Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Neck Pain Solution: अब चुटकी में दूर होगा गर्दन का दर्द, घर बैठे कर लें ये 5 काम

gardan dard ko aise thik karein

टेक्नोलॉजी आने से भले ही हमारी जिंदगी का काम आसान हो गया हो, परंतु इसके साथ कई समस्याएं उत्पन्न हुई है। इनमें से एक है गर्दन का दर्द। आज कल पूरे दिन लैपटॉप या मोबाइल पर लगे रहने से गर्दन की मांसपेशी में अकड़न पैदा होने लगती है और उनमें दर्द होने लगता है। लेकिन गर्दन में दर्द का उपचार करने के लिए कुछ नेक एक्सरसाइज (Neck Exercise) मदद कर सकती है। तो आइये जानते है कि नेक पैन ट्रीटमेंट में मददगार इन गर्दन की एक्सरसाइज के बारे में।

 

इन 5 तरीकों से दूर करें गर्दन का दर्द:-

1. शोल्डर सर्कल्स (Shoulder Circle)

गर्दन दर्द से राहत पाने के लिए शोल्डर सर्कल्स काफी फायदेमंद होते है। इसे करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं और कंधों को पहले पीछे से आगे की ओर गोल घुमाएं और फिर आगे से पीछे की ओर गोल घुमाएं। ऐसे सिर्फ 5 बार ही करें।

ये भी पढ़ें: सर्वाइकल के दर्द को दूर करने की सिंपल एक्सरसाइज

2. नेक स्ट्रेच (Neck Stretch)

पीठ को सीधा करके सबसे पहले बैठ जाएं। अब अपनी ठुड्डी को सामने आगे की तरफ बढ़ाएं और इस जगह 5 सेकेंड तक रुके रहें। इसके बाद ठुड्डी को पीछे की तरफ ले जाते हुए सामान्य स्थिति से भी पीछे ले जाएं और दोबारा 5 सेकेंड तक रुके रहें। इस तरह आपको बस 5 बार करना है।

3. नेक टिल्ट (Neck Tilt)

सबसे पहले सीधे होकर बैठ जाएं। इसके बाद ठुड्डी को छाती से छूने की कोशिश करें और इसी स्थिति में 5 सेकेंड तक रुके रहें। इसके बाद वापिस सामान्य स्थिति में लौट आएं और ये एक्सरसाइज 5 बार करें।

4. नेक रोटेशन (Neck Rotation)

गर्दन दर्द का उपचार करने के लिए नेक रोटेशन काफी असरदार नेक एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए सबसे पहले पहले खड़े हो जाएं या पीठ सीधी करके बैठ जाएं। अब गर्दन को आरामदायक स्थिति में रखें और एक तरफ झुकाकर गोल आकार में घुम जाएं। पहले आप गर्दन को पीछे की तरफ ले जाते हुए घुमाना शुरू कर दें। इसके बाद गर्दन को आगे की ओर से घुमाना शुरू करें। इस नेक एक्सरसाइज को सिर्फ 5 बार क्लॉकवाइस और एंटी-क्लॉकवाइस करें।

5. नेक टर्न (Neck Turn)

बैठकर या खड़े होकर सामने की ओर देखें और फिर ठुड्डी को अपनी जगह रखते हुए सिर को एक तरफ कंधे की तरफ झुका दें। इसके बाद सिर को सीधा करते हुए दूसरे कंधे की तरफ झुकाए रखें। बस इस तरह 5 बार दोहराएं।

 

 

 

प्रिय पाठकों इस भागदौड़ भरी जीवन शैली में आपमें से हर कोई गर्दन दर्द की समस्या से पीड़ित रहे होंगे। आज हमने इस आर्टिकल में गर्दन दर्द से निजात कैसे पाना है, इसके बारे में लगभग सारी जानकारियां दे दी है। साथ ही इस लेख को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि उन्हें भी इस समस्या से निजात मिल सकें और हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में दे सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

गर्दन में अकड़न को दूर करने के कुछ घरेलु नुस्खें

“गैस की समस्या” हो या “जोड़ों का दर्द”, सोंठ खाकर मिलेगा आराम

पीठ दर्द से बचने के लिए किस पोजीशन (अवस्था) में सोएं

Moringa Sabji Recipe: जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद है मोरिंगा की सब्जी, बनाएं ऐसे

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।