Search

Home / hindi recipe / Bottle Gourd Recipe in Hindi: लौकी के व्यंजन बनाने की 11 अनोखी विधियां!

Lauki Recipe In Hindi

Bottle Gourd Recipe in Hindi: लौकी के व्यंजन बनाने की 11 अनोखी विधियां!

Himanshu Pareek | मार्च 23, 2023

लौकी के व्यंजन हमारे स्वास्थय के लिए बहुत पौष्टिक माने जाते हैं, क्योंकि लौकी गुणों का भंडार होती है। लौकी में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक तत्व जैसे आयरन, मैग्नीशियम, जिंक व मैंगनीज, फ़ाइबर, विटामिन सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन आदि पाए जाते हैं। लौकी में फैट व कोलेस्ट्रॉल न के बराबर मौजूद होते हैं क्योंकि इसका अधिकतर हिस्सा जलीय होता है। विशेषज्ञों के अनुसार लौकी का सेवन वजन कम करने, अच्छी नींद लेने, पाचन तंत्र दुरुस्त रखने, डायबिटीज से बचाने एवं अन्य ढेर सारी गंभीर समस्याओं का दूर रखने में मददगार होता है।

हालांकि इतने सब गुण होने के बाद भी कई बच्चों व बड़ों को लौकी का स्वाद अधिक पसंद नही आता। पर अगर आप लौकी के साथ कुछ नए प्रयोग करें और इससे नए-नए व्यंजन तैयार करें, तो सभी लौकी को चाव से खाएंगे और इसके गुणों से लाभान्वित होंगे। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आये हैं पूरे देशभर में खाये जाने वाले तरह-तरह के लौकी के व्यंजन (Bottle Gourd Recipe) बनाने की विधि और उनकी जानकारी। आइये जानते हैं विस्तार से।

लौकी के व्यंजन- Bottle Gourd Recipe in Hindiलौकी के व्यंजन

 

लौकी पूरे देशभर में आसानी से उपलब्ध हो जाती है, और अलग-अलग स्थानों पर इसे विभिन्न तरीकों से पकाया जाता है। लौकी खाने का एक सामान्य तरीका लौकी की सब्जी है जिसे तीखे मसालों के साथ पकाया जाता है। आपको ये जानकर आश्चर्य हो सकता है कि भले ही लौकी एक सब्जी है पर देशभर में लौकी की मिठाई भी बड़े चाव से खाई जाती है। इसी तरह लौकी के अलग-अलग व्यंजन बनाए जाते हैं। आइये जानते हैं लौकी की प्रमुख रेसिपीज़ के बारे में।

1. लौकी की सब्जी:

लौकी की सब्जी बनाकर खाना लौकी खाने के सबसे स्वादिष्ट और आसान तरीकों में से एक है। लौकी की सब्जी बनाने के लिए इसे अन्य सब्जियों की तरह धोकर व काटकर तीखे मसालों के साथ छौंका जाता है और ऊपर से नींबू का रस डालकर खाया जाता है। आप चाहें तो लौकी की सब्ज़ी को सूखा बना सकते हैं, या उसमें थोड़ा रस भी छोड़ सकते हैं।

लौकी की सामान्य सब्जियों के अलावा राजस्थान की प्रसिद्ध भरवा लौकी भी काफ़ी स्वादिष्ट लगती है, जिसे पनीर और मेवों के साथ भरने के बाद टमाटर की ग्रेवी में परोसते हैं। इसके अलावा लौकी को दाल या टमाटर से साथ मिलाकर भी बनाया जा सकता है जो इसके स्वाद के साथ-साथ पोषण को भी बढ़ा देता है।

2. लौकी के कोफ्ते:

लौकी खाने में अगर बच्चे नखरे दिखाते हैं तो उन्हें लौकी के कोफ़्ते की सब्जी बनाकर खिलाएं। इस सब्जी को खाकर कोई भी लौकी से परहेज नही करेगा। इस सब्जी को दो स्टेप्स में बनाया जाता है। पहले तो लौकी को बेसन अथवा खसखस व मसालों के साथ मिलाकर और फिर गर्म तेल में डीप फ्राई करके लौकी के कोफ़्ते तैयार किये जाते हैं।

इसके बाद अदरक और अन्य मसालों को मिलाकर सब्जी के लिए ग्रेवी तैयार की जाती है। इस ग्रेवी में लौकी के कोफ़्ते बनाकर परोसने पर लौकी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। लौकी के कुरकुरे कोफ़्ते इतने स्वादिष्ट बनते हैं कि अगर आपने बच्चों को चखने के लिए दिए, तो वो ज़रूर इन्हें ग्रेवी में डालने से पहले ही चट कर जाएंगे।

3. लौकी के पराठे:

लौकी का पोषण प्राप्त करने के लिए लौकी के परांठे बनाना एक बेहतरीन तरीका है। ये पराठें बड़े ही आसानी से तैयार हो जाते हैं और इनसे परांठों के साथ ही सब्जी का पोषण भी प्राप्त हो जाता है। लौकी के पराठें बनाने के लिए हमें कसी हुई लौकी और विभिन्न मसालों की आवश्यकता होती है। इन्हें बनाने के लिए परांठों का आटा गूंथते वक़्त आटे में कसी हुई लौकी और नमक, मिर्च व अन्य मसालें मिलाकर गूंथे। इस आटे से गर्मा-गर्म परांठे उतार लें और तीखी चटनी या सॉस के साथ परोसें।

4. लौकी का रायता:

