Home / घरेलू उपचार (Home Remedies) / “गैस की समस्या” हो या “जोड़ों का दर्द”, सोंठ खाकर मिलेगा आराम
सूखे हुए अदरक को सोंठ कहते हैं। अदरक और सोंठ का उपयोग मसालों और घरेलू दवाओं के रूप में भी व्यापक तौर पर किया जाता है। यह वात रोगों की उत्तम औषधि है। सोंठ के फायदे अगर हम उंगलियों पर गिनना चाहें तो यह बहुत मुश्किल काम होगा। सोंठ एक तीखा खाद्य पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल खाने में मसाले के रूप में, और आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। ताज़ा अदरक को सुखाकर सोंठ को तैयार किया जाता है और फिर इसका पाउडर बनाया जाता है।
सोंठ एक बहुत ही सुगंधित और तीखे स्वाद वाला मसाला होता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से गरम मसाले के मिश्रण में किया जाता है, पर सोंठ के गुण देखते हुए विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्खों में भी सोंठ का उपयोग सदियों से होता आया है। इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे सोंठ के प्रमुख औषधीय फायदों की। आइये जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
सोंठ को घर पर ही अदरक सुखाकर तैयार किया जा सकता है (How to make Sonth at Home in Hindi)। चूँकि सोंठ एक तरह से सूखी अदरक (dry ginger in hindi) ही होती है, अतः इसमें अदरक में पाए जाने वाले सभी पौष्टिक व औषधीय गुण मौजूद होते हैं। भोजन में स्वाद बढ़ाने के अलावा सोंठ औषधीय रूप से भी बहुत उपयोगी होती है।
सोंठ में बीटा कैरोटीन, कैप्साइसिन व करक्यूमिन के अतिरिक्त विभिन्न तरह के खनिज पदार्थ जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम आदि, विटामिन्स जैसे विटामिन सी, के, कोलिन इत्यादि व अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इसे स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं। पाचन की दृष्टि से भी सोंठ बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। आइये जानते हैं सोंठ के सेवन से होने वाले प्रमुख लाभों के बारे में-:
बढ़ा हुआ वज़न आज विश्व भर के करोड़ों लोगों की समस्या है। आयुर्वेद में सुझाए गए वज़न कम करने के कई तरीकों में सोंठ का सेवन भी एक आसान तरीका है। सोंठ के सेवन से अपना वज़न कम करने के लिए एक कप गर्म पानी में सोंठ पाउडर (sonth powder benefits) मिलाकर नियमित रूप से पीएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा तथा चयापचय क्रिया बढ़ेगी। दरअसल सोंठ में थर्मोजेनिक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को जलाकर वज़न कम करने में लाभदायक होते हैं। सोंठ के सेवन से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल का भी नाश होता है।
आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में छोटा-मोटा सिरदर्द होना आम बात है, पर लगातार रहने वाला सिरदर्द परेशानी का कारण बन सकता है। सोंठ का सेवन आपको हर तरह के सिरदर्द व माइग्रेन से राहत पहुंचाने में कारगर होता है। इसका कारण सोंठ में पाए जाने वाले विभिन्न तरह के एंटीइंफ्लेमेटरी यौगिक होते है। सिरदर्द का मुख्य कारण हमारे सिर की कोशिकाओं में सूजन का होना होता है, जिससे तीव्र दर्द महसूस होता है। सिरदर्द होने पर सोंठ का पानी के साथ सेवन इस सूजन को समाप्त कर सिरदर्द में राहत पहुंचाता है।
सोंठ को भूख बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा कहा जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार सोंठ का प्रमुख फायदा हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में होता है। यह पेट में पाचन रसों की उचित मात्रा को बनाये रखता है, तथा आँतों की सूजन को दूर कर पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाए रखने में कारगर होता है। सोंठ का सेवन पेट में मौजूद बैक्टीरिया की भी संतुलित मात्रा बनाये रखता है। सोंठ में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर कब्ज़ व अन्य पाचन संबंधी समस्याओं में राहत पहुंचाता है।
आयुर्वेद में सोंठ को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर माना जाता है, और पारंपरिक चिकित्सा में सोंठ का उपयोग सर्दी-खांसी व अन्य मौसमी बीमारियों के उपचार में किया जाता है। ठंड के मौसम में खाँसी-ज़ुकाम होने पर दिन में कई बार सौंठ डालकर बनाई गई चाय पीएं। इससे लाभ होगा। इसके अलावा सोंठ, नमक व लौंग को पीसकर और इसका पेस्ट बनाकर सेवन करने से भी सर्दी से राहत मिलती है।
शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ सोंठ का उपयोग त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए भी किया जा सकता है। सोंठ में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा में से मुँहासे पैदा करने वाले जीवाणुओं का नाश कर त्वचा को खूबसूरत बनाते हैं। इसके लिए दूध पाउडर और सोंठ पाउडर को मिलाकर पेस्ट तैयार करें, और इस पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर लगाएं। कुछ समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें, और चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से हफ्ते में एक दिन करने से त्वचा एकदम साफ हो जायेगी और चमकने लगेगी।
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को मितली आना बेहद आम बात है, और इस दौरान उन्हें अतिरिक्त पोषण की भी आवश्यकता होती है। ऐसे में सोंठ का सेवन महिला व गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए अतिरिक्त पोषण की आपूर्ति कर सकता है, तथा मितली से राहत भी दिला सकता है। गर्भावस्था के दौरान गर्म पानी में सोंठ पाउडर मिलाकर पीया जा सकता है।
सोंठ का नियमित सेवन मधुमेह में भी लाभकारी माना जाता है। नियमित रूप से दो ग्राम सोंठ पाउडर में चुटकीभर नमक डालकर खाना रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में कारगर सिद्ध होता है। मधुमेह से बचाव के लिए सोंठ का सेवन सुबह-सुबह खाली पेट करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
सोंठ विभिन्न तरह के खनिज तत्वों, विटामिनों व एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। विशेषज्ञों के अनुसार आहार में सोंठ को नियमित रूप से शामिल करना हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी कारगर होता है।
उपरोक्त फायदों के अतिरिक्त सोंठ का सेवन दांत दर्द से राहत पहुंचाने, छाती का दर्द दूर करने व हड्डियों को मजबूत बनाने में भी लाभदायक होता है। सोंठ के लड्डू बनाने की विधि (Sonth Recipe) आप यहाँ से देख सकते हैं।
नोट-: सोंठ एक स्वादिष्ट मसाला है और सोंठ के फायदे कई सारे हैं। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि सोंठ का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। सोंठ का अत्यधिक सेवन दिल का दर्द, दस्त, मुँह में जलन, एलर्जी आदि का कारण भी बन सकता है।
सोंठ रसोई घर में प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाने वाला मसाला है और यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे सोंठ के फायदे साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे शेयर कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी, और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
यह जरूर पढ़िए:
Lauki Raita Recipe: गैस की समस्या को दूर करेगा ये लौकी का रायता, जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में कैसा खाना रखेगा आपको फिट? जानिए गर्मियों के लिए “पूरा डाइट चार्ट”!
Paneer Kali Mirch Recipe: घर में मेहमानों के लिए बनाएं पनीर काली मिर्च, जानें बनाने का तरीका
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
गर्मियों में दही में प्याज मिलाने की न करें गलती, होंगे ये 5 नुकसान!
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)