम से भी जानते हैं। रसीली हो या सूखी, अरबी की सब्जी दोनों ही रूप में बहुत स्वादिष्ट लगती है। अरबी की मसालेदार सूखी सब्जी को अपने घर में मेहमान आने पर या किसी पार्टी में भी बना सकते हैं। इसके अलावा कहीं बाहर जाते समय खाना पैक करके ले जाना है तो भी अरबी की सब्जी बनाकर ले जा सकते है। तो आइये जानते है इस मसालेदार सब्जी की रेसिपी के बारे में।
ऐसे बनाएं अपने किचन में अरबी की सब्जी:
सामग्री:
- अरबी
- अजवायन
- लाल मिर्च पाउडर
- अमचूर पाउडर
- धनिया पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- धनिया पत्ती
अरबी की सब्जी बनाने की रेसिपी:
- सबसे पहले अरबी लें और उन्हें उबाल लें। ठंडा होने के बाद छीलकर अलग रख दें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करके अजवायन डालकर चटकाएं।
- अब उसमें सभी मसाले जैसे- लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और अमचूर पाउडर) डालें। अब तीन या चार चम्मच पानी डालें ताकि मसाले जलें ना।
- अब तुरंत अरबी डाल दें और अच्छे से भून लें। अब अरबी की चटपटी सब्जी तैयार है। धनिया पत्ती से गार्निश करें और रोटी और पूरी या परांठे के साथ इसे खा सकते है।
अगर आप भी अलग अलग तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपनी रसोई में अरबी की सब्जी की रेसिपी बनाने की जरूर कोशिश करें। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस अरबी की सब्जी की आसान रेसिपी के बारे में पूरी जानकारी ले सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
जानें इन रेसिपीज के बारे में…
Kathal ki Sabji: कुकर में झटपट बनाएं ये सब्जी, ढाबे वाली रेसिपी को कर देगी फेल
करेले की चटपटी सब्ज़ी जो किसको नहीं लगेगी कड़वी
लौकी के व्यंजन बनाने की 11 अनोखी विधियाँ!
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

