Search

Home / hindi recipe / Ramadan 2023 Special Recipe: रमज़ान में पहली सहरी में बनाएं ये स्पेशल शरबत, देखें रेसिपी

ramadan Mobhabbat Sharbat Recipe

Ramadan 2023 Special Recipe: रमज़ान में पहली सहरी में बनाएं ये स्पेशल शरबत, देखें रेसिपी

Marketing Team | मार्च 24, 2023

मुस्लिम समुदाय के पाक महीने रमज़ान को बहुत ही पाक यानि पवित्र माना जाता है, इस पूरे महीने लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजे में सहरी के बाद पूरा दिन कुछ खाया पिया नहीं जाता है। इसके साथ ही शाम की इफ्तारी के बाद खाना खाया जाता है।

 

Mohabbat Sharbat

 

पूरे दिन बिना खाना और पानी के रहना बेहद कठिन होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सहरी के समय क्या खाते हैं इस बात पर विशेष ध्यान दें खासतौर से जिस दिन आप पहला रोजा रखते हैं। आपको ऐसी चीजों का सेवन सहरी के समय करना चाहिए जिससे आपको पूरे दिन एनर्जी मिले।

रोजे की शुरूआत करें इस खास शर्बत के साथ (Ramadan Special Recipe)

मोहब्बत का शर्बत इसका नाम तो आपने खूब सुना होगा। दूध और तरबूज के साथ बनाया या शर्बत बहुत टेस्टी और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें दूध और तरबूज दोनों के पोषक तत्व होते है। ऐसे में सुबह इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। तो आइए जानते हैं मोहब्बत शर्बत की आसान रेसिपी के बारे में।

रमज़ान में मोहब्बत के शरबत की रेसिपी (Ramadan Mohabbat Sharbat)

सामग्री:

  • ठंडा दूध- 2 गिलास
  • शक्कर ( पिसी हुई) – स्वादानुसार
  • रूहफ्ज़ा – 3 चम्मच
  • तरबूज- 1 कप
  • बर्फ – 3 से 4 क्यूबस

मोहब्बत के शरबत बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले मोहब्बत का शर्बत को बनाने के लिए एक बर्तन में दूध लें।
  • फिर उसमें शक्कर डालें और मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें रूहफ्ज़ा और तरबूज के छोटे टुकड़ें डाल कर मिला दें।
  • आखिर में बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा शरबत पिएं।
  • आप इसे बनाकर फ्रिज में भी रख सकते हैं और सुबह उठकर इसको पी लें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों रमज़ान का पाक महीना शुरू हो गया है, इस समय रोजा रखने वाले लोग मोहब्बत का शरबत पी सकते है। साथ ही इसे पीने के बाद आप फ्रेश फील करेंगे। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी रमज़ान में मोहब्बत का शरबत बनाकर पी सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

यह जरूर पढ़िए:

Eid Special Sweet: इस मीठे व्यंजन के साथ ईद की खुशियों को बनाएं और भी खास

Eid Pakwan Recipes: जानिए बक़रीद का महत्व और इस अवसर के लिए लज़ीज़ व्यंजनों की रेसिपी

Gauahar Khan: अभिनेत्री गौहर खान ने इंस्टा पर डाला इफ़्तार का वीडियो, यूजर ने दिया जवाब

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *