Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Food for Weight Loss: चर्बी घटाने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद करेगा ये 5 फूड आइटम्स!

food for weight loss

जब वजन कम करने की बात आती है तो एक बात जिसे हमेशा याद कर लेना चाहिए कि वजन कम करने का कोई शार्ट कट तरीका अब तक नहीं आया है। इसलिए वजन घटाने के लिए भोजन (Food for Weight Loss) के साथ-साथ नियमित व्यायाम ही आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है। कोरोना काल के दौरान घरों के अंदर रहने से बहुत सारे लोगों का वजन काफी बढ़ गया है।

 

इस दौरान कई लोगों ने डेली एक्टिविटी और एक्सरसाइज को बिल्कुल ही बंद कर दिया था। और घर में तरह-तरह के ऑइली खाना और फ़ास्ट फ़ूड बनाकर भी खूब आनंद लिया। इससे मोटापा के शिकार होने के साथ कई लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। ऐसे में कई लोगों के लिए अचानक से बढ़े वजन को कम करना एक चिंता का विषय बन गया है। जैसा कि आप लोगों को पता ही होगा कि वजन कम करना अब इतना आसान नहीं है। इसमें धैर्य और जुनून की शख्स जरुरत होती है।

इसलिए कहते है कि वजन घटाने के लिए भोजन (Food for Weight Loss) का सही चयन भी सेहत को हेल्दी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। साथ ही आपको एक हेल्दी डाइट के रुटीन को भी फॉलो करना पड़ता है। इसलिए यहां हम आपको 5 ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बता रहे है। जो वेट लॉस में तो मददगार तो है ही और इसके साथ ही इनके सेवन करने से दूसरे भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

वजन घटाने के लिए खाएं ये 5 तरह की सब्जियां:

1. वेट लॉस वाली सब्जियां:

अगर आप सच में वजन कम करना चाहते है, तो इसके लिए सही डाइट वाली सब्जियों का रोजाना इस्तेमाल कर सकते है। और वेट लॉस डाइट (Weight Loss Diets) में हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी थाली में जरूर रखें। पत्तेदार सब्जियों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते है। जो वजन कम करने में हमें मदद करता है। जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक, मेथी, सरसों, बथुआ, सोया आदि को शामिल कर सकते हैं।

वजन घटाने में इन सब्जियों के सेवन से शरीर में विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। साथ ही वजन कम करने के लिए विटामिन-ए और विटामिन-सी की भी जरूरत होती है। जो हमें इन हरी सब्जियों से मिल जाता है।

हरी मिर्च है फायदेमंद:

कमर की चर्बी हटाने के लिए डाइट चार्ट में हरी मिर्च को जरूर शामिल करें। कैप्सेसिन यौगिक मिर्च में पाया जाता है। जो फैट को तेजी से घटाने का काम करता है। हरी मिर्च के इस्तेमाल करने से बॉडी में मेटबॉलिज्म तेज होता है। जो वजन घटाने में मददगार होता है। आप हमेशा डिनर में हरी मिर्च को जरूर शामिल करें। जो पाचन तंत्र को मजबूत भी बनाता है।

खीरा है फायदेमंद:

सुबह के खाने में खीरा को जरूर शामिल करें। खीरा बॉडी में पानी की कमी को कम नहीं होने देता है। तरल पदार्थ वाले खाद्य पदार्थ को खीरा पचाने में सक्षम है। और अधिक खाने से भी बचाता है। साथ ही वजन कम करने के लिए खीरा खाना खाने के 1 घंटे पहले खा लेना चाहिए।

एवोकाडो फॉर वेट लॉस:

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते है। जो तेजी से वजन घटाने में मददगार होते है। अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है। तो खाने में एवोकाडो को जरूर शामिल करें। वैसे एवोकाडो में हेल्दी फैट पाए जाते है। जो हमारी बॉडी से बैड कोलेस्ट्राल लेवल को कम करने में मदद करता है।

2. ओट्स:

सिर्फ नाश्ते में ही नहीं बल्कि रात में भी ओट्स खाने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप वजन घटाने के लिए डाइट प्लान (Diet Plan for Weight Loss) तैयार कर ही लिए है, तो आपके लिए ओट्स बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसका कारण ये है कि आप रात में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ओट्स खाते है।

तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे बीच रात में आपको भूख महसूस नहीं होती। साथ ही ओट्स में कैलोरीज भी कम होती है। तो वजन बढ़ने का खतरा भी नहीं रहता। 48 लोगों पर की गई एक स्टडी में यह बात साबित भी हो चुकी है कि ओट्स भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3. ब्राउन राइस:

सफेद चावल खाने के बदले अगर आप ब्राउन राइस खाएंगे। तो इसमें मौजूद फाइबर से आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। ब्राउन राइस में लो कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थ होता है। जिसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। वजन घटाने के लिए कम कैलोरी वाला भोजन
(Low Calorie Food for Weight Loss) ब्राउन राइस ही है। जो आपकी चर्बी को तेजी से कम करने में मदद कर सकता है।

वैसे तो ब्राउन राइस में विटामिन बी, ई और मैगनिश्यिम और आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। और फैट को कम करने के साथ-साथ ब्राउन राइस खाने से दिल से संबंधित सभी तरह की बीमारियां खत्म हो जाती है। और रक्तचाप को भी नियंत्रण में रखता है।

4. अंडा:

भागदौड़ भरी जीवनशैली में वजन कम करने के लिए स्वस्थ भोजन (Healthy Foods to Lose Weight) का होना बहुत जरुरी है। इसलिए अंडा आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। कहा जाता है कि नाश्ते में अंडा खाना फायदेमंद होता है। रिसर्च ये बात साबित कर चुकी है कि अंडा में पीए जाने वाले पोषक तत्व कैलोरी को कम करने में मददगार साबित होता है।

साथ ही अंडे में मौजूद प्रोटीन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। और सुबह नाश्ते के समय अंडा खाने से कॉलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रण में ला सकते है। इसलिए आप अंडे को किसी भी रूप में खा सकते है।

5. साबुत अनाज:

वजन घटाने के लिहाज से भारत का देसी खाना है साबुत अनाज। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है। इसलिए आप ब्राउन राइस, कीन्वा और साबुत गेंहू से बनी होल-वीट-ब्रेड जैसे साबुत अनाज भी वजन घटाने में मदद कर सकते है। इसका कारण ये है कि साबुत अनाज में फाइबर के अलावा, मैग्नीशियम भी होता है। जो मेटाबॉलिज्म को रेग्युलेट करने में मदद करता है।

मेटाबॉलिज्म ही शरीर में कैलोरीज को बर्न करने में मदद करता है। जिससे तेजी से वजन घटने लगता है। लिहाजा आप चाहें तो वजन घटाने के लिए ज्यादा फाइबर वाले भारतीय खाद्य पदार्थ (High Fiber Indian Foods for Weight Loss) को अपने डिनर में शामिल कर सकते है। जिससे यह फ़ूड फैट बर्न (Fat Burning Foods) करने में काफी मदद करता है।

 

 

 

 

प्रिय दोस्तों आपको BetterButter पर ये आर्टिकल कैसा लगा। यहां आपको पूरे विस्तार से वजन घटाने के लिए भोजन (Food for Weight Loss) किस तरह का करना चाहिए। कैसे वजन घटाने के लिए डाइट प्लान (Weight Loss Diets) बनाना चाहिए। ताकि आपका वजन से तेजी से घट सकें। इसलिए हम इस आर्टिकल में पूरे विस्तार से बता चुके है। यदि ये आर्टिकल आपको पसंद आया तो अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें।

 

यह जरूर पढ़िए:

Rujutas Body Weight Facts: रुजुता दिवेकर के 3 सुझाव जिनसे कभी नहीं बढ़ेगा अनचाहा वज़न

Do Detox Diets Really Help With Weight Loss- क्या डिटॉक्स डाइट से वास्तव में वजन घटता है?

Broccoli Benefits: स्वास्थ्य और सुंदरता पाने के लिए क्यों ज़रूरी है ब्रोकली? जानिए ब्रोकली के फायदे!

पोषण विशेषज्ञ रुतुजा दिवेकर ने बताये वजन घटाने से संबंधित कुछ मूल पहलू

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।