अक्सर लोग गर्मियों में ठंडी चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर दही से बने रायते का। वैसे रायता सेहत के लिए काफी अच्छा होता है और शरीर से गर्मी को दूर भी भगाता है। साथ ही दही के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो दही में प्याज डालकर बड़े ही चाव से खाते हैं।
साथ ही ऐसा करने से कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता हैं। दही के साथ प्याज मिलाकर खाने से एक्जिमा एसिडिटी, सोरायसिस और उल्टी जैसी परेशानी भी हो सकती है। इसलिए दही के साथ कई चीजों को ना ही खाएं तो अच्छा रहेगा। तो आइये जानते है कि दही के साथ किन-किन और चीजों का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
Table of Contents
दही और आम को कभी एक साथ भूलकर ना खाएं। क्योंकि दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते है और दही और आम की तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग भी होती है।
दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत ही नुकसान पहुंचाते हैं।
दही और दूध दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गैस एसिडिटी और उल्टी की समस्या होने लगती है। साथ ही पाचनतंत्र भी कमजोर हो जाता है।
मछली को भी दही के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ये कई तरह की बीमारियों को भी घेर लेती हैं।
आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है।
प्रिय पाठकों यदि आप भी इस तरह कि गलतियां गर्मियों में कर रहे है, तो आज ही संभल जाएं। क्योंकि ऐसा करने से आपकी सेहत पर बहुत ही ख़राब असर पड़ने वाला है। इसलिए दही में प्याज मिलाकर बिल्कुल ना खाएं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह है। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें ताकि उन्हें भी इस चीज के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
हेल्थ और फूड रेसिपीज से जुड़ी और भी जानकारी के लिए जुड़े रहे बेटरबटर के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)