Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Milk Mein no Sugar: आज से बंद कर दें दूध में चीनी मिलाकर पीना, नहीं तो होंगे ये 5 नुकसान!

Milk Mein no Sugar

अक्सर लोग दूध में चीनी मिलाकर पीना पसंद करते है, पर शायद हम में से बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते होंगे कि दोनों का कॉम्बिनेशन कितना सही और गलत है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो जाने अनजाने में ये आदत आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा रही है। तो आइए जानते है कि दूध में चीनी मिलाकर पीने की आदत से क्या-क्या परेशानियां आपको हो सकती हैं।

 

 

दूध में चीनी मिलाकर पीने से होंगे ये 5 नुकसान:

1. कोलेस्ट्रॉल होगा हाई:

दूध में चीनी मिलाकर पीने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सीधा असर आपके दिल पर पड़ेगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दिल हमारी बॉडी का सबसे अहम अंग है। इसलिए चीनी वाले दूध से आज से ही दूरी बनाकर अपने हार्ट को हेल्दी रखें।

2. हाई ब्लड शुगर:

चीनी और दूध दोनों के मिल जाने पर हमारे शरीर में शुगर का स्तर काफी हद तक बाद जाने का खतरा हो जाता है। शुगर में तो सक्रोज होता ही है और साथ में दूध में लैक्टोस की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे मधुमेह बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपके घर में मधुमेह के मरीज है तो उन्हें दूध-चीनी से बचना चाहिए।

3. फैटी लिवर का खतरा:

लिवर में जा कर शुगर फैट को कहीं अधिक सक्रिय कर देता है और साथ ही हमारे मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित करता है। जिसकी वजह से लिवर में फैट जम सकता है और फैटी लिवर का खतरा हो सकता है।

4. बढ़ेगा वजन:

चीनी में बहुत सी कैलरीज होती हैं और इनसे हमें नुकसान के अलावा कोई फायदा भी नहीं मिलता है। अगर आप दूध में चीनी मिलाकर हर रोज पिएंगे तो आपका वजन भी बढ़ सकता है, अगर आप चीनी को हल्दी से रिप्लेस कर दें तो दूध का फायदा डबल हो जाएगा।

5. चेहरे को होगा नुकसान:

लगातार दूध में चीनी डालकर सेवन करने से स्किन प्रॉब्लम्स धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएंगी। रिंकल्स, डल स्किन हो जाना, चेहरे से ग्लो खत्म होते जाना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही इन सबकी वजह से आप समय से पहले उम्रदराज भी नज़र आने लगेंगे।

 

 

 

 

आप में से अधिकतर लोग ऐसे है, जो दूध में चीनी मिलाकर पीना पसंद करते हैं। यदि आज से ये सब बंद नहीं किया तो आपको कई तरह के नुकसान हो सकते है। इसलिए आज से दूध में चीनी मिलाकर पीना बंद ही कर दें। साथ ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी इन दूध में चीनी के नुकसान के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

          यह भी आपको जरूर पढ़ना चाहिए

Benefits of Haldi Milk: जानिए हल्दी दूध के फायदे और ये कैसे बढ़ाएगा आपकी सुंदरता?

जले हुए दूध का क्या करें ?

बच्चों के दूध के गिलास को खाली कराने के 5 आसान तरीके

दुनिया भर में बढ़ रहा है शाकाहारी मीट और पौधों से बने दूध का कारोबार

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।