गर्मी के मौसम में अगर आपका लौकी की मसालों से भरी तीखी सब्जी या घी में बने लौकी के परांठे खाने का मन न हो, तो आप स्वादिष्ट लौकी का रायता भी तैयार कर सकते हैं। लौकी का रायता तैयार करने के लिए आपको छाछ, नमक, मिर्च, ज़ीरा व पुदीना और उबली हुई लौकी की आवश्यकता होगी।

इसे बनाने के लिए कद्दूकस की हुई लौकी को उबालकर इसे दही अथवा छाछ में मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें और मिश्रण में ऊपर से नमक, मिर्च, भुना हुआ ज़ीरा व अन्य मसालें डाल दें। इन मसालों को भी अच्छे से मिला लें। ठंडा-ठंडा लौकी का रायता तैयार हो जाएगा। इस रायते को आप चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।

5. लौकी का हलवा:

यूं तो लौकी एक सब्जी है पर क्या आपको पता है कि लौकी की मिठाई भी तैयार की जाती है? लौकी का हलवा एक बेहतरीन लौकी की डिश है जिसे आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसे सोया दूध और पिस्ता से तैयार किया जाता है। लौकी का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी पौष्टिक भी लगता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें चीनी की जगह गुड़ और और ऊपर से कटा हुआ बादाम भी डाल सकते हैं।

6. लौकी का सूप:

किसी भी सब्जी का सर्वोत्तम पोषण प्राप्त करने के लिए उसका सूप बनाकर पीने सर्वश्रेष्ठ विकल्प माना जाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या डाइटिंग कर रहे हैं तो लौकी के सूप को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसे टमाटर, प्याज़, शिमला मिर्च व अन्य मसाले मिलाकर बनाया जाता है। लौकी का सूप शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति करने के साथ-साथ अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल हटाने का काम भी करता है।

7. लौकी का जूस:

लौकी का सेवन करने के लिए लौकी का जूस पीना भी एक आसान तरीका है। लौकी का जूस पीना वजन कम करने (Bottle Gourd for Weight Loss) और शरीर को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने के लिए बेहतरीन माना जाता है।

इसे बनाना भी बेहद आसान है। बस लौकी के छोटे-छोटे टुकड़े कीजिये और स्वाद बढ़ाने के लिए इन टुकड़ों को पानी और पुदीने की पत्तियां मिलाकर पीस लीजिये। तैयार जूस को छानिए और ऊपर से काली मिर्च, नमक व नींबू का रस मिलाकर इस जूस का लाभ उठाइये।

8. लौकी का भर्ता:

लौकी का भर्ता एक बेहतरीन लौकी की रेसिपी है। लौकी का चटपटा भर्ता कसी हुई लौकी और लगभग सभी मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाही में सूखी लाल मिर्च, जीरा, हींग, लहसुन व अदरक का तड़का लगाएँ। इसमें ऊपर से प्याज़ व टमाटर सुनहरे होने तक भूनें। अब कढ़ाही में हल्दी व नमक भी डाल दें। तैयार मिश्रण में कसी हुई लौकी डालकर पकाएँ। लौकी का स्वादिष्ट भर्ता तैयार है।

9. लौकी मुसल्लम:

लौकी मुसल्लम एक बेहतरीन डिश है। इसे बनाने के लिए बादाम व किशमिश को मिलाकर एक शाही व तीखी ग्रेवी तैयार करें। इसके बाद लौकी को मेरीनेट करें और उबले आलू के साथ मिक्स करके ग्रेवी में डालें। लौकी मुसल्लम को आप चावल व रोटी के साथ खा सकते हैं।

10. लौकी मलाईवाला:

यह एक आसान और स्वादिष्ट लौकी की रेसिपी है। इसे लौकी और क्रीम के साथ बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए, लौकी को छोटे टुकड़ों में काट लें और उन्हें उबाल लें।

उसके बाद टमाटर, प्याज और मसालों के साथ गाढ़ी ग्रेवी बनाएं। अब इसमें बहुत सारी मिल्क क्रीम मिलाएं, फिर इस मिश्रण में उबली हुई लौकी डालें। तैयार मिश्रण को कुछ मिनट पकाएं और स्वादिष्ट लौकी मलाईवाला तैयार करें।

11. लौकी के पकोड़े:

लौकी के पकोड़े एक स्वादिष्ट शाम का नाश्ता है। आपको बस इतना करना है कि लौकी को कद्दूकस करके उसमें बेसन, नमक, मिर्च, व गरम मसाला मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह से डीप फ्राई करें। यह व्यंजन निश्चित रूप से आपको लौकी का दीवाना बना देगा।

 

 

 

 

 

लौकी पूरे भारत में आसानी से उपलब्ध हो जाने वाली पौष्टिक सब्जी है। इसका सेवन तो बहुत लाभदायक होता है, पर कई लोगों को इसका स्वाद पसंद नही आता। इस आर्टिकल में हमने आपसे लौकी के व्यंजन बनाने की अलग-अलग विधियां साझा की। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे शेयर कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही नई-नई रेसिपीज़ और अनमोल जानकारी के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

Lauki Chutney Recipe: डायबिटीज में फायदेमंद है लौकी की चटनी रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Lauki Raita Recipe: गैस की समस्या को दूर करेगा ये लौकी का रायता, जानें बनाने की आसान विधि

Bharwa Lauki Recipe: भरवां आलू, बैंगन से हो गए हैं बोर तो बनाएं भरवां लौकी, स्वाद में है जबरदस्त

Lauki Ki Barfi: बर्फी खाने का मन करे तो घर में ऐसे बनाएं लौकी की बर्फी, जानें पूरी विधि

Lauki Soup Recipe: कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है लौकी का सूप, जानें बनाने का तरीका

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